विधायक की दबंगई पर BJP सख्त, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने दिया कड़ा संदेश; हो सकती है बड़ी कार्रवाई!
BJP Action On Pritam Lodhi: बीजेपी ने विधायक प्रीतम लोधी को अनुशासनहीनता का नोटिस थमाया है। बता दें कि प्रीतम लोधी ने आईपीएस अधिकारी को धमकी दी थी और अब पार्टी ने उनसे 3 दिन में जवाब मांगा है।
- Written By: सजल रघुवंशी
हेमंत खंडेलवाल और प्रीतम लोधी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Hemant Khandelwal Statement On Pritam Lodhi: प्रीतम लोधी के मामले में अब बीजेपी सख्त नजर आ रही है, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने इंदौर में कहा है कि पार्टी के संज्ञान में पूरा मामला है। पार्टी अनुशासन का नोटिस भी दे चुकी है और जो भी कार्रवाई होगी वह भी की जाएगी, इस पूरे मामले में प्रीतम लोधी को नोटिस दिया गया है और उनसे जवाब मांगा गया है।
जवाब के आधार पर यह माना जा रहा है कि प्रीतम लोधी पर संगठन कार्रवाई कर सकता है, हेमंत खंडेलवाल ने यह साफ कर दिया है कि भारतीय जनता पार्टी में किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी हेमंत खंडेलवाल के बयान के बाद यह माना जा रहा है कि पार्टी इस मुद्दे पर अब सख्त है और अनुशासनहीनता की कार्रवाई का मूड भी बना चुकी है।
तीन दिन में देना होगा जवाब
भारतीय जनता पार्टी द्वारा दिए गए नोटिस में विधायक प्रीतम लोधी को तीन दिन का समय दिया गया है, जिससे वह अपने पक्ष में जवाब रख सकें। यह नोटिस सीधे पार्टी मुख्यालय से जारी हुआ है, जिससे साफ है कि मामला शीर्ष नेतृत्व की नजर में गंभीर है। ऐसा माना जा रहा है कि अगर इस मामले में संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया तो पार्टी उन्हें निष्कासित कर सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
PM Modi के ड्रीम प्रोजेक्ट पर आयी नई अपडेट, पर्वत व पानी के अंदर गुजरने वाली सुरंगों का काम तेज
दूसरे दिन भी भूखे रहे Rohit Pawar, तबीयत बिगड़ी पर आंदोलन जारी, कृषि मंत्री ने किया फोन
भाजपा पर प्रियंका चतुर्वेदी ने साधा निशाना, कहा एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्ष के अस्तित्व को मिटाने की कोशिश
नौवीं की छात्रा से छेड़छाड़, आरोपी शेख साहिल गिरफ्तार, डर के मारे पीड़िता ने बना लिया था स्कूल छोड़ने का मन
बीजेपी ने माना प्रतीम लोधी का आचरण अनुशासनहीन
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के कार्यालय ने साफ तौर पर स्वीकार किया है कि बीते दिनों विधायक प्रीतम सिंह लोधी का आचरण ठीक नहीं था। इसी आधार पर पार्टी मुख्यालय से उन्हें नोटिस जारी किया गया है।
यह भी पढ़ें: भोपाल में एयर कनेक्टिविटी का विस्तार अधूरा, अब तक नहीं मिला तीसरा ऑपरेटर, बंद है इन शहरों की डायरेक्ट फ्लाइट
आईपीएस अधिकारी को दी थी धमकी
बता दें कि यह पूरा विवाद 16 अप्रैल का है। उस दिन विधायक के बेटे की थार गाड़ी से हुई दुर्घटना के बाद पुलिस कार्रवाई से नाराज विधायक ने करैरा के एसडीओपी आयुष जाखड़ के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया। आरोप है कि उन्होंने उनके घर में गोबर भर देने तक की धमकी दी, जिसके बाद प्रदेशभर की आईपीएस लॉबी में नाराजगी फैल गई।
