Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

उज्जैन में दर्दनाक हादसा: डंपर की चपेट में आने से 3 साल के मासूम की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Child Death In Ujjain: उज्जैन में सड़क निर्माण के दौरान एक बच्चा चलते डंपर की चपेट में आ गया। ड्राइवर ने बच्चे को बचाने की कोशिश की, लेकिन वो कामयाब नहीं हुआ और बच्चे की मौत हो गई।

  • Written By: प्रीतेश जैन
Updated On: May 29, 2026 | 02:01 PM

पीड़ित परिजन और मृतक बच्ची (फोटो सोर्स- नवभारत)

Follow Us
Close
Follow Us:

Ujjain Road Accident: उज्जैन में सड़क निर्माण कार्य के दौरान एक दर्दनाक हादसे में तीन साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब निर्माण स्थल के पास खेल रहा बच्चा अचानक चलते डंपर के सामने आ गया। चालक ने वाहन रोकने की कोशिश की, लेकिन तब तक बच्चा डंपर की चपेट में आ चुका था। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।

जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत बड़कुआं शौरी निवासी सुनील पाल पिछले करीब दो महीने से उज्जैन में मजदूरी का काम कर रहे हैं। जिस स्थान पर सड़क निर्माण कार्य चल रहा था, वहां मजदूर सड़क निर्माण में जुटे हुए थे। इसी दौरान पास में कुछ बच्चे खेल रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तीन साल का एक मासूम खेलते-खेलते अचानक सड़क निर्माण में लगे डंपर के सामने पहुंच गया। चालक ने ब्रेक लगाने की कोशिश की, लेकिन हादसा टल नहीं सका और बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।

शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद मृतक बच्चे के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। निर्माण स्थल पर मौजूद मजदूरों और स्थानीय लोगों ने भी घटना पर दुख जताया।

सम्बंधित ख़बरें

उज्जैन के नलिया बाखल में आधी रात को खूनी संग्राम, CCTV फुटेज में सरेआम हमला करते दिखे आरोपी; एक युवक की मौत

जल संकट को लेकर उमंग सिंघार का सरकार पर हमला, बोले- डबल इंजन सरकार में मध्यप्रदेश प्यास से तड़प रहा

इंदौर दूषित पानी मामला: PCC चीफ जीतू पटवारी ने सरकार को घेरा, कहा- 240 में से 98% वाटर सैंपल हुए फेल

ट्विशा शर्मा केस: सास गिरीबाला सिंह और पति समर्थ 5 दिन की CBI रिमांड पर, आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करेगी एजेंसी

डंपर चालक पर मामला दर्ज

पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि वाहन की रफ्तार सामान्य थी, लेकिन बच्चा अचानक वाहन के सामने आ गया, जिसके चलते चालक वाहन नियंत्रित नहीं कर पाया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानकों की भी पड़ताल की जा रही है।

ये भी पढ़ें : ‘नल है पर जल नहीं’ बनकर रह गई ‘हर घर नल-जल’ योजना, बूंद-बूंद पानी को तरस रहे दर्जनों गांव, प्रशासन पर असर नहीं

पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा

सड़क हादसे के बाद पुलिस अधिकारियों ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए हरसंभव कानूनी और प्रशासनिक सहायता का भरोसा दिलाया है। वहीं घटना के बाद निर्माण स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था और बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

Ujjain dumper accident child dies during road construction work

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 29, 2026 | 02:01 PM

Topics:  

  • Accident
  • Madhya Pradesh News
  • Ujjain News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.