जल संकट को लेकर उमंग सिंघार का सरकार पर हमला, बोले- डबल इंजन सरकार में मध्यप्रदेश प्यास से तड़प रहा
Umang Singhar On Water Crisis: मध्य प्रदेश के कई आदिवासी गांव पानी की कमी से जूझ रहे हैं। ग्रामीण बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं। इस बीच नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सरकार को आड़े हाथों लिया है।
- Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: प्रीतेश जैन
उमंग सिंघार (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
MP Water Crisis News: मध्य प्रदेश के कई आदिवासी इलाकों में गहराते जल संकट को लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा कि डबल इंजन सरकार में मध्य प्रदेश प्यास से तड़प रहा है और हालात लगातार भयावह होते जा रहे हैं।
उमंग सिंघार ने आरोप लगाया कि आदिवासी क्षेत्रों में महिलाएं कई-कई किलोमीटर दूर से पानी लाने को मजबूर हैं। वहीं बच्चे जान जोखिम में डालकर गड्ढों से पानी निकाल रहे हैं और हजारों परिवार गंदा पानी पीने को विवश हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जल संकट अब गंभीर स्थिति में पहुंच चुका है।
फेल साबित हुई सरकार की तैयारियां
नेता प्रतिपक्ष ने प्रदेश सरकार की तैयारियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि मौसम विभाग ने पहले ही भीषण गर्मी की चेतावनी जारी कर दी थी, इसके बावजूद सरकार की तैयारी पूरी तरह फेल साबित हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार लगातार कर्ज ले रही है, लेकिन जल योजनाएं जमीन पर दिखाई नहीं दे रही हैं।
सम्बंधित ख़बरें
दतिया उपचुनाव: भाजपा ने खोला चुनाव कार्यालय, हेमंत खंडेलवाल और नरोत्तम मिश्रा ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश
मुरैना में स्कूल से अगवा 3 साल का कार्तिक सकुशल मिला, पुलिस हिरासत में मास्टरमाइंड पिता
केन-बेतवा परियोजना पर उमंग सिंघार का बड़ा हमला, बोले- जमीन अधिग्रहण से लेकर मुआवजे तक हर स्तर पर हुई गड़बड़ी
Rewa News:किताबों की जगह स्कूली बच्चों के हाथ में थमाई झाड़ू, सफाई का वीडियो वायरल, जांच के आदेश
“डबल इंजन सरकार” में मध्यप्रदेश प्यास से तड़प रहा है। प्रदेश में जल संकट भयावह हो चुका है।
आदिवासी इलाकों में बहनें कई-कई किलोमीटर दूर से पानी ला रही हैं, बच्चे जान जोखिम में डालकर गड्ढों से पानी निकाल रहे हैं और हजारों परिवार गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। मौसम विभाग ने पहले ही… pic.twitter.com/3Gb0PZhJnf — Umang Singhar (@UmangSinghar) May 29, 2026
विज्ञापन पर करोड़ों खर्च, लेकिन आम जनता बेहाल
उमंग सिंघार ने सरकार पर विज्ञापनों और इवेंट मैनेजमेंट पर फोकस करने का आरोप लगाते हुए कहा कि करोड़ों रुपए प्रचार पर खर्च किए जा रहे हैं, जबकि आम जनता के हिस्से में प्यास, अव्यवस्था और बदहाली आ रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि सालों से सरकार में रहने और हजारों करोड़ रुपए खर्च होने के बावजूद लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है, तो आखिर यह पैसा कहां जा रहा है।
ये भी पढ़ें : इंदौर दूषित पानी मामला: PCC चीफ जीतू पटवारी ने सरकार को घेरा, कहा- 240 में से 98% वाटर सैंपल हुए फेल
प्रमुखता से उठाई बेहाल ग्रामीणों की आवाज
सीहोर की इछावर विधानसभा के दर्जनों गांवों और डिंडोरी के खमरिया गांव में ग्रामीण बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं। नवभारत की टीम ने ग्राउंड पर जाकर हालात को जायजा लिया और खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था, जिसके बाद सिंघार का ये रिएक्शन सामने आया है, लेकिन सरकार की ओर से अब तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
