महाकाल की शरण में पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, शयन आरती में हुए शामिल
Mohan Yadav Ujjain Visit : उज्जैन में CM मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने महाकालेश्वर मंदिर में शयन आरती में भाग लिया। सिंहस्थ 2028 की तैयारियों और उज्जैन विकास कार्यों की समीक्षा की।
- Reported By: अजय नीमा | Edited By: प्रीतेश जैन
आरती में शामिल सीएम मोहन यादव (फोटो सोर्स- नवभारत)
Ujjain Mahakal Shayan Aarti: मुख्यमंत्री मोहन यादव और केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य तथा ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे, जहां वे भगवान महाकाल की शयन आरती में शामिल हुए। इस दौरान नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और मंत्री प्रतिभा बागरी भी मौजूद रहीं। सभी अतिथियों ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया।
महाकालेश्वर मंदिर पहुंचने से पहले अतिथियों ने श्री महाकाल लोक में आयोजित लाइट एंड साउंड शो का अवलोकन किया। धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाने वाली इस प्रस्तुति की उन्होंने सराहना की। कार्यक्रम के दौरान महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से समिति अध्यक्ष एवं उज्जैन कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने सभी अतिथियों का सम्मान किया।
सिंहस्थ की तैयारियों की समीक्षा
शयन आरती के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ सिंहस्थ 2028 की तैयारियों और उज्जैन के विकास कार्यों को लेकर विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश और देश में विकास की नई संभावनाएं साकार हो रही हैं और सिंहस्थ को भव्य एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार मिलकर कार्य कर रही हैं।
सम्बंधित ख़बरें
इंदौर में ऑनलाइन सट्टेबाजी का भंडाफोड़, टेलीग्राम से चल रहा था बेटिंग नेटवर्क, एक आरोपी गिरफ्तार
मुरैना में फूटा किसानों का गुस्सा: खाद वितरण में देरी से हुए नाराज, नेशनल हाईवे पर किया चक्काजाम
ग्वालियर में बारिश से बिगड़े हालात: सड़क पर उतरीं कलेक्टर रुचिका चौहान, दिए युद्ध स्तर पर काम करने के निर्देश
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा, पंचायतों को सशक्त बनाने के दिए निर्देश
केंद्र सरकार देगी हर संभव मदद
मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय मंत्री ने सिंहस्थ-2028 की व्यवस्थाओं, अधोसंरचना विकास और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं। साथ ही केंद्र सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया गया है। उन्होंने कहा कि उज्जैन को विश्वस्तरीय धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
ये भी पढ़ें : जबलपुर: कबाड़खाने में लगी भीषण आग, एक के बाद एक हुए कई धमाकों से फैली दहशत, हादसे में कोई हताहत नहीं
केंद्रीय मंत्री का आगमन प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण
सीएम यादव ने महाकाल लोक के लाइट एंड साउंड शो को श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण बताते हुए कहा कि यह उज्जैन आने वाले लोगों को सनातन संस्कृति और महाकाल की महिमा से जोड़ने का उत्कृष्ट माध्यम है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री के उज्जैन आगमन को प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण बताया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, मंदिर समिति के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
