टीकमगढ़: अनोखा नजारा! उड़ान भरने ही वाला था CM का हेलीकॉप्टर, पीछे छूटे राज्यमंत्री को लगानी पड़ी दौड़- VIDEO
Teekamgarh Viral Video: टीकमगढ़ में सीएम डॉ. मोहन यादव के हेलीकॉप्टर में सवार होने के लिए राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार ने लगा दी दौड़, वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा वायरल।
- Reported By: शिबम दीक्षित | Edited By: सजल रघुवंशी
सीएम मोहन यादव के हैलिकॉप्टर के पीछे भागे मंत्री जी (सोर्स- सोशल मीडिया)
CM Mohan Yadav Helicopter Viral Video: मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ से एक बेहद दिलचस्प और हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई है। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के हेलीकॉप्टर में बैठने के लिए राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार को दौड़ लगानी पड़ी। अब इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर जमकर चटखारे ले रहे हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री मोहन यादव टीकमगढ़ में कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री को हेलीकॉप्टर से खजुराहो के लिए रवाना होना था। मुख्यमंत्री अपने लाव-लश्कर के साथ हेलीपैड पहुंचे और हेलीकॉप्टर में सवार हो गए। रवानगी का समय होने के कारण हेलीकॉप्टर के पंखे (रॉटर) भी घूमने शुरू हो चुके थे।
काफिले में पीछे छूट गए थे मंत्री जी
इसी बीच राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार का वाहन वीआईपी काफिले से कुछ पीछे रह गया। जब तक वह हेलीपैड के पास पहुंचे, तब तक मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हेलीकॉप्टर उड़ान भरने की अंतिम तैयारियों में था। खुद को पीछे छूटता देख दिलीप अहिरवार ने बिना देर किए तेजी से हेलीपैड की ओर दौड़ लगा दी, जिससे समय रहते मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर तक पहुंच सकें। उनके इस घटनाक्रम ने वहां मौजूद अधिकारियों, सुरक्षाकर्मियों और अन्य लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। हालांकि, पूरा घटनाक्रम कुछ ही पलों में समाप्त हो गया और मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रवाना हो गया।
सम्बंधित ख़बरें
इंदौर में कांग्रेस को बड़ा झटका; कोर्ट ने वार्ड 60 की पार्षद सुनहेरा अंसारी का निर्वाचन घोषित किया शून्य
सागर: रेलवे स्टेशन पर टला हादसा! चलती हावड़ा-इंदौर एक्सप्रेस में चढ़ते वक्त महिला गिरी, चेन पुलिंग से बची जान
ग्वालियर: प्रतिबंध के बीच बेखौफ रेत माफिया! डायल-112 को मारी टक्कर, उठे संरक्षण पर सवाल
जबलपुर: जर्जर इमारतों पर सख्ती…अवैध निर्माण पर नरमी? मेडिकल के पास तीन मंजिला टीन शेड क्लब हाउस पर उठे सवाल
मोहन यादव के हेलीकॉप्टर तक पहुंचने की जल्दबाजी, मंत्री जी का वीडियो वायरल…#MohanYadav #CMMohanYadav #MadhyaPradesh pic.twitter.com/ItmxEmZfs1 — NavBharat Live (@TheNavbharatliv) July 18, 2026
वीडियो में दिखा अनोखा नजारा
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार कुर्ता-पायजामा पहने पूरी ताकत से हेलीकॉप्टर की तरफ भाग रहे हैं। उनके पीछे उनके सुरक्षाकर्मी भी दौड़ते हुए नजर आ रहे हैं। आमतौर पर मंत्रियों के आगे-पीछे सुरक्षाकर्मियों और अफसरों की फौज दौड़ती है, लेकिन यहां खुद मंत्री जी को दौड़ते देख वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए।
यह भी पढ़ें: इंदौर में कांग्रेस को बड़ा झटका; कोर्ट ने वार्ड 60 की पार्षद सुनहेरा अंसारी का निर्वाचन घोषित किया शून्य
किसी ने इस पूरे वीडियो बना लिया, जो अब इंटरनेट पर जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। गनीमत रही कि मंत्री जी समय रहते हेलीकॉप्टर तक पहुंच गए और सुरक्षित सवार होकर मुख्यमंत्री के साथ रवाना हो गए।
