Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 9 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

उज्जैन में बी प्राक ने किए महाकाल के दर्शन, भस्म आरती में हुए शामिल, बोले- जल्द आएगा ‘महाकाल 2’

Ujjain Mahakal Temple : प्रसिद्ध गायक बी प्राक ने उज्जैन में भगवान महाकाल के दर्शन किए और भस्म आरती में शामिल हुए। उन्होंने जल्द नया महादेव भजन और ‘महाकाल 2’ लाने की जानकारी दी।

  • Reported By: अजय नीमा | Edited By: प्रीतेश जैन
Updated On: Aug 09, 2026 | 11:05 AM

बी प्राक ने किए महाकाल के दर्शन (फोटो सोर्स- नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

B Praak Mahakal Darshan: उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में रविवार तड़के प्रसिद्ध बॉलीवुड और पंजाबी गायक बी प्राक पहुंचे। उन्होंने भगवान महाकाल की प्रात:कालीन भस्म आरती में शामिल होकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और भगवान का आशीर्वाद लिया। श्रावण मास के दौरान मंदिर में लगातार देशभर से श्रद्धालुओं के साथ-साथ फिल्म और संगीत जगत की हस्तियों के पहुंचने का सिलसिला जारी है।

सिंगर बी प्राक ने भस्म आरती के दौरान भगवान महाकाल के दिव्य स्वरूप के दर्शन किए। आरती और पूजन के बाद उन्होंने मंदिर की धार्मिक परंपराओं और व्यवस्थाओं का अनुभव लिया। दर्शन के दौरान मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं में भी गायक को देखने को लेकर उत्सुकता नजर आई।

मंदिर समिति ने किया स्वागत और सम्मान

दर्शन के बाद श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उप प्रशासक एसएन सोनी ने बी प्राक का स्वागत और सम्मान किया। इस दौरान उन्हें मंदिर की परंपरा के अनुरूप सम्मानित किया गया। बी प्राक ने मंदिर की व्यवस्थाओं और दर्शन से जुड़े इंतजामों की भी सराहना की।

सम्बंधित ख़बरें

ग्वालियर में फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर ज्वाइनिंग लेने पहुंचे दो युवक, CMHO को शक होने पर खुला राज

15 अगस्त पर राष्ट्रपति भवन में खास आयोजन; उज्जैन की बेटी हेमलता को मिला ‘एट होम रिसेप्शन’ का निमंत्रण

महाकाल दरबार में दो राज्यों के मंत्रियों ने टेका माथा; भस्म आरती में शामिल होकर देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना

दिल्ली में मध्य प्रदेश के नेताओं की बढ़ी सक्रियता, PM और केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकातों ने बढ़ाई सियासी चर्चा

बोले- महाकाल के दरबार में आना सौभाग्य की बात

मीडिया से बातचीत में बी प्राक ने कहा कि पवित्र श्रावण मास में उज्जैन आकर भगवान महाकाल की भस्म आरती में शामिल होना उनके लिए बेहद सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि महाकाल के दरबार में आकर उन्हें आध्यात्मिक अनुभव मिला और भगवान का आशीर्वाद प्राप्त करना उनके लिए विशेष क्षण है।

इंदौर शो के बाद पहली बार उज्जैन में परफॉर्मेंस

बी प्राक ने बताया कि इंदौर में शो करने के बाद महाकाल की कृपा से उन्हें पहली बार उज्जैन में परफॉर्मेंस देने का अवसर मिला है। उन्होंने मंदिर और स्थानीय प्रशासन की व्यवस्थाओं की तारीफ करते हुए मध्य प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार जताया।

ये भी पढ़ें :  ग्वालियर में फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर ज्वाइनिंग लेने पहुंचे दो युवक, CMHO को शक होने पर खुला राज

जल्द रिलीज होगा महादेव पर नया भजन

बी प्राक ने अपने प्रशंसकों के लिए भी खास जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि महादेव को समर्पित उनका नया भजन जल्द ही रिलीज होने वाला है। इसके साथ ही उन्होंने संकेत दिया कि उनके चर्चित प्रोजेक्ट ‘महाकाल 2’ को भी जल्द दर्शकों और शिव भक्तों के बीच लाया जाएगा। बी प्राक के इस ऐलान के बाद उनके प्रशंसकों में नए भजन और ‘महाकाल 2’ को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है।

Singer b praak mahakal darshan bhasma aarti ujjain

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 09, 2026 | 11:05 AM

Topics:  

  • Madhya Pradesh News
  • Mahakal Temple
  • Ujjain News
  • Ujjain Temple

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.