Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 27 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महाकाल क्षेत्र में ट्रैफिक पुलिसकर्मी से मारपीट, उज्जैन पुलिस ने आरोपी ई-रिक्शा चालक का निकाला जुलूस

Ujjain Police Action : उज्जैन के महाकाल क्षेत्र में ट्रैफिक पुलिसकर्मी से मारपीट करने वाले ई-रिक्शा चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसका जुलूस निकाला। आरोपी से स्पॉट वेरिफिकेशन कराया गया।

  • Reported By: अजय नीमा | Edited By: प्रीतेश जैन
Updated On: Jul 27, 2026 | 12:44 PM

पुलिस ने निकाला आरोपी का जुलूस (फोटो सोर्स- नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Ujjain E Rickshaw Driver Arrest: उज्जैन के महाकाल क्षेत्र में ट्रैफिक पुलिसकर्मी से मारपीट करने वाले ई-रिक्शा चालक के खिलाफ पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने घटना स्थल पर स्पॉट वेरिफिकेशन कराया और शहर में उसका जुलूस भी निकाला। इस दौरान आरोपी कान पकड़कर उठक-बैठक लगाता नजर आया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, महाकाल क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए ई-रिक्शा और ऑटो का प्रवेश प्रतिबंधित है। शुक्रवार को गुदरी चौराहे पर ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी कांतिलाल चरपोटा ने गोपाल मंदिर की ओर से प्रतिबंधित मार्ग पर आ रहे ई-रिक्शा (एमपी-09-डीजेड-2347) को रोका। आरोप है कि चालक आनंद चौहान निवासी कुशलपुरा ने जबरन वाहन आगे बढ़ाने का प्रयास किया और रोकने पर पुलिसकर्मी से झूमाझटकी, मारपीट और अभद्र व्यवहार किया।

वीडियो वायरल होने के बाद गिरफ्तारी

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद महाकाल थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा, मारपीट और अन्य संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर घटना स्थल पर ले जाकर स्पॉट वेरिफिकेशन कराया गया।

सम्बंधित ख़बरें

रेकी कर सूने मकानों को बनाते थे निशाना, खाचरोद पुलिस ने 33 लाख रुपए की चोरी का किया खुलासा

दतिया उपचुनाव: आज चंद्रशेखर आजाद का शक्ति प्रदर्शन, दामोदर सिंह यादव के समर्थन में करेंगे रोड शो

दतिया उपचुनाव: जीतू पटवारी ने कार्यकर्ताओं को किया अलर्ट, बोले- लोकतंत्र से खिलवाड़ नहीं होने देंगे

सड़क नहीं, मजबूरी का सफर: 1.2 किमी पैदल चलकर अस्पताल पहुंची गर्भवती महिला, वायरल वीडियो ने खोली विकास की पोल

सड़कों पर निकाला जुलूस

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी का शहर में जुलूस निकाला। इस दौरान आरोपी कान पकड़कर उठक-बैठक लगाता दिखाई दिया। पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

ये भी पढ़ें : दतिया उपचुनाव: CM मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल आज करेंगे विशाल रोड शो, आशुतोष तिवारी के लिए मांगेंगे वोट

पुलिस ने दी सख्त चेतावनी

उज्जैन पुलिस का कहना है कि महाकाल क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता है। नियमों का उल्लंघन करने, पुलिसकर्मियों से अभद्रता या शासकीय कार्य में बाधा डालने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Ujjain e rickshaw driver arrested for assaulting traffic policeman mahakal area

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 27, 2026 | 12:44 PM

Topics:  

  • Crime
  • Madhya Pradesh News
  • MP Police
  • Ujjain News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.