भाई का चालान कटते ही पुलिस की गाड़ी के बोनट पर चढ़कर बैठ गई बहन, करैरा में हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें VIDEO
Woman Sitting on Police Car: शिवपुरी में भाई का चालान कटने से नाराज महिला पुलिस की गाड़ी के बोनट पर बैठ गई। काफी देर तक हंगामा करने के बाद पुलिस ने महिला को नीचे उतार लिया। अब वीडियो वायरल हो रहा है।
- Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: प्रीतेश जैन
पुलिस की गाड़ी के बोनट पर बैठी महिला (फोटो सोर्स- नवभारत)
Shivpuri News: शिवपुरी के करैरा नगर में ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई उस समय चर्चा का विषय बन गई, जब एक महिला अपने भाई का चालान कटने से नाराज होकर पुलिस की गाड़ी के बोनट पर ही बैठ गई। एसडीओपी ऑफिस के सामने मुख्य चौराहे पर हुए इस हाई वोल्टेज ड्रामे को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
जानकारी के अनुसार पुलिस वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक युवक अपनी बहन के साथ बाइक से वहां पहुंचा। पुलिस ने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर बाइक रोक ली और चालानी कार्रवाई शुरू कर दी। इसी बात से नाराज महिला अचानक बाइक से उतरी और सामने खड़ी पुलिस की चार पहिया गाड़ी के बोनट पर चढ़कर बैठ गई।
महिला को मनाती रही पुलिस
महिला की इस हरकत से मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी भी कुछ देर के लिए हक्का-बक्का रह गए। पुलिस महिला को नीचे उतारने की कोशिश करती रही, लेकिन वह लगातार विरोध करती रही। इस बीच महिला का भाई भी सड़क किनारे पड़ा पत्थर उठाकर अपने सिर पर मारने की कोशिश करने लगा, जिसे पुलिस ने रोका।
सम्बंधित ख़बरें
मंदसौर पहुंचे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का किया दौरा, आज गुजरात के लिए होंगे रवाना
उमरिया में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, 3 वर्षीय मासूम समेत 5 की मौत
धार्मिक स्थलों के व्यवसायीकरण पर भड़के महामंडलेश्वर शैलेशानंद गिरी, कहा – ‘धर्म के नाम पर भ्रष्टाचार बंद हो’
भोपाल: जीतू पटवारी के वेयरहाउस को लेकर फिर गरमाई सियासत, निगम अध्यक्ष संजय नगायच ने किया पलटवार
Karera SDOP ऑफिस के सामने उस वक्त हंगामा मच गया जब चालानी कार्रवाई के दौरान एक महिला ने पुलिस गाड़ी के बोनट पर बैठकर विरोध शुरू कर दिया। सुरक्षा चेकिंग के बीच महिला और पुलिस के बीच तीखी बहस हुई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। #Karera #SDOP #Police #ViralVideo… pic.twitter.com/EQGKuvHLrw — NavBharat Live (@TheNavbharatliv) May 20, 2026
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
मुख्य चौराहे पर हो रहे इस घटनाक्रम को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। कई राहगीरों ने पूरे मामले का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में महिला पुलिस की गाड़ी के बोनट पर बैठी नजर आ रही है, जबकि पुलिसकर्मी उसे समझाने में जुटे दिखाई दे रहे हैं।
ये भी पढ़ें : जबलपुर में बीच सड़क पर लड़कियों के बीच मारपीट, जमकर चले लात-घूसे, वीडियो वायरल
काफी देर तक चला हंगामा
बताया जा रहा है कि महिला का नाम पिंकी है और वह दिनारा क्षेत्र की रहने वाली है। काफी देर तक समझाइश और मशक्कत के बाद पुलिस ने महिला को गाड़ी से नीचे उतारा। इसके बाद मामला शांत कराया गया। हालांकि पुलिस की ओर से इस मामले में किसी कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है।
