भोपाल स्लॉटर हाउस और टेंडर मामले में गरमाई राजनीति, कांग्रेस बोली- EOW जांच से आरोपों को मिला बल

Jitu Patwari Statement: भोपाल नगर निगम के कथित स्लॉटर हाउस और टेंडर अनियमितता मामले में कांग्रेस ने EOW जांच का स्वागत करते हुए कहा कि इससे उसके आरोपों को बल मिला है। बरोलिया EOW के सामने पेश होंगे।
Bhopal Slaughter House Tender Case
जीतू पटवारी (फोटो सोर्स- नवभारत)
Published on
Updated on

Bhopal Slaughter House Tender Case: भोपाल नगर निगम के कथित स्लॉटर हाउस और टेंडर अनियमितता मामले ने एक बार फिर प्रदेश की राजनीति को गर्मा दिया है। कांग्रेस ने दावा किया है कि जिस मुद्दे को वह लंबे समय से उठाती रही है, अब उसी मामले में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) द्वारा साक्ष्य और बयान मांगे जाने से उसके आरोपों को मजबूती मिली है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इसे सरकार और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला मामला बताया।

कांग्रेस का कहना है कि पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया को संगठन और मीडिया विभाग की ओर से मामले की जांच कर तथ्यों को सामने लाने की जिम्मेदारी दी गई थी। अब जब EOW स्वयं उनसे दस्तावेज और साक्ष्य मांग रही है, तो यह स्पष्ट है कि कांग्रेस द्वारा उठाए गए सवालों को पूरी तरह खारिज नहीं किया जा सकता। पार्टी ने कहा कि जांच एजेंसी की कार्रवाई इस मामले की गंभीरता को दर्शाती है और अब जांच निष्पक्ष तथा पारदर्शी तरीके से आगे बढ़नी चाहिए।

गौमाता और धर्म पर राजनीति करती आई है भाजपा

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी सालों से गौमाता, सनातन धर्म और धार्मिक भावनाओं के मुद्दों पर राजनीति करती रही है, लेकिन जवाबदेही तय करने और कार्रवाई करने के सवाल पर चुप्पी साध लेती है। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा वास्तव में गौ संरक्षण को लेकर गंभीर है तो उसे राजनीतिक बयानबाजी से आगे बढ़कर ठोस कदम उठाने चाहिए।

कांग्रेस ने मांगा समर्थन

कांग्रेस ने सभी हिंदूवादी, सामाजिक और धार्मिक संगठनों से अपील की है कि वे राजनीतिक विचारधाराओं से ऊपर उठकर मामले की निष्पक्ष जांच का समर्थन करें। पार्टी का कहना है कि जिन लोगों के पास इस प्रकरण से जुड़े दस्तावेज या जानकारी है, वे जांच एजेंसियों की मदद करें ताकि सच्चाई सामने आ सके।

eow का नोटिस और अभिनव बरोलिया
eow का नोटिस और अभिनव बरोलिया

9 जून को EOW के सामने पेश होंगे बरोलिया

कांग्रेस पार्टी के अनुसार अभिनव बरोलिया 9 जून को EOW के समक्ष उपस्थित होकर अपना बयान दर्ज कराएंगे और उपलब्ध साक्ष्य जांच एजेंसी को सौंपेंगे। पार्टी ने उम्मीद जताई है कि जांच निष्पक्ष रूप से आगे बढ़ेगी और यदि किसी स्तर पर अनियमितता पाई जाती है तो दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com