Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 8 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जबलपुर: मोबाइल गुमने पर हुआ विवाद, बीच सड़क पर युवकों ने दो छात्रों को जमकर पीटा; चाकू मारकर किया घायल

Jabalpur Student Violence Case: जबलपुर के नचिकेता स्कूल के छात्रों में मोबाइल चोरी पर विवाद, शारदा चौक पर घेराबंदी कर दो छात्रों को चाकुओं से गोदा, गढ़ा पुलिस ने दर्ज किया कड़े विलेख का केस।

  • Reported By: पवन पटेल | Edited By: सजल रघुवंशी
Updated On: Jul 08, 2026 | 10:35 PM

उज्जैन में छात्र पर चाकू से हमला (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Jabalpur Student Knife Attack: जबलपुर में स्कूली छात्रों के बीच शुरू हुआ विवाद दूसरे दिन खूनी संघर्ष में बदल गया। मामला नेपियर टाउन स्थित नचिकेता स्कूल के छात्रों के बीच मोबाइल चोरी के शक को लेकर शुरू हुआ विवाद है जिसके बाद एक पक्ष के आधा दर्जन छात्रों ने बीच सड़क पर दो छात्रों पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में दोनों छात्र घायल हो गए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है।

शारदा चौक स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने दोपहर करीब 3 बजे बीच सड़क पर कुछ युवकों ने दो स्कूली छात्रों पर चाकू और लात-घूसों से हमला कर दिया। हमले में छायांक यादव और उसका दोस्त भविष्य विश्वकर्मा घायल हो गए, जिन्हें तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

कुछ दिनों पहले स्कूल से मोबाइल हुआ ता चोरी

घायल छात्र छायांक यादव ने बताया कि कुछ दिन पहले स्कूल से उसका मोबाइल फोन चोरी हो गया था। उसे अपने ही सहपाठी हितेश आहूजा पर फोन चोरी करने का शक था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था।

सम्बंधित ख़बरें

महाकाल क्षेत्र में फायर सेफ्टी जांच के दौरान नगर निगम अधिकारी से मारपीट; होटल संचालक के बेटे पर केस

उज्जैन में मेडिकल के दौरान फरार हुआ धोखाधड़ी का आरोपी, CCTV से मिला सुराग; एक घंटे में पुलिस ने दबोचा

‘लाड़ली बहना बंद कराना है क्या’, जब भारत माता की जय नहीं बोलीं महिलाएं; तो BJP विधायक ने दी धमकी- देखें VIDEO

दतिया उपचुनाव: कांग्रेस के लिए दुविधा या बड़ा बदलाव? पूर्व विधायक राजेंद्र भारती के बयान से बदली सियासी तस्वीर

बात करने बुलाया और कर दिया हमला

पीड़ित का आरोप है कि हितेश ने पहले उन्हें रानीताल चौक बुलाया लेकिन बाद में मिलने की जगह बदलकर शारदा चौक आने को कहा। जैसे ही छायांक अपने दोस्त भविष्य और अन्य साथियों के साथ वहां पहुंचा, पहले से मौजूद हितेश और उसके साथियों ने उन्हें घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। इस हमले में छायांक के सिर और हाथ पर वार किए गए, जबकि बीच-बचाव करने आए भविष्य विश्वकर्मा के पैर पर चाकू से कई वार किए गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

यह भी पढ़ें: महाकाल क्षेत्र में फायर सेफ्टी जांच के दौरान नगर निगम अधिकारी से मारपीट; होटल संचालक के बेटे पर केस

सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि घायलों की शिकायत पर गढ़ा थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Jabalpur mobile dispute turns violent two students assaulted and stabbed

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 08, 2026 | 10:35 PM

Topics:  

  • Jabalpur News
  • Madhya Pradesh
  • MP News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.