- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Take Advantage Of Ayushman Scheme Collector Vipin Itankar Appealed
आयुष्मान योजना का उठाएं लाभ, जिलाधिकारी इटनकर ने की अपील
- Written By: नवभारत डेस्क

नागपुर. आयुष्मान भारत दिवस के निमित्त जिला परिषद सभागृह में आयोजित कार्यशाला में जिलाधिकारी विपिन इटनकर ने कहा कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन स्वास्थ्य योजना केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही है. राज्य में महात्मा फुले जन आरोग्य योजना व प्रधानमंत्री योजना संयुक्त रूप से चलाई जा रही है जिसका लाभ नागरिक उठाएं. उन्होंने स्वास्थ्य विभाग द्वारा योजना के कार्ड वितरण कर अधिक से अधिक लोगों को लाभ दिलाने की अपील भी की.
इस दौरान जिप अध्यक्ष रश्मि बर्वे, उपाध्यक्ष सुमित्रा कुंभारे, सभापति उज्वाल बोढारे, भारती पाटलि, नेमावली माटे, सीईओ योगेश कुंभेजकर, डीएचओ डॉ. दीपक सेलोकर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे. जिलाधिकारी ने कहा कि सीएससी केन्द्र के माध्यम से गोल्डन ई-कार्ड वितरण की प्रक्रिया शुरू है. लाभार्थी आधार कार्ड, राशन कार्ड या प्रधानमंत्री के हस्ताक्षर वाला पत्र जोड़कर योजना का लाभ ले सकते हैं. अब तक 3.43 लाख ई-कार्ड वितरण की जानकारी उन्होंने दी.
5 लाख तक बीमा सुरक्षा
सीईओ योगेश कुंभेजकर ने कहा कि योजना के तहत लाभार्थियों को प्रति परिवार प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक बीमा संरक्षण दिया गया है. फुले योजना के तहत केसरी, पीले व अंत्योदय, अन्नपूर्णा राशन कार्ड धारकों को 1.50 लाख रुपये तक स्वास्थ्य बीमा संरक्षण दिया जाता है. जिले में 31 निजी व 9 सरकारी अस्पतालों में अब तक 45,377 लाभार्थियों ने योजना का लाभ लिया है. कार्यक्रम के दौरान कुछ लाभार्थियों को ई-कार्ड का वितरण भी किया गया. संचालन डॉ. सुरेश मोटे व आभार प्रदर्शन डॉ. विश्वदीप नगरकर ने किया. सफलतार्थ डॉ. रेवती साबले, डॉ. सचिन हेमके व अन्य कर्मचारियों ने सहकार्य किया.
सम्बंधित ख़बरें
मंडला जिला अस्पताल की बदहाली पर जबलपुर हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से चार हफ्ते में जवाब तलब
Ambulance Service MP: नन्हे यथार्थ के लिए ‘देवदूत’ बने सीएम मोहन, संवेदनशीलता से बची 5 माह के बालक की जान
Shukra Gochar 2026: शुक्र गोचर से बदलेंगे इन 5 राशियों के दिन, खूब बरसेगा प्यार, पैसा और लग्जरी
वर्धा में कैंसर के मामलों में 476% की भारी वृद्धि; स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट, तंबाकू छोड़ने की अपील
Take advantage of ayushman scheme collector vipin itankar appealed
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मंडला जिला अस्पताल की बदहाली पर जबलपुर हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से चार हफ्ते में जवाब तलब
May 13, 2026 | 11:48 AMAmbulance Service MP: नन्हे यथार्थ के लिए ‘देवदूत’ बने सीएम मोहन, संवेदनशीलता से बची 5 माह के बालक की जान
May 13, 2026 | 11:48 AMShukra Gochar 2026: शुक्र गोचर से बदलेंगे इन 5 राशियों के दिन, खूब बरसेगा प्यार, पैसा और लग्जरी
May 13, 2026 | 11:47 AMवर्धा में कैंसर के मामलों में 476% की भारी वृद्धि; स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट, तंबाकू छोड़ने की अपील
May 13, 2026 | 11:36 AMकिचन में बेहोश पड़े प्रतीक को कौन ले गया अस्पताल? कहां थी पत्नी अपर्णा? इस बीमारी से जूझ रहे थे Prateek Yadav
May 13, 2026 | 11:34 AMविरार में खौफनाक वारदात! RTI एक्टिविस्ट को माफियाओं ने पत्थरों से कुचलकर मारा, अवैध खदान के खिलाफ की थी शिकायत
May 13, 2026 | 11:34 AMChinese Spy Mayor: अमेरिका में चीनी जासूस मेयर एलीन वांग ने कबूला अपना गुनाह, हो सकती है 10 साल की सजा
May 13, 2026 | 11:32 AMवीडियो गैलरी

NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 12, 2026 | 05:13 PM
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM
2 मिनट में तरीका सिखा दूंगा…मेरठ में ADM सिटी का पारा हाई, पार्षद को सरेआम दी जेल भेजने की धमकी; VIDEO वायरल
May 12, 2026 | 02:20 PM
ईंट से ईंट बजा देंगे.. तीन साल की बच्ची के साथ दरिंदगी पर भड़के सौरभ भारद्वाज, भाजपा पर लगाया आरोप
May 12, 2026 | 02:19 PM
यूपी बना देश का ग्रोथ इंजन; योगी आदित्यनाथ का बड़ा दावा, जल्द ही 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा प्रदेश
May 12, 2026 | 02:02 PM
ट्रंप-जिनपिंग की महामुलाकात, क्या US-चीन की ‘दोस्ती’ भारत के लिए बनेगा बड़ा खतरा? जानें सबकुछ
May 11, 2026 | 11:05 PM











