धार में मोहर्रम के दौरान हंगामा, 13 नामजद समेत 100 लोगों पर केस दर्ज, दो आरोपी गिरफ्तार
Dhar Police Action : धार में मोहर्रम के दौरान मेहंदी रस्म को लेकर हंगामे के बाद पुलिस ने 13 नामजद समेत करीब 100 लोगों पर मामला दर्ज किया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
- Reported By: अंशुल मुकाती | Edited By: प्रीतेश जैन
हंगामा करते लोग (फोटो सोर्स- नवभारत)
Dhar Moharram Dispute : धार शहर के सरकारी इमामबाड़ा भवन के सामने मोहर्रम पर्व के दौरान रात में तनावपूर्ण स्थिति बन गई। मेहंदी और मन्नत की रस्म को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हंगामे में बदल गया। करीब दो से ढाई घंटे तक मौके पर तनाव का माहौल बना रहा। बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और नारेबाजी करते हुए सड़क पर प्रदर्शन किया, जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने लोगों को समझाइश देकर स्थिति को नियंत्रित किया और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बहाल कराई। जिले में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNS) की धारा 163 लागू होने के कारण पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।
महिलाओं को रोकने को लेकर हुआ विवाद
एडिशनल एसपी विजय डावर ने बताया कि मोहर्रम के दौरान मेहंदी और मन्नत की रस्म अदायगी को लेकर कुछ लोगों ने महिलाओं और युवकों को रोका था। इसी बात को लेकर विवाद की स्थिति बनी और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। इस दौरान सार्वजनिक मार्ग बाधित हुआ और धारा 163 के उल्लंघन की स्थिति भी सामने आई।
सम्बंधित ख़बरें
इंदौर गैस पाइपलाइन ब्लास्ट: घायल इंफ्लुएंसर जिनी झाला ने जारी किया वीडियो, सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल
सागर: रजौआ की महिलाएं कलेक्ट्रेट पहुंचीं, 200 साल से निवास के बावजूद नहीं मिला पट्टा, पानी संकट भी गहराया
खंडवा में मानसून की जोरदार दस्तक, डेढ़ घंटे की बारिश से शहर की सड़कें जलमग्न, कई इलाकों में भरा पानी
CM मोहन यादव पर लगे आरोपों पर बोले विवेक तनखा, कहा- मुख्यमंत्री खुद दें जवाब, जनता सुनना चाहती है
100 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
पुलिस ने मामले की जांच के बाद थाना कोतवाली में 13 नामजद आरोपियों सहित करीब 100 अन्य लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
पुलिस कर रही निगरानी
एडिशनल एसपी ने बताया कि घटना से जुड़े वीडियो और सोशल मीडिया गतिविधियों की भी निगरानी की जा रही है। किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक जानकारी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने नागरिकों से शांति, सौहार्द और भाईचारा बनाए रखने की अपील की है।
ये भी पढ़ें : इंदौर गैस पाइपलाइन ब्लास्ट: घायल इंफ्लुएंसर जिनी झाला ने जारी किया वीडियो, सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल
भारी पुलिस बल तैनात
धार पुलिस अधिकारियों ने यह भी बताया कि इमामबाड़ा भवन से जुड़ा मामला वर्तमान में हाई कोर्ट में विचाराधीन है और इस संबंध में सुनवाई प्रस्तावित है। प्रशासन ने सभी पक्षों से न्यायालय के निर्णय का सम्मान करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। फिलहाल क्षेत्र में पुलिस बल तैनात है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में बताई जा रही है।
