Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 18 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जबलपुर: जर्जर इमारतों पर सख्ती…अवैध निर्माण पर नरमी? मेडिकल के पास तीन मंजिला टीन शेड क्लब हाउस पर उठे सवाल

Jabalpur Encroachment Case: जबलपुर के नेहरू नगर में रहवासी प्लॉट पर तान दिया तीन मंजिला अवैध टीनशेड क्लब हाउस, देर रात शोरगुल से पड़ोसी परेशान, शिकायत के बाद भी नगर निगम मौन।

  • Reported By: पवन पटेल | Edited By: सजल रघुवंशी
Updated On: Jul 18, 2026 | 04:44 PM

जबलपुर क्लब केस (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Jabalpur Illegal Construction: जबलपुर में नगर निगम एक ओर जर्जर इमारतों के खिलाफ कार्रवाई का दावा कर रहा है, तो दूसरी ओर शहर के बीचों-बीच एक अवैध निर्माण पर सवाल उठ रहे हैं। मेडिकल अस्पताल के पास स्थित नेहरू नगर में एक रहवासी कॉलोनी में तीन मंजिला टीनशेड का क्लब हाउस बना लिया गया और वहां गतिविधियां भी शुरू हो गईं, लेकिन नगर निगम को इसकी भनक तक नहीं है। देर रात तक क्लब हाउस में लड़के लड़कियां आते जाते रहते हैं और शोर गुल करते हैं जिससे स्थानीय लोग परेशान हैं।

बीते दिनों बड़ा फुहारा इलाके में एक जर्जर भवन बारिश के दौरान धराशायी हो गया, घटना में कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन नगर निगम के कान खड़े हो गए, जिसके बाद शहर भर में जर्जर इमारतों को चिन्हित कर गिराने की कार्यवाही शुरू की गई। अधिकारियों ने जांच भी शुरू कर दी लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई, दूसरी तरफ शहर भर में रसूखदार लोग अपने शौक पूरे करने और आय बढ़ाने के लिए धड़ल्ले से अवैध निर्माण कर रहे हैं।

तीन मंजिला टीनशेड क्लब हाउस की नहीं मिलती अनुमति

ताजा मामला मेडिकल अस्पताल के समीप स्थित एक रहवासी कॉलोनी नेहरू नगर का है। स्थानीय रहवासियों का कहना है कि एक इंजीनियर द्वारा निजी उपयोग के नाम पर प्लॉट का रजिस्ट्रेशन कराया गया, लेकिन बाद में उसी स्थान पर तीन मंजिला टीनशेड का ढांचा तैयार कर उसे स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और क्लब हाउस की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है। जबकि इतना बड़ा टीन शेड का स्ट्रक्चर बनाने की अनुमति ना तो नगर निगम दे सकता है और ना ही जिला प्रशासन, इसके बावजूद यह निर्माण रहवासी इलाके में किया गया है।

सम्बंधित ख़बरें

भोपाल: गधों को ढूंढ ढूंढ कर खिलाए जा रहे गुलाब जामुन, बारिश के लिए अजीबोगरीब टोटका

कागजों में चल रहे अस्पताल की जमीन पर चला बुलडोजर; इंदौर के खजराना में भारी पुलिस बल के बीच हटा अतिक्रमण

कुर्सी बचाने के लिए छुआछूत का ढोंग? मंत्री प्रतिमा बागरी के जाति प्रमाण पत्र पर गरमाया विवाद; जानें पूरा मामला

बलराम कृषि महोत्सव 2026: धार में जुटे हजारों किसान, CM मोहन यादव ने आत्मनिर्भर खेती का दिखाया नया रास्ता

शोरगुल के कारण परेशान पड़ोसी

आरोप है कि इस परिसर में देर रात तक गतिविधियां चलती रहती हैं। आसपास रहने वाले लोगों का कहना है कि रात देर तक युवक-युवतियों के आने-जाने और तेज शोर-शराबे से कॉलोनी का माहौल प्रभावित होता है। लोगों का कहना है कि कई बार समझाने के बाद भी स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया।

नगर निगम में की शिकायत लेकिन नहीं हुई कार्यवाही

रहवासियों का दावा है कि उन्होंने नगर निगम प्रशासन से लिखित और मौखिक शिकायत भी की लेकिन एक माह बीत जाने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। उनका सवाल है कि यदि अन्य अवैध निर्माणों पर कार्रवाई होती है, तो इस मामले में जिला प्रशासन की चुप्पी क्यों है। वहीं बैरेक हाउस बनाने वाले इंजीनियर के बेटे का कहना है कि यह निर्माण पूरी तरह निजी उपयोग के लिए किया गया है। उनका दावा है कि यहां किसी तरह की व्यावसायिक गतिविधि नहीं होती लेकिन कॉम्प्लेक्स के अंदर बाकायदा मेन्यू लगा हुआ है और उसमें खाने पीने की चीजों के दाम लिखे हुए हैं जो साबित करता है कि यहां आर्थिक लेनदेन भी होता है।

बारिश और आंधी तूफान में स्ट्रक्चर गिरने की आशंका

स्थानीय लोगों की एक और चिंता इस निर्माण की सुरक्षा को लेकर भी है। उनका कहना है कि तीन मंजिला टीनशेड का यह ढांचा तेज बारिश, आंधी या तूफान के दौरान खतरा बन सकता है। यदि किसी प्रकार की दुर्घटना होती है तो आसपास के मकानों और लोगों की सुरक्षा भी प्रभावित हो सकती है।

यह भी पढ़ें: भोपाल: गधों को ढूंढ ढूंढ कर खिलाए जा रहे गुलाब जामुन, बारिश के लिए अजीबोगरीब टोटका

नगर निगम से कार्यवाही की उम्मीद

बहरहाल शिकायत मिलने के बावजूद नगर निगम की ओर से कोई कार्यवाही नहीं की गई हालांकि स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि नगर निगम प्रशासन इस अवैध निर्माण को तोड़कर संभावित खतरे को टालेगा। कमिश्नर राम प्रकाश अहिरवार ने भी इस तरह के अवैध और खतरनाक स्ट्रक्चर्स को तोड़ने का आश्वासन दिया है।

Jabalpur illegal three storey clubhouse near medical construction controversy

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 18, 2026 | 04:44 PM

Topics:  

  • Jabalpur News
  • Madhya Pradesh
  • MP News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.