Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 8 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Ram Mandir Donation Row: राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, 13 जुलाई को हो सकती है सुनवाई

Supreme Court PIL Hearing: राम मंदिर के चढ़ावे में वित्तीय अनियमितता और चोरी के आरोपों से जुड़ी PIL पर सुप्रीम कोर्ट में 13 जुलाई को सुनवाई होगी। अब तक आठ आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: Jul 08, 2026 | 11:10 PM

सुप्रीम कोर्ट (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Supreme Court on Ram Mandir Donation Row: अयोध्या स्थित राम मंदिर के चढ़ावे और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के वित्तीय प्रबंधन से जुड़ी जनहित याचिका (PIL) पर अब सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई की तैयारी है। सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर जारी कंप्यूटर जनरेटेड सूची के अनुसार, यह मामला 13 जुलाई को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया है। यह याचिका अधिवक्ता अजय राय और दिनेश यादव की ओर से दायर की गई है।

यह याचिका ऐसे समय में सुनवाई के लिए सूचीबद्ध हुई है, जब राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी और वित्तीय अनियमितताओं का मामला पहले से चर्चा में है। विशेष जांच दल (SIT) की जांच के बाद इस मामले में आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच एजेंसियों का आरोप है कि दान की गिनती के दौरान चढ़ावे की रकम में गड़बड़ी की गई थी। सभी नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।

जोड़ी जा रहीं पूरे नेटवर्क की कड़ियां

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने अदालत से तीन आरोपियों अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा और करुणेश पांडे की सात दिन की पुलिस रिमांड मांगी थी। हालांकि अदालत ने एक दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड ही मंजूर की। जांच के दौरान पुलिस आरोपियों के बयान, बरामद नकदी और अन्य साक्ष्यों का मिलान कर पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी रही। कुछ आरोपियों पर कथित तौर पर चोरी की रकम से संपत्ति खरीदने के आरोपों की भी जांच की जा रही है।

सम्बंधित ख़बरें

राम मंदिर चंदा विवाद से लेकर वक्फ बोर्ड तक, सपा सांसद वीरेंद्र सिंह ने सरकार पर साधा निशाना

अखिलेश यादव को भगवान राम ने दी चंदा चोरी की सूचना, राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सपा विधायक का बड़ा दावा

अयोध्या पहुंचे अनुपम खेर, रामलला का लिया आशीर्वाद, नई फिल्म ‘श्री रामभूमि’ का किया शुभारंभ

अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामले में नया मोड़! BJP विधायक और RSS नेता पर गंभीर आरोप; कैसे खुला ये बड़ा राज?

13 जुलाई की सुनवाई पर रहेगी नजर

अब इस पूरे मामले में सुप्रीम कोर्ट की आगामी सुनवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं। अदालत में याचिका पर होने वाली सुनवाई के दौरान ट्रस्ट के वित्तीय प्रबंधन, चढ़ावे की व्यवस्था और जांच से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हो सकती है। हालांकि अंतिम निर्णय सुनवाई के बाद ही स्पष्ट होगा।

यह भी पढ़ें- अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामले में नया मोड़! BJP विधायक और RSS नेता पर गंभीर आरोप; कैसे खुला ये बड़ा राज?

अयोध्या के राम मंदिर से चढ़ावे की कथित चोरी के मामले में SIT की शुरुआती रिपोर्ट के आधार पर आठ लोगों की गिरफ्तारी की गई है। शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, जांचकर्ताओं ने 40 दिनों की अवधि में चोरी की लगभग 70 संदिग्ध घटनाओं की पहचान की है और वे आरोपियों की भूमिका के साथ-साथ मंदिर में दान की रकम की गिनती की व्यवस्था में कथित प्रक्रियागत और सुरक्षा सम्बंधी खामियों की भी जांच कर रहे हैं।

Ayodhya ram mandir donation theft row supreme court pil hearing 13 july

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 08, 2026 | 11:10 PM

Topics:  

  • Ayodhya Ram Mandir
  • Supreme Court

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.