-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Indore »
- Indore Davv Iet Hostel Students Vandalism Action Notice Exam Ban
इंदौर के IET हॉस्टल में हंगामा: 18 छात्र चिन्हित, एग्जाम रोकने और ₹25 हजार के जुर्माने की तैयारी
- Written By: प्रीतेश जैन
Action On IET Students: इंदौर के IET हॉस्टल में तोड़फोड़ करने के मामले यूनिवर्सिटी प्रशासन कार्रवाई की तैयारी में है। तोड़फोड़ करने वाले 18 छात्रों की पहचान कर ली है। इन्हें नोटिस जारी किए जाएंगे।

तोड़फोड़ करते छात्र (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Action in IET Indore Hostel Incident: इंदौर में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के IET डिपार्टमेंट के रामानुजन बॉयस हॉस्टल बी में हुई तोड़फोड़ और अर्धनग्न होकर डांस करने की घटना में बड़ा अपडेट सामने आया है। प्रशासन ने अब तक 18 छात्रों को चिन्हित कर लिया है, जबकि अन्य छात्रों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।
यूनिवर्सिटी प्रबंधन का कहना है कि सभी छात्रों की पहचान पूरी होने के बाद एक साथ उन्हें नोटिस जारी किए जाएंगे। साथ ही फाइनल ईयर के छात्रों को अंतिम परीक्षा देने से रोका गया है और जांच पूरी होने के बाद ही उनकी परीक्षाएं कराई जाएंगी।
छात्रों ने की थी तोड़फोड़
यह घटना कुछ दिन पहले की है, जब फाइनल ईयर के छात्रों ने हॉस्टल में जमकर हंगामा किया था। छात्रों ने कथित तौर पर “दारू बदनाम कर दी” गाने पर अर्धनग्न होकर डांस किया और उसके बाद कुर्सियां, टेबल, खिड़कियों के कांच और पानी की टंकी तक तोड़ दी थी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सामने आया।
सम्बंधित ख़बरें
दतिया उपचुनाव में कांग्रेस ने दो बार के विधायक घनश्याम तिवारी को दिया टिकट; उम्मीदवारी के बाद क्या बोले- VIDEO
इंदौर में पत्नी की बेरहमी से हत्या, बेटी को झूठ बोलकर फरार हुआ आरोपी पति-VIDEO
इंदौर हाई-प्रोफाइल ड्रग्स केस: गुजरात कनेक्शन की जांच में जुटी क्राइम ब्रांच, नाना पटवारी से पूछताछ की तैयारी
कॉलेज छात्रा ने किराए के कमरे में लगाई फांसी, दीवार पर लिखे सुसाइड नोट में परिचितों को ठहराया जिम्मेदार
सख्त कार्रवाई के मूड में प्रशासन
वीडियो सामने आने के बाद देवी अहिल्याबाई यूनिवर्सिटी प्रशासन ने तुरंत अनुशासन समिति की आपात बैठक बुलाई और सख्त कार्रवाई का निर्णय लिया। प्रस्तावित कार्रवाई में प्रति छात्र ₹25 हजार का जुर्माना, परीक्षा से वंचित करना और रिजल्ट रोकने जैसे कदम शामिल हैं।
ये भी पढ़ें : ट्विशा शर्मा समेत अन्य लड़कियों की मौत पर भड़कीं साध्वी हर्षानंद गिरी, दहेज प्रथा को बताया जिम्मेदार
जारी किए जाएंगे नोटिस
IET के डायरेक्टर डॉ. प्रतोष बंसल ने बताया कि 18 छात्रों की पहचान हो चुकी है और बाकी की पहचान की जा रही है। उन्होंने कहा कि केवल उन्हीं छात्रों पर कार्रवाई होगी जिन्होंने वास्तव में तोड़फोड़ की है।उन्होंने यह भी बताया कि इस घटना के बाद अभी तक किसी भी छात्र के अभिभावक यूनिवर्सिटी प्रबंधन से मिलने नहीं आए हैं। अनुमान है कि आने वाले 2–3 दिनों में सभी की पहचान पूरी कर ली जाएगी और उसके बाद नोटिस जारी कर दिए जाएंगे।
Indore davv iet hostel students vandalism action notice exam ban
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
22 जुलाई से पहले टूट जाएगी सपा, ओपी राजभर का बड़ा दावा; बोले- TMC, शिवसेना के बाद आप सपा की बारी
Jul 12, 2026 | 03:49 PMदतिया उपचुनाव: भाजपा बोली- सब सामान्य तो कांग्रेस ने कहा- ‘पार्टी विद डिफरेंस’ की सच्चाई आई सामने
Jul 12, 2026 | 03:48 PMमहाराष्ट्र में ई-चालान परियोजना 31 जुलाई तक बढ़ी, ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर डिजिटल सख्ती
Jul 12, 2026 | 03:44 PMचेहरा छिपाकर सरकारी बस में चढ़े परिवहन मंत्री, कंडक्टर ने छुट्टे पैसे ना होने पर बस से उतारा, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 03:41 PMWho is Shekhar Chaudhary: चोरी-छिपे सगाई, फिर LIVE कॉन्सर्ट में खुलासा! कौन हैं मिस्ट्री मैन शेखर चौधरी
Jul 12, 2026 | 03:37 PMमुंबई लोकल के महिला डिब्बे में सीट पर चैन से सोता मिला कुत्ता, यात्रियों ने नहीं भगाया; वीडियो जीत रहा लोगों क
Jul 12, 2026 | 03:36 PMट्रंप पर टूटा दुखों का पहाड़! करीबी की मौत से सदमे में अमेरिकी राष्ट्रपति, ट्रुथ सोशल पर बोले- बहुत याद आएगी
Jul 12, 2026 | 03:35 PMवीडियो गैलरी

दतिया उपचुनाव में कांग्रेस ने दो बार के विधायक घनश्याम तिवारी को दिया टिकट; उम्मीदवारी के बाद क्या बोले- VIDEO
Jul 12, 2026 | 02:44 PM
सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच! राम मंदिर मामले में सचिन पायलट ने BJP को घेरा, नेशनल हेराल्ड से की तुलना
Jul 12, 2026 | 02:43 PM
इंदौर में पत्नी की बेरहमी से हत्या, बेटी को झूठ बोलकर फरार हुआ आरोपी पति-VIDEO
Jul 12, 2026 | 02:02 PM
उज्जैन के उत्कृष्ट विद्यालय में बवाल, इंटर्न शिक्षिका पर अभद्रता और शिक्षक पर छात्रों से मारपीट का आरोप-VIDEO
Jul 12, 2026 | 01:20 PM
चंद्रशेखर आजाद का दतिया से सरकार पर हमला, अंबेडकर मूर्ति विवाद और बहुजन सम्मान का मुद्दा उठाया-VIDEO
Jul 12, 2026 | 12:48 PM
बांकीपुर उपचुनाव पर प्रशांत किशोर का BJP पर हमला, बोले- ‘अब अपने ही उम्मीदवार नहीं बचा पा रही पार्टी’-VIDEO
Jul 12, 2026 | 12:13 PM












