सागर: रेलवे स्टेशन पर टला हादसा! चलती हावड़ा-इंदौर एक्सप्रेस में चढ़ते वक्त महिला गिरी, चेन पुलिंग से बची जान
Sagar News: सागर रेलवे स्टेशन पर टला बड़ा हादसा, चलती हावड़ा-इंदौर एक्सप्रेस में चढ़ते समय गैप में गिरी महिला, यात्रियों की मुस्तैदी और चेन पुलिंग से बची जान।
- Reported By: सरजू पटेल | Edited By: सजल रघुवंशी
सागर रेलवे स्टेशन पर टला बड़ा हादसा (सोर्स- सोशल मीडिया)
Major Accident Averted At Sagar Railway Station: सागर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को एक बड़ा हादसा टल गया। प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर हावड़ा-इंदौर एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान एक महिला का पैर फिसल गया और वह प्लेटफॉर्म तथा ट्रेन के बीच जा गिरी। घटना देखते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों की सतर्कता और समय पर की गई चेन पुलिंग के कारण ट्रेन रुक गई और महिला की जान बच गई।
जानकारी के मुताबिक गाड़ी संख्या 22912 हावड़ा-इंदौर एक्सप्रेस सागर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 से रवाना होने वाली थी। तभी एक महिला यात्री दौड़ते हुए ट्रेन में चढ़ने लगी। जैसे ही उसने बोगी के पायदान पर पैर रखा, उसका संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रेन तथा प्लेटफॉर्म के बीच की संकरी जगह में गिर गई।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची जीआरपी
यह दृश्य देखकर प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों ने जोर-जोर से शोर मचाया। ट्रेन में सवार एक यात्री ने तत्काल चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोक दिया। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई।
सम्बंधित ख़बरें
ग्वालियर: प्रतिबंध के बीच बेखौफ रेत माफिया! डायल-112 को मारी टक्कर, उठे संरक्षण पर सवाल
जबलपुर: जर्जर इमारतों पर सख्ती…अवैध निर्माण पर नरमी? मेडिकल के पास तीन मंजिला टीन शेड क्लब हाउस पर उठे सवाल
भोपाल: गधों को ढूंढ ढूंढ कर खिलाए जा रहे गुलाब जामुन, बारिश के लिए अजीबोगरीब टोटका
कागजों में चल रहे अस्पताल की जमीन पर चला बुलडोजर; इंदौर के खजराना में भारी पुलिस बल के बीच हटा अतिक्रमण
रेलवे पुलिस और यात्रियों की मदद से महिला को सुरक्षित बाहर निकाला गया
रेलवे पुलिस और यात्रियों की मदद से महिला को सुरक्षित बाहर निकाला गया। राहत की बात यह रही कि ट्रेन ने पूरी रफ्तार नहीं पकड़ी थी, इसलिए कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। करीब 15 मिनट तक ट्रेन प्लेटफॉर्म पर खड़ी रही। प्राथमिक जांच के बाद महिला को सुरक्षित उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया, जिसके बाद ट्रेन अपने गंतव्य के लिए रवाना हुई। रेलवे अधिकारियों ने एक बार फिर यात्रियों से अपील की है कि चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने का प्रयास न करें। कुछ सेकंड की जल्दबाजी जानलेवा साबित हो सकती है।
यह भी पढ़ें: ग्वालियर: प्रतिबंध के बीच बेखौफ रेत माफिया! डायल-112 को मारी टक्कर, उठे संरक्षण पर सवाल
यात्रियों और रेलवे सुरक्षा बल की सतर्कता से बची महिला की जान
सागर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सतर्कता, चेन पुलिंग और रेलवे सुरक्षा बल की त्वरित कार्रवाई ने एक महिला की जान बचा ली। यह घटना सभी यात्रियों के लिए एक सीख है कि ट्रेन छूट जाने से बड़ा कोई नुकसान नहीं, लेकिन सुरक्षा से समझौता करना जिंदगी पर भारी पड़ सकता है।
