Bharat Gaurav Train Tour: 7 ज्योतिर्लिंग और 1 ट्रेन, सावन में ‘भारत गौरव’ से होगा सफर आसान

Bharat Gaurav Train Tour: महादेव के दर्शन करने वाले भक्तों को रेलवे की तरफ से बड़ा तोहफा मिला है। IRCTC ने 12 ज्योतिर्लिंगों में से 7 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन के लिए ‘भारत गौरव’ ट्रेन लॉन्च की है।
Bharat Gaurav Train Tour
भारत गौरव ट्रेन और ज्योतिर्लिंग डिजाइन फोटो (सौ. से सोशल मीडिया)
Updated on

Bharat Gaurav Train Tour Ticket Booking: महादेव के दर्शन करने वाले भक्तों को रेलवे की तरफ से बड़ा तोहफा मिला है। IRCTC ने 12 ज्योतिर्लिंगों में से 7 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन के लिए ‘भारत गौरव’ ट्रेन लॉन्च की है। ‘भारत गौरव’ ट्रेन यह सफ़र 11 रात और 12 दिन में तय करेगी। जिससे सभी शिव भक्त भगवान शिव के ज्योतिर्लिंगों के दर्शन आसानी से कर पाएंगें। 'भारत गौरव' का ये सफ़र आराम दायक होने के साथ-साथ सुरक्षित भी होगा।

किन ज्योतिर्लिंग का होगा सफ़र आसान

बातें दे कि 'भारत गौरव' यात्रा के दौरान सभी श्रद्धालु उज्जैन में स्थित महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग, ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, गुजरात के नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन आसानी से कर सकेंगे। इसके अलावा श्रद्धालुओं को त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग, भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग, और घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन भी कर सकेंगे।

ज्योतिर्लिंगों के साथ-साथ सभी भक्तों को गुजरात में स्थित द्वारकाधीश मंदिर, भेंट द्वारका, नासिक में स्थित पंचवटी और काला राम मंदिर के दर्शन का भी सौभाग्य प्राप्त होगा।

भारत गौरव में मिलेंगी ये सुविधाएं

भारतीय रेलवे की ट्रेन भारत गौरव में सभी यात्रियों के लिए स्लीपर, 3एसी और 2एसी की सुविधाएं भी प्राप्त होगी। 'भारत गौरव' से यात्रा के दौरान यात्रियों के लिए होटल में ठहरने, शाकाहारी खाना, बस से साइटसीइंग और ट्रैवल इंश्योरेंस की सुविधा भी मिलेगी।साथ ही साथ IRCTC की ओर से टूर गाइड की सुविधा भी उपलब्ध होगी।

जानें खर्चा और बुकिंग डिटेल्स

'भारत गौरव' टूर पैकेज में टिकट का किराया सभी ट्रेनों की तरह श्रेणी के अनुसार तय किया गया है। IRCTC के अनुसार स्लीपर क्लास का किराया 17,000 से शुरू होकर 2एसी में 34,000 से ज्यादा हो सकता है।

बतादें कि यात्रियों के लिए टिकट बुकिंग और अधिक जानकारी के IRCTC Tourism की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर प्राप्त कर सकते है। भारतीय रेलवे की ओर से दी गई ये सुविधा सभी यात्रियों के लिए धार्मिक स्थलों के दर्शन का सुनहरा अवसर साबित हो सकती है।

Navbharat Live
navbharatlive.com