-
मंगल, 30 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Ujjain »
- Nagda Youth Murder Over Bidi Main Accused Arrested Within 24 Hours
उज्जैन के नागदा में बीड़ी नहीं देने पर युवक की तलवार से हत्या, नागदा पुलिस ने 24 घंटे में मुख्य आरोपी को दबोचा
- Reported By: अजय नीमा | Edited By: प्रीतेश जैन
Murder Accused Arrested: नागदा में 18 वर्षीय युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। बीड़ी को लेकर हुए विवाद में हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया था।

बीड़ी विवाद में युवक की हत्या का मुख्य आरोपी पुलिस गिरफ्त में(फोटो सोर्स: नवभारत)
Ujjain Murder Case: उज्जैन जिले के बिड़लाग्राम थाना क्षेत्र के जी-ब्लॉक टापरी में बीड़ी नहीं देने की मामूली बात पर 18 वर्षीय जयप्रकाश उर्फ टक्कु की तलवार मारकर हत्या कर दी गई। घटना रविवार रात की है। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की और मुख्य आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार जयप्रकाश अपने दोस्तों के साथ राजेश राठौर की टापरी पर बैठा था। इसी दौरान 45 वर्षीय मोहन ढोली वहां पहुंचा और बीड़ी मांगने को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान गाली-गलौज का विरोध करने पर आरोपी गुस्से में अपने घर गया और तलवार लेकर लौट आया। इसके बाद उसने जयप्रकाश पर जानलेवा हमला कर दिया।
अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
हमले में गंभीर रूप से घायल जयप्रकाश को उसके दोस्त स्कूटी से तत्काल जनसेवा अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में मातम छा गया और क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया।
सम्बंधित ख़बरें
सीधी : झोलाछाप डॉक्टर ने किया इलाज, उपचार के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
Kanpur: कराटे चैंपियन को गोली मारने वाला बदमाश मुठभेड़ में घायल, ग्वालटोली फायरिंग कांड का 20 घंटे में खुलासा
कूनो नेशनल पार्क में तेंदुए का ‘रॉयल अंदाज’, सड़क पर एक घंटे तक डटा रहा, थमे रहे सफारी वाहनों के पहिए
रीवा में रिहायशी इलाके के बीच संचालित फैक्ट्री पर सवाल, रहवासियों ने जताया बड़े हादसे का डर, बंद कराने की मांग
24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने लगातार तलाश कर मुख्य आरोपी मोहन पिता अंबाराम ढोली (45 वर्ष) को वारदात के महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। फरियादी आकाश की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) के तहत हत्या का प्रकरण दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें:रीवा कलेक्ट्रेट के मीटिंग हॉल में युवती ने बनाई इंस्टाग्राम रील, वीडियो वायरल होने के बाद जांच के आदेश
पुलिस टीम की रही अहम भूमिका
आरोपी की गिरफ्तारी में बिड़लाग्राम थाना प्रभारी उपनिरीक्षक जितेंद्र पाटीदार, सउनि भूरिया मोहरे, प्रधान आरक्षक गणेश पाल तथा आरक्षक संदीप, नटवरसिंह और अंकित सहित पूरी पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले के अन्य पहलुओं की जांच जारी है।
Nagda youth murder over bidi main accused arrested within 24 hours
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कौन हैं नए सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ? जानिए 40 साल के सैन्य सफर की पूरी कहानी
Jun 30, 2026 | 01:41 PMउज्जैन के नागदा में बीड़ी नहीं देने पर युवक की तलवार से हत्या, नागदा पुलिस ने 24 घंटे में मुख्य आरोपी को दबोचा
Jun 30, 2026 | 01:41 PMनागपुर कस्तूरचंद पार्क विवाद: मुख्य न्यायाधीश के सामने उठा मामला; निशांक नायक की याचिका पर HC में सुनवाई आज
Jun 30, 2026 | 01:36 PMEV Policy: दिल्ली में नहीं बिकेंगे पेट्रोल टू-व्हीलर, जल्द ही लागू होने वाला है नियम
Jun 30, 2026 | 01:36 PMसीधी : झोलाछाप डॉक्टर ने किया इलाज, उपचार के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
Jun 30, 2026 | 01:25 PMरामलला के दर्शन पर सियासत! कांग्रेस नेताओं के हाउस अरेस्ट पर भड़कीं मीता गौतमपुरा, सरकार पर लगाया गंभीर आरोप
Jun 30, 2026 | 01:25 PMयवतमाल में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, फुलसावंगी में 95.50 मिमी बारिश; 25 सर्किलों में जोरदार बरसात
Jun 30, 2026 | 01:25 PMवीडियो गैलरी

प्रसव पीड़ा में तड़पती रही महिला, भाई ने तोड़ा अस्पताल का गेट; 20KM बाइक से तय किया सफर, देखें VIDEO
Jun 29, 2026 | 11:15 PM
राम मंदिर दान चोरी पर भड़के हुसैन दलवाई, चंपत राय पर साधा निशाना; UCC पर दिया बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jun 29, 2026 | 11:10 PM
चीन-पाकिस्तान में सस्ता हुआ पेट्रोल, तो भारत में क्यों नहीं घट रहे दाम? सामने आई इसके पीछे की असली वजह- VIDEO
Jun 29, 2026 | 11:09 PM
3 साल की मासूम से दरिंदगी के दोषी को मिली फांसी की सजा, नवभारत न्यूजरूम में छिड़ी तीखी बहस; देखें VIDEO
Jun 29, 2026 | 10:47 PM
UP Electricity Crisis: UP में बिजली कटौती पर भड़के मंत्री अनिल कुमार, चीफ इंजीनियर की फोन पर लगाई क्लास- VIDEO
Jun 29, 2026 | 10:28 PM
Russia Oil Crisis: रूस में Petrol Diesel का संकट! Putin परेशान, आखिर हुआ क्या?, VIDEO
Jun 29, 2026 | 07:06 PM













