Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 9 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

उमरिया में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, 3 वर्षीय मासूम समेत 5 की मौत

Car Truck Collision : उमरिया के नेशनल हाईवे-43 पर खड़े ट्रक से तेज रफ्तार एर्टिगा कार टकरा गई। हादसे में 3 वर्षीय मासूम समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है।

  • Reported By: दीपक ताम्रकार | Edited By: प्रीतेश जैन
Updated On: Jul 09, 2026 | 09:57 AM

दुर्घटनाग्रस्त कार (फोटो सोर्स-नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Umaria Road Accident: उमरिया जिले में गुरुवार को नेशनल हाईवे-43 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। हादसा उमरिया कोतवाली क्षेत्र के भरौला गांव के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार एर्टिगा कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग बुरी तरह फंस गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एर्टिगा कार अनूपपुर जिले से चित्रकूट की ओर जा रही थी। भरौला गांव के पास पहुंचने पर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कार सीधे हाईवे किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

4 लोगों की मौके पर मौत

दुर्घटना में मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो महिलाएं, एक पुरुष और एक तीन वर्षीय मासूम बच्चा शामिल है। वहीं कार में सवार एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे तत्काल जिला अस्पताल उमरिया में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। इस तरह हादसे में मरने वाले लोगों की संख्या 5 हो गई।

सम्बंधित ख़बरें

खंडवा में लव जिहाद का मामला: नाबालिग छात्रा के हाथ पर उर्दू में लिखकर दी धमकी, आरोपी युवक रेहान गिरफ्तार

मंदसौर पहुंचे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का किया दौरा, आज गुजरात के लिए होंगे रवाना

धार्मिक स्थलों के व्यवसायीकरण पर भड़के महामंडलेश्वर शैलेशानंद गिरी, कहा – ‘धर्म के नाम पर भ्रष्टाचार बंद हो’

भोपाल: जीतू पटवारी के वेयरहाउस को लेकर फिर गरमाई सियासत, निगम अध्यक्ष संजय नगायच ने किया पलटवार

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

हादसे की सूचना मिलते ही उमरिया कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतकों की पहचान की जा रही

पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और सड़क किनारे खड़े ट्रक से टक्कर हादसे का प्रमुख कारण माना जा रहा है। हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया भी जारी है और उनके परिजनों को सूचना दी जा रही है।

ये भी पढ़ें : भोपाल में युवती पर अश्लील टिप्पणी करने वाला मनचला गिरफ्तार, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने निकाला जुलूस

एक शख्स की हालत गंभीर

जिला अस्पताल के डॉक्टर जय कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में घायल व्यक्ति का इलाज किया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के चलते उसे बचाया नहीं जा सका। इस हृदयविदारक हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी है।

Umaria road accident nh43 ertiga car collides with parked truck four killed

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 09, 2026 | 09:23 AM

Topics:  

  • Accident
  • Madhya Pradesh News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.