Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 23 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नागदा में 40 लाख रुपये की चोरी का 7 दिन में खुलासा, पुलिस गिरफ्त में मुख्य आरोपी, नकदी और जेवरात बरामद

Ujjain Crime News: उज्जैन के नागदा में 40 लाख रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया। 7 दिन की जांच के बाद मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 6 लाख के जेवर और 70 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

  • Reported By: अजय नीमा | Edited By: प्रीतेश जैन
Updated On: Jun 23, 2026 | 07:50 AM

पुलिस गिरफ्त में आरोपी (फोटो सोर्स- नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Nagda Theft Case: उज्जैन जिले के नागदा थाना क्षेत्र में हुई करीब 40 लाख रुपये की बड़ी चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। सात दिनों तक चली गहन जांच और तकनीकी विश्लेषण के बाद पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गए माल का एक हिस्सा बरामद किया है। पुलिस की कार्रवाई से क्षेत्र में हुई इस सनसनीखेज वारदात का पर्दाफाश हो गया है।

जानकारी के अनुसार, नागदा में एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए बदमाशों ने ताला तोड़कर घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर ली थी। घटना का पता चलने पर मकान मालिक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। चोरी की रकम और माल की अनुमानित कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया।

कई जिलों में चलाया अभियान

पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती आरोपियों तक पहुंचना था। इसके लिए टीम ने लगातार सात दिनों तक नागदा, उज्जैन, खाचरौद, इंदौर और महिदपुर सहित कई क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाली। राष्ट्रीय राजमार्गों और शहरों के प्रमुख मार्गों पर लगे कैमरों के सैकड़ों घंटे के फुटेज का विश्लेषण किया गया। तकनीकी साक्ष्यों, मोबाइल लोकेशन और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले।

सम्बंधित ख़बरें

देवास नाका फ्लाईओवर के रास्ते से हटाये गए अतिक्रमण, 30 दुकानों पर चला बुलडोजर

शिशुकुंज स्कूल का किचन सील, एक्सपायरी मसाले मिलने पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

मानसून की देरी से मध्य प्रदेश में बारिश का संकट, खरीफ फसलों की बोवनी पर असर, आज इन जिलों में लू का अलर्ट

उज्जैन के किसान ने गेहूं छोड़ ‘चिया सीड’ बोया, चमकी किस्मत; एक बीघा में एक लाख रुपये तक की कमाई

जांच के बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी

जांच के दौरान उज्जैन पुलिस ने मुख्य आरोपी रतलामसिंह उर्फ रत्तु (26) निवासी सिगनुर, जिला खरगोन को सनावद क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों दीपक सिकलीगर और शिवराज के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की। आरोपी पहले इलाके की रेकी करते थे और मकान के सूना होने की पुष्टि के बाद चोरी की योजना बनाते थे।

ये भी पढ़ें : मानसून की देरी से मध्य प्रदेश में बारिश का संकट, खरीफ फसलों की बोवनी पर असर, आज इन जिलों में लू का अलर्ट

निशानदेही पर चोरी का माल बरामद

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर ग्राम इनपुन पुनर्वास क्षेत्र में छिपाकर रखा गया चोरी का माल बरामद किया। बरामद सामान में करीब 6 लाख रुपये मूल्य के सोने के आभूषण और 70 हजार रुपये नकद शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और शेष चोरी गए सामान की बरामदगी के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।

Nagda theft case solved main accused arrested jewellery cash recovered

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 23, 2026 | 07:50 AM

Topics:  

  • Crime News
  • Madhya Pradesh News
  • Ujjain News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.