Ambulance Service MP: नन्हे यथार्थ के लिए ‘देवदूत’ बने सीएम मोहन, संवेदनशीलता से बची 5 माह के बालक की जान
CM Mohan Yadav Air Ambulance Initiative: पीएम श्री एयर एम्बुलेंस से उज्जैन से बेंगलुरु तक का 'लाइफ सपोर्ट' सफर; आयुष्मान योजना के तहत होगा हृदय रोग का निःशुल्क उपचार
- Written By: सुधीर दंडोतिया
Air Ambulance Service MP, सोर्स : सोशल मीडिया
Air Ambulance Madhya Pradesh News; मध्य प्रदेशके मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के द्वारा शुरू की गई ‘पीएम श्री एयर एम्बुलेंस सेवा’ एक बार फिर किसी जरूरतमंद परिवार के लिए उम्मीद की नई किरण बनकर उभरी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की व्यक्तिगत पहल पर उज्जैन के असनोरिया क्षेत्र में रहने वाले मात्र 5 माह के बालक यथार्थ सिंह को उन्नत उपचार के लिए बेंगलुरु के प्रतिष्ठित नारायणा अस्पताल भेजा गया है।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट संदेश दिया है कि प्रदेश के हर नागरिक का जीवन अनमोल है और सरकार उनकी रक्षा के लिए हर संभव संसाधन जुटाने को प्रतिबद्ध है।
जन्मजात बीमारी और समय की चुनौती
नन्हा यथार्थ जन्मजात हृदय रोग (Congenital Heart Disease) से पीड़ित है। उसका प्राथमिक इलाज इंदौर के एक निजी अस्पताल में चल रहा था, लेकिन स्थिति की गंभीरता और हृदय की जटिल सर्जरी को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेंगलुरु के विशेषज्ञ अस्पताल में ले जाने की सलाह दी। एक साधारण परिवार के लिए इतनी कम उम्र के बच्चे को सुरक्षित तरीके से इतनी दूर ले जाना और भारी-भरकम खर्च उठाना एक बड़ी चुनौती थी।
सम्बंधित ख़बरें
इंदौर में ‘नो कार डे’ को बढ़ावा, मेयर ने कहा- हफ्ते में एक दिन पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करूंगा
Fuel Saving Appeal vs Reality: कथनी और करनी में बड़ा अंतर, क्या मंत्रियों के तामझाम से बचेगा देश का ईंधन?
उज्जैन में हर्षा रिछारिया ने हर्षानंद गिरी बनने के बाद दिया पहला प्रवचन, बड़ी संख्या में जुटे श्रद्धालु
ग्वालियर HC का सख्त रुख: 4 अफसरों के खिलाफ जमानती वारंट जारी, 7 साल से लंबित फैमिली पेंशन मामले में कार्रवाई
मुख्यमंत्री ने बढ़ाया मदद का हाथ
जैसे ही यह मामला मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संज्ञान में आया, उन्होंने बिना विलंब किए ‘पीएम श्री एयर एम्बुलेंस’ को यथार्थ के लिए तैनात करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा, “अति मुश्किल परिस्थितियों में राज्य सरकार हर जरूरतमंद के साथ चट्टान की तरह खड़ी है। यथार्थ का पूरा इलाज आयुष्मान निरामय योजना के अंतर्गत पूरी तरह निःशुल्क कराया जाएगा।” मुख्यमंत्री ने स्वयं बाबा महाकाल से बालक के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना भी की है।
हवा में चलता-फिरता अस्पताल
यथार्थ को इंदौर से बेंगलुरु ले जाने वाली एयर एम्बुलेंस अत्याधुनिक जीवन रक्षक प्रणालियों (ICU सेटअप) से लैस थी। इसमें विशेषज्ञ डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की निगरानी में बच्चे को एयरलिफ्ट किया गया। यह सेवा उन मरीजों के लिए वरदान साबित हो रही है, जिन्हें इलाज के लिए ‘गोल्डन ऑवर’ के भीतर देश के बड़े मेडिकल सेंटर्स तक पहुंचना अनिवार्य होता है।
यह भी पढ़ें : कथनी और करनी में बड़ा अंतर, क्या मंत्रियों के तामझाम से बचेगा देश का ईंधन?
MP में सुदृढ़ होती स्वास्थ्य सेवाएं
मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश अब केवल सामान्य स्वास्थ्य सेवाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि जटिल बीमारियों के लिए भी त्वरित समाधान दे रहा है। वर्तमान में प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार हो रहा है। पीएम श्री एयर एम्बुलेंस सेवा और आयुष्मान योजना का यह समन्वय गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं है। अब प्रदेश का कोई भी नागरिक धन या संसाधनों के अभाव में उपचार से वंचित नहीं रहेगा, यह सुनिश्चित करना ही सरकार की प्राथमिकता है।
