उज्जैन में बड़ा हादसा: दो मंजिला मकान ढहा, 15 वर्षीय किशोर की मौत, 5 लोग गंभीर रूप से घायल
Ujjain Latest News : उज्जैन के हैलावाड़ी इलाके में दो मंजिला मकान गिरने से 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई और 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस और प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है।
- Reported By: अजय नीमा | Edited By: प्रीतेश जैन
जर्जर मकान गिरा (फोटो सोर्स- नवभारत)
Ujjain House Collapse Accident: उज्जैन शहर के जीवाजीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत हैलावाड़ी इलाके में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां दो मंजिला मकान अचानक भरभराकर गिर गया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में 15 वर्षीय किशोर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार जिस समय यह हादसा हुआ, उस समय मकान के भीतर कुल 8 लोग मौजूद थे। अचानक इमारत गिरते ही जोरदार आवाज के साथ पूरा क्षेत्र दहशत में आ गया। स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और बिना समय गंवाए मलबा हटाने का काम शुरू किया। कई लोगों को बाहर निकालने में स्थानीय नागरिकों ने भी मदद की।
15 साल के अरशान की मौत
पुलिस के अनुसार मलबे में दबने से 15 वर्षीय अरशान कुरैशी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं हादसे में खुर्शीद बी, इकलाश, फरान नाज, शेर मोहम्मद और परवीन बी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
सम्बंधित ख़बरें
ग्वालियर के थाटीपुर में दर्दनाक हादसा: कमरे में जिंदा जलकर युवक की मौत, शराब पीते समय लगी आग
सीहोर जिला जेल में कैदी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप, जेल प्रबंधन पर उठे सवाल
मध्य प्रदेश शिक्षक ट्रांसफर: विवाह प्रमाण पत्र की अनिवार्यता खत्म, अब वैकल्पिक दस्तावेज भी मान्य
आज मुख्यमंत्री मोहन यादव करेंगे ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान की शुरुआत, साइबर सुरक्षा को मिलेगी नई दिशा
जर्जर हालत में था मकान
स्थानीय लोगों का कहना है कि मकान लंबे समय से जर्जर स्थिति में था। इसके अलावा पास में चल रहे एक अन्य निर्माण कार्य के कारण मकान की नींव कमजोर होने की आशंका भी जताई जा रही है। हालांकि जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मकान गिरने के वास्तविक कारणों की जांच की जाएगी और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। सूत्रों के अनुसार यह मकान कई लोगों द्वारा किराए पर लिया गया था और इसमें लगभग 12 लोग निवास करते थे। हादसे के समय इनमें से 8 लोग अंदर मौजूद थे, जो मलबे की चपेट में आ गए।
ये भी पढ़ें : ग्वालियर के थाटीपुर में दर्दनाक हादसा: कमरे में जिंदा जलकर युवक की मौत, शराब पीते समय लगी आग
घायलों को अस्पताल पहुंचाया
घटना की सूचना मिलते ही जीवाजीगंज थाना पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। जेसीबी मशीनों की मदद से मलबा हटाने का रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है और भवन की स्थिति तथा आसपास के निर्माण कार्यों की भी जांच की जा रही है। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम का माहौल है।
