उज्जैन के नलिया बाखल में आधी रात को खूनी संग्राम, CCTV फुटेज में सरेआम हमला करते दिखे आरोपी; एक युवक की मौत
Murder Record In CCTV Ujjain: उज्जैन के नलिया बाखल में आपसी विवाद के चलते युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महाकाल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
- Written By: सजल रघुवंशी
उज्जैन मर्डर केस सीसीटीवी फुटेज (सोर्स- सोशल मीडिया)
Ujjain Naliya Bakhal Murder Case: उज्जैन के नलिया बाखल क्षेत्र में बुधवार देर रात हुई चाकूबाजी की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। आपसी विवाद के दौरान कुछ युवकों ने एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना का लाइव सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी युवक चाकू से हमला करते नजर आ रहे हैं। वारदात के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया।
जानकारी के अनुसार मृतक युवक का नाम मोहित बताया जा रहा है। घटना महाकाल थाना क्षेत्र की है, जहां रात करीब 11 से 12 बजे के बीच कुछ युवकों ने मोहित को घेरकर उस पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल मोहित को तत्काल चरक अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई।
सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई पूरी वारदात
घटना के बाद सामने आए सीसीटीवी वीडियो में कुछ युवक आपस में विवाद करते दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान अचानक चाकू निकलता है और हमला शुरू हो जाता है। वीडियो में आरोपी हाथों में धारदार हथियार लेकर हमला करते नजर आ रहे हैं। पुलिस ने फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है।
सम्बंधित ख़बरें
दतिया उपचुनाव: BJP की स्टार प्रचारक सूची में बड़ा संदेश! नरोत्तम मिश्रा को मिली अहम जिम्मेदारी; उमा भारती बाहर
छतरपुर: घुवारा की बेटी ने लंदन में रचा इतिहास, लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम के ऑनर बोर्ड पर क्रांति गौड़
दतिया उपचुनाव: जातीय बिसात पर BJP और कांग्रेस की महाजंग, 10 प्रमुख जातियों को साधने उतरे दिग्गज
मंच पर फूट-फूटकर रो पड़े नरोत्तम मिश्रा, बाहुबली का यह आंसू BJP को पड़ेगा भारी! देखें VIDEO
पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश
महाकाल थाना प्रभारी गगन बादल ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आरोपियों की तलाश जारी है। प्रारंभिक जांच में प्रशांत और चीनू सहित दो से तीन युवकों के नाम सामने आए हैं। पुलिस आसपास के इलाकों में लगातार दबिश दे रही है और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार सभी आरोपी नवयुवक हैं और उनकी उम्र व अन्य जानकारी जुटाई जा रही है।
यह भी पढ़ें: लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश राहुल सिंह राठौर गिरफ्तार
थाने पहुंचे परिजन, गिरफ्तारी की मांग
युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग महाकाल थाने पहुंच गए। यहां उन्होंने हंगामा करते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। स्थिति को देखते हुए पुलिस बल भी तैनात किया गया। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाइश देकर माहौल शांत कराया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
