MP : दो सगे भाईयों की गोली मारकर हत्या से दहला शहर, 10 से ज्यादा आरोपी शामिल
मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले से दिल दहला देने वाली खबर बीती रात रविवार को सामने आया हैं यहां पर दो सगे भाईयों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस हत्या के आरोप में 10 लोगों के शामिल होने की खबर सामने आ रही है।
- Written By: दीपिका पाल
शिवपुरी में हत्या (सौ.सोशल मीडिया)
शिवपुरी: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले से दिल दहला देने वाली खबर बीती रात रविवार को सामने आया हैं यहां पर दो सगे भाईयों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस हत्या के आरोप में 10 लोगों के शामिल होने की खबर सामने आ रही है। घटना से इलाके में खौफ का माहौल बन गया हैं तो पुलिस आरोपियों की तलाश कर गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
जाने क्या हैं पूरा मामला
मिली जानकारी के मुताबिक, बीती रात की घटना मंडी क्षेत्र से सामने आई जिसमें मीट की दुकान खोलने को लेकर दो भाईयों पर गुस्साएं आरोपियों ने विवाद में गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया। इसमें आरोपियों ने अवैध कट्टे का उपयोग कर दोनों भाइयों को पहले जमकर पीटा और फिर गोली मारकर फरार हो गए। बताया जा रहा हैं कि, मृतक सगे भाईयों विजय और अजय घावरी अनाज मंडी के बाहर कई वर्षों से मीट की दुकान चला रहे थे। इसके बाद आरोपी में शामिल शेरसिंह घावरी ने उनकी दुकान के पास मीट की दुकान खोल ली। इस वजह से भाईयों औऱ आरोपी में विवाद पनपा था।
ये भी पढ़ें- पत्रकार सुनील हजारी जेल रवाना, नागपुर RTO के दलाल से वसूली का मामला
सम्बंधित ख़बरें
भारी बारिश से बेहाल विदिशा: गर्ल्स स्कूल के पास भरा कमर तक पानी; जान जोखिम में डालकर निकाले गए छात्र
इंदौर में ‘नंबर 1’ की सफाई पर उठे गंभीर सवाल! पहली ही बारिश में बहे नगर निगम के सिंहस्थ तैयारी वाले कागजी दावे
सागर में घर के दरवाजे पर बैठा था मौत का पहरेदार-‘कोबरा’, पूरी रात कमरे में कैद रहा परिवार; ऐसे किया रेस्क्यू
बरगी क्रूज हादसा: आयोग ने दिए स्पष्ट निर्देश; जांच के लिए सुरक्षित रखने होंगे इंजन और जनरेटर
अस्पताल में तोड़ा दम
विवाद दोनों पक्षों के बीच इतना बढ़ गया कि, रात करीब 8 बजे, शेरसिंह घावरी और उसके साथियों ने हाथों में अवैध कट्टे लेकर अजय और विजय के घर पर हमला किया। आरोपियों में सागर, संतोष, अमर, मनीष, सौरभ घावरी और उनके पिता शेरसिंह शामिल थे। उन्होंने घर पहुंचकर दोनों भाइयों को बुरी तरह पीटा और फिर गोलीबारी की। जहां पर मृतकों को गंभीर हालात में अस्पताल ले जाया गया इसमें इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया।
फिलहाल इस मामले में अभी आरोपियों पर किसी प्रकार का मामला दर्ज नहीं हो पाया है। वहीं पर इस मामले में एसडीओपी प्रशांत शर्मा ने किसी प्रकार की कोई प्रतिक्रिया जाहिर नहीं की है। मामले में पुलिस ने जांच शुरु कर दी हैं औऱ आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।
