उज्जैन: उन्हेल में जीतू पटवारी का वीडियो वायरल, धार्मिक दुपट्टा फेंकने का आरोप, भाजपा ने साधा निशाना
Religious Scarf Controversy: उज्जैन के उन्हेल से जीतू पटवारी का एक वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में धार्मिक दुपट्टा फेंकने के आरोप लगे हैं, जिस पर भाजपा ने सनातन और किसानों के अपमान का आरोप लगाया है।
- Reported By: अजय नीमा | Edited By: प्रीतेश जैन
जीतू पटवारी (फोटो सोर्स- नवभारत)
Ujjain Jitu Patwari Viral Video: मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो उज्जैन जिले के उन्हेल क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां मंगलवार को इंदौर से मंदसौर जाते समय पटवारी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के स्वागत कार्यक्रम में शामिल हुए थे। वायरल वीडियो को लेकर अब भाजपा ने कांग्रेस और जीतू पटवारी पर तीखा हमला बोला है।
जानकारी के अनुसार, जीतू पटवारी कुछ समय के लिए उन्हेल के पास आयोजित स्वागत कार्यक्रम में रुके थे। इसी दौरान स्थानीय कार्यकर्ताओं और किसानों ने उनका स्वागत किया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक किसान उन्हें श्री राधा-कृष्ण की तस्वीर अंकित दुपट्टा भेंट करता दिखाई दे रहा है। वीडियो में यह भी दावा किया जा रहा है कि पटवारी ने दुपट्टा हाथ में लेने के बाद गले में पहले से पहना हुआ एक अन्य धार्मिक दुपट्टा उतार दिया और दोनों दुपट्टों को नीचे मौजूद लोगों की ओर फेंक दिया।
धार्मिक दुपट्टा फेंकने पर छिड़ी बहस
वीडियो में जीतू पटवारी हाथ में भगवान के नाम और तस्वीर वाले दुपट्टे दिखाई दे रहे हैं। इसी दृश्य को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है और विभिन्न तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। हालांकि, वीडियो किस परिस्थिति में रिकॉर्ड किया गया और उसका पूरा संदर्भ क्या था, इसे लेकर अभी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।
सम्बंधित ख़बरें
MP विधानसभा में हंगामा: उमंग सिंघार ने उठाया दिल्ली में छात्रों की पिटाई का मामला, अध्यक्ष का चर्चा से इनकार
78% अस्थि दिव्यांग और 20% दृष्टिबाधित हिमांशु सोनी बने डिप्टी कलेक्टर, वायरल वीडियो ने लोगों को किया प्रेरित
सिंहस्थ 2028: 18,400 करोड़ के प्रोजेक्ट्स की होगी थर्ड पार्टी निगरानी, CEIL के जिम्मे क्वालिटी ऑडिट
UCC लागू होते ही क्यों भड़का विरोध? जानिए मुस्लिम धर्मगुरुओं की पूरी दलील-VIDEO
भगवान की फोटो लगे दुपट्टे को Jitu Patwari ने नीचे फेंके, वीडियो वायरल होने पर मचा बवाल!
कांग्रेस नेता जीतू पटवारी के हाल ही में एक वीडियो से मध्यप्रदेश में बवाल मच गया है. वायरल वीडियो में जीतू पटनारी ने भगवान के फोटो लगे दुपट्टे नीचे फेंके जिसके बाद बीजेपी हमलावर हो गई और इसे… pic.twitter.com/YlJCsfdOkg — NavBharat Live (@TheNavbharatliv) June 3, 2026
भाजपा का जीतू पटवारी पर निशाना
मामले को लेकर भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी विवेक गुप्ता ने कांग्रेस और जीतू पटवारी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि यह सनातन धर्म और किसानों की भावनाओं का अपमान है। विवेक गुप्ता के मुताबिक, जो किसान श्रद्धा के साथ ‘श्री राधे’ अंकित दुपट्टा पहना रहे थे, उसे इस तरह फेंकना धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला व्यवहार है।
ये भी पढ़ें : भोपाल स्लॉटर हाउस और टेंडर मामले में गरमाई राजनीति, कांग्रेस बोली- EOW जांच से आरोपों को मिला बल
कांग्रेस ने नहीं दी कोई प्रतिक्रिया
उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में रहने वाले नेताओं को अपनी जिम्मेदारियों और आचरण की मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए। भाजपा ने इस घटना को लेकर कांग्रेस से जवाब मांगा है। फिलहाल इस पूरे विवाद पर कांग्रेस की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। साथ ही वायरल वीडियो की सत्यता और उसके संदर्भ को लेकर भी पार्टी की तरफ से कोई स्पष्टीकरण जारी नहीं किया गया है।
