मध्य प्रदेश के अलीपुर में दो पक्षों के बीच पथराव, वाहनों में तोड़फोड़
Bhopal News: एमपी के आष्टा के अलीपुर में दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि पथराव और वाहनों में तोड़फोड़ की गई। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।
- Written By: रंजन कुमार
घटनास्थल पर लोगों की भीड़ और पुलिस।
Bhopal Crime News: मध्य प्रदेश के सीहोर जिला अंतर्गत आष्टा तहसील के अलीपुर क्षेत्र में रविवार रात 9:30 बजे दो पक्षों के बीच मामूली कहासुनी देखते ही देखते बड़े विवाद में बदल गई। हालात इतने बिगड़ गए कि पथराव हुआ और सड़क किनारे खड़े कई वाहनों में तोड़फोड़ की गई। इससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार, हरदा से लौट रहे करणी सेना के कार्यकर्ताओं और समुदाय विशेष के कुछ लोगों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। कहासुनी के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इसके बाद पथराव शुरू हो गया। इस दौरान सड़क किनारे खड़े वाहनों को भी निशाना बनाया गया। घटना की सूचना मिलते ही आष्टा और पार्वती थाना समेत आसपास के थानों से भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा।
पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
हालात को काबू में करने के लिए पुलिस-प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। सूत्रों के अनुसार भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस की ओर से आंसू गैस के गोले छोड़े गए। हल्का बल प्रयोग भी किया गया। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। घटना के बाद करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने भोपाल-इंदौर हाईवे पर चौपाटी क्षेत्र में जाम लगा दिया। हरदा और कन्नौज की ओर से एक साथ वाहनों के पहुंचने से जाम की स्थिति हो गई। यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। नारेबाजी की भी सूचना है।
सम्बंधित ख़बरें
केंद्र सरकार ने 14 खरीफ फसलों की MSP में बढ़ोतरी को दी मंजूरी, सीएम मोहन यादव ने जताया आभार
ईंधन बचाने की मुहिम: मुख्यमंत्री मोहन यादव के बाद डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल और जगदीश देवड़ा ने घटाया काफिला
भोपाल मेट्रो प्रोजेक्ट विवाद: कब्रिस्तान और वक्फ जमीन पर निर्माण को लेकर आज सुनवाई, रोक लगाने की है मांग
MP में रिकॉर्ड गर्मी का दौर शुरू: 4 दिन तक लू का कहर, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट, पारा 44 डिग्री के पार
क्षेत्र में अतिरिक्त बल तैनात
देर रात तक दोनों पक्षों की ओर से किसी के खिलाफ कोई प्रकरण दर्ज नहीं किया गया था। पार्वती थाना प्रभारी हरिसिंह परमार ने कॉल तो अटेंड किया, लेकिन मौके पर भीड़ अधिक होने से स्पष्ट बातचीत नहीं हो पाई। पुलिस प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्र में अतिरिक्त बल तैनात किया गया है।
यह भी पढ़ें: भोपाल को आज मिलेगी मेट्रो की सौगात, आम लोग कल से कर सकेंगे सफर, जानें किराया और टाइमटेबल
उपद्रव में शामिल न हों: जीवन शेरपुर
इसी बीच करणी सेना परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीवन शेरपुर ने कहा है कि आष्टा में हुआ विवाद किसी का षड्यंत्र है। संगठन के आंदोलन को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे विवाद से दूर रहें। सीधे अपने घर लौटें और किसी तरह के उपद्रव में शामिल न हों।
