हाई कोर्ट के खिलाफ मंत्री विजय शाह खटखटाया SC का दरवाजा, 19 मई को सुनवाई
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के आदेश के बाद सुप्रीम कोर्ट ने मंत्री विजय शाह को फटकार लगाई थी। सुप्रीम कोर्ट ने मंत्री के वकील से कहा था कि आप किस तरह का बयान दे रहे हैं? आप सरकार के एक जिम्मेदार मंत्री हैं।
- Written By: अक्षय साहू
मंत्री विजय शाह खटखटाया SC का दरवाजा (फोटो- सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह मुसीबतें कम नहीं हो रही हैं। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने उनके खिलाफ एफआईआर लिखने का आदेश दिया था। वहीं कांग्रेस उन्हें बर्खास्तकरने की मांग करते हुए प्रदर्शन कर रही है। इसी बीच मंत्री विजय शाह हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। सुप्रीम कोर्ट इस पर 19 मई को सुनवाई करेगी।
सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस एन कोटिश्वर सिंह की पीठ ने विजय शाह की याचिका पर सुनवाई उनके वकील और वरिष्ठ अधिवक्ता मनिंदर सिंह के अनुरोध पर स्थगित कर दी। शाह ने अपनी याचिका में मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के 14 मई के आदेश को चुनौती दी गई है। इसमें कोर्ट ने सैन्य अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी करने के चलते पुलिस को उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया था।
सुप्रीम कोर्ट ने लगाई थी फटकार
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के आदेश के बाद सुप्रीम कोर्ट ने 15 मई को मंत्री विजय शाह को फटकार लगाई थी। सुप्रीम कोर्ट ने 15 मई को याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा था कि मंत्री द्वारा बोला गया हर शब्द जिम्मेदारी की भावना के साथ होना चाहिए। देश के प्रधान न्यायाधीश बीआर गवई ने विजय शाह के वकील से कहा था, “आप किस तरह का बयान दे रहे हैं? आप सरकार के एक जिम्मेदार मंत्री हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
अल नीनो की चुनौती पर सरकार अलर्ट; शिवराज सिंह चौहान हर हफ्ते कर रहे हाई-लेवल मॉनिटरिंग
Ram Mandir Donation Row: राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, 13 जुलाई को हो सकती है सुनवाई
MP में ई-अटेंडेंस पर घमासान: उदय प्रताप सिंह के बाद बहस तेज, शिक्षक संगठनों ने रखा अपना पक्ष
जबलपुर: मोबाइल गुमने पर हुआ विवाद, बीच सड़क पर युवकों ने दो छात्रों को जमकर पीटा; चाकू मारकर किया घायल
हाई कोर्ट ने दिया था आदेश
इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद विजय शाह आलोचनाओं के घेरे में आ गए थे। इसके बाद मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने मामले पर स्वत: संज्ञान लेते हुए बयान को आपत्तिजनक बताते हुए पुलिस को मंत्री विजय शाह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया था। वहीं राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस लगातार विजय शाह को हटाने की मांग करते हुए प्रदर्शन कर रही है।
‘पहले सिद्धारमैया से मांगे इस्तीफा’, कांग्रेस पर क्यों भड़के सीएम मोहन यादव? देखें वीडियो
विजय मांग चुके हैं माफी
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद विजय शाह ने अपनी टिप्पणी पर माफी मांग ली थी। विजय शाह ने कहा कि सोफिया कुरैशी ने अपने कर्तव्य से जाति, धर्म और समाज की सीमाओं को पार कर देश की सेवा की है। उन्होंने उन्हें “सगी बहन से भी ऊपर” मानते हुए सम्मान प्रकट किया।
