Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मध्य प्रदेश के मैहर में बस-ट्रक की भयंकर टक्कर, 6 की दर्दनाक मौत, करीब 20 घायल

मध्य प्रदेश के मैहर जिले में बस और ट्रक की टक्कर में अब तक 6 लोगों की मौत हो गई और करीब 20 लोग घायल हो गए हैं।

  • Written By: राहुल गोस्वामी
Updated On: Sep 29, 2024 | 09:09 AM

मध्य प्रदेश के मैहर में बस-ट्रक की भयंकर टक्कर

Follow Us
Close
Follow Us:

मैहर: मध्य प्रदेश से मिली एक बड़ी खबर के अनुसार यहां के मैहर जिले में बस और ट्रक की टक्कर में अब तक 6 लोगों की मौत हो गई और करीब 20 लोग घायल हो गए हैं। खबर है कि बस प्रयागराज से नागपुर जा रही थी, तभी जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर नादन देहात थाने के पास शनिवार रात करीब 11 बजे पत्थर से लदे डंपर ट्रक से उसकी टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़ भी सकता है। फिलहाल राहत बचाव कार्य अभी जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो हादसा इतना भयानक था कि बस के लोहे को गैस कटर से काटकर घायल और मृतकों लोगों को बाहर निकाला जा रहा है।

मामले पर पुलिस ने बताया कि बस उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से नागपुर की ओर जा रही थी तभी जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर नादन देहात पुलिस थाने के पास शनिवार रात करीब 11 बजे यह पत्थर से लदे एक ट्रक से टकरा गई।

मैहर कलेक्टर श्रीमती रानी बाटड ने मैहर सिविल अस्पताल पहुंचकर बस दुर्घटना में घायलों का हाल चाल लिया।#JansamparkMP @CMMadhyaPradesh pic.twitter.com/RYHhzGECL9 — Collector Maihar (@CollectorMaihar) September 29, 2024

सम्बंधित ख़बरें

तीर्थयात्रा के बेहतर प्रबंधन के लिए वैष्णो देवी मॉडल का अध्ययन कर रहा MP; सीएम मोहन यादव ने कही बड़ी बात

Sonakshi Sinha ने किराये पर दिया बांद्रा का लग्जरी अपार्टमेंट, हर महीने कमाएंगी 16 लाख रुपये किराया

घर लौट रहे US सैनिक, ट्रंप ने होर्मुज से हटाया ब्लॉकेड…ईरान पर अंतिम फैसला लेने जा रहा अमेरिका

Indigo Q4 Results: इंडिगो की उड़ान में आई भारी गिरावट, चौथी तिमाही में हुआ ₹2,537 करोड़ का नुकसान

विसतृत जानकारी को देखें तो बीते शनिवार रात 11 बजे मैहर जिले में ट्रक और यात्री बस में भिड़ंत हो गई। खबर है कि इस बस में 45 यात्री सवार थे। यह दर्दनाक हादसा मैहर के नादान देहात थाना क्षेत्र से गुजरते समय हुआ। जब आभा ट्रेवल्स की बस (UP 72 AT 4952) प्रयागराज से रीवा होते हुए नागपुर जा रही थी। इस दौरान बस चौरसिया ढाबे के पास खड़े हाइवा (CG 04 NB 6789) टकरा गई।

#WATCH | Madhya Pradesh: On collision of a bus and dumper in the Maihar District, Maihar SP Sudhir Agarwal says, “In this accident, 17-20 injured have been admitted to different hospitals… 6 people have lost their lives. The bus was going from Prayagraj to Nagpur… The… pic.twitter.com/XhzyH4w17L — ANI (@ANI) September 29, 2024

मामले पर मैहर के पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल ने बताया कि इस हादसे में घायल हुए लोगों में से छह की हालत गंभीर है और उन्हें सतना रेफर किया गया गया है। उन्होंने बताया कि अन्य का मैहर और अमरपाटन के अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है। अग्रवाल ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव अभियान शुरू किया।

Six people died 20 injured in a bus truck collision in maihar of madhya pradesh

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 29, 2024 | 09:09 AM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.