शराबी पिता करता था नाबालिग से अश्लील हरकतें, परेशान बेटी ने छोड़ा घर; एक हफ्ते रेलवे स्टेशन पर बिताईं रातें
Jabalpur Railway Station Minor Girl Rescue: मध्य प्रदेश के जबलपुर में पिता पुत्री के रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, शहडोल की रहने वाली 16 साल की एक नाबालिक लड़की अपने पिता की अश्लील हरकतों से इस कदर परेशान हुई कि उसने घर छोड़ दिया और एक हफ्ते जबलपुर के रेलवे स्टेशन पर रातें गुजारीं, इस दौरान वह लोगों से पैसे और खाना मांग कर गुजारा करती रही।
जानकारी के मुताबिक शहडोल में रहने वाली 16 साल की नाबालिक लड़की अपनी मां और पिता के साथ रहती है, पिता प्राइवेट जॉब करते हैं लेकिन शराब पीने के आदी हैं। करीब 1 साल से आरोपी पिता अपनी नाबालिग बेटी के साथ लगातार अश्लील हरकतें कर रहा था, जब भी बेटी उसकी हरकतों का विरोध करती तो पिता उसके साथ मारपीट करता और कहीं ना कहीं इन पूरी घटनाओं में मां की मौन सहमति भी शामिल थी यही वजह है कि मामला शहडोल के पुलिस थाने तक नहीं पहुंचा।
जबरन करवाई 33 साल के लड़के से शादी
माता पिता के यह अत्याचार यहीं नहीं थमे, बल्कि 6 मई 2026 में पीड़िता के माता-पिता ने नाबालिक होते हुए भी उसकी शादी 33 साल के एक युवक से कर दी और शादी के बाद पीड़िता को जबरन उसके साथ रहने के लिए मजबूर किया। किसी तरह लड़की अपने ससुराल से भाग कर वापस माता पिता के घर आ गई, लेकिन पिता की हरकतें बदस्तूर जारी रही। जिसके बाद 9 जुलाई को पीड़िता ने घर छोड़ दिया और ट्रेन से भाग कर जबलपुर आ गई।
रेलवे स्टेशन को बनाया घर
जबलपुर पहुंचने के बाद यहां भी जब उसे कोई ठौर ठिकाना नहीं मिला तो वह रेलवे स्टेशन पर ही रहने लगी। जहां दिनभर लोगों से पैसे और खाना मांग कर दिन काट रही थी और रात होते ही स्टेशन पर ही सो जाती थी। इसी बीच एक आरक्षक की नजर उस पर पड़ी जिसने उससे रेलवे स्टेशन पर रहने की मजबूरी पूछी। पीड़िता ने जब आरक्षक को अपने साथ हुई ज्यादती की कहानी सुनाई तो आरक्षक उसे महिला थाने में पदस्थ आरक्षक कमला पटेल के पास ले आया।
पुलिस ने वीडियो देखे तब हुआ विश्वास
पीड़ित नाबालिग की बातों पर आरक्षक कमला पटेल ने पहले तो भरोसा नहीं किया लेकिन जब पीड़िता ने अपने साथ हुई अश्लील हरकतों के वीडियो उन्हें दिखाए तब पूरी कहानी पुलिस के सामने खुल गई। बहरहाल जबलपुर महिला थाना पुलिस ने शहडोल पुलिस से संपर्क कर पीड़िता के जबलपुर में होने की जानकारी दी।
ये भी पढ़ें-  21 जुलाई से पहले जहां जाना है, फैसला कर लें…कोयल मल्लिक को दीदी ने दी खुली छूट, बताया- ईमेल से मिली थी सूचना
परिजनों की अलग कहानी
जब जबलपुर पुलिस ने शहडोल पुलिस से जानकारी मांगी तो शहडोल पुलिस ने नाबालिग पीड़िता की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होने की जानकारी दी, जिसके बाद शहडोल पुलिस पीड़िता की मां और मामा के साथ जबलपुर पहुंचे और उसे अपने साथ ले गए। इसके साथ ही शहडोल पुलिस द्वारा इस मामले की जांच करने का भरोसा भी जताया गया है। अब देखना होगा कि पुलिस पीड़िता को उसके जालिम पिता से किस तरह सुरक्षा प्रदान करवाती है और ऐसे हैवान पिता के खिलाफ क्या कार्यवाही करती है।
शहडोल के सरकारी स्कूल में सांस्कृतिक मंच पर लग रही पाठशाला; गैस सिलेंडर के साए में मासूम बच्चे कर रहे पढ़ाई
Shahdol Government School Infrastructure Condition: मध्य प्रदेश के आदिवासी बाहुल्य शहडोल जिले से शिक्षा व्यवस्था की एक बेहद चिंताजनक तस्वीर सामने आई है। एक ओर सरकार आधुनिक और सुरक्षित शिक्षा व्यवस्था के दावे कर रही है, तो दूसरी ओर बुढार विकासखंड के अतरिया शासकीय माध्यमिक विद्यालय के बच्चे आज भी स्कूल भवन के अभाव में सामुदायिक भवन और सांस्कृतिक मंच पर पढ़ाई करने को मजबूर हैं।
सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि जिस कमरे में बच्चे बैठकर पढ़ते हैं, उसी कमरे में गैस सिलेंडर रखकर मध्यान्ह भोजन भी बनाया जाता है। वहीं पास में मौजूद खुला कुआं और जर्जर स्कूल भवन बच्चों की सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े कर रहे हैं।
कक्षा आठवीं तक के बच्चों के लिए नहीं है सुरक्षित स्कूल भवन
बुढार विकासखंड के शासकीय माध्यमिक विद्यालय अतरिया में कक्षा पहली से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित स्कूल भवन उपलब्ध नहीं है। पुराना भवन पूरी तरह जर्जर होने के कारण स्कूल का संचालन सामुदायिक भवन और गांव के सांस्कृतिक मंच पर किया जा रहा है। बारिश के मौसम में खुले स्थान पर पढ़ाई, जलभराव और फिसलन के कारण बच्चों और शिक्षकों को रोजाना मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
जिस कमरे में पढ़ रहे बच्चे, उसी कमरे में बन रहा भोजन
स्थिति तब और गंभीर हो जाती है जब सामुदायिक भवन के उसी कमरे में, जहां बच्चे पढ़ाई करते हैं, गैस सिलेंडर रखकर मध्यान्ह भोजन तैयार किया जाता है। दर्जनों मासूम बच्चों के बीच सिलेंडर और रसोई की व्यवस्था किसी भी समय बड़े हादसे की वजह बन सकती है। इसके अलावा सांस्कृतिक मंच के पास स्थित गहरा खुला कुआं भी बच्चों के लिए लगातार खतरा बना हुआ है।
83 स्कूल भवन पूरी तरह से जर्जर हो चुके हैं- अमरनाथ
इस पूरे मामले पर जिला परियोजना समन्वयक अमरनाथ का कहना है कि जिले में 83 स्कूल भवन पूरी तरह जर्जर हो चुके हैं और संचालन योग्य नहीं हैं, जबकि 646 विद्यालय भवनों में मरम्मत की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि 20 नए स्कूल भवनों के निर्माण का प्रस्ताव जिला खनिज प्रतिष्ठान (डीएमएफ) मद से शासन को भेजा गया है।
यह भी पढ़ें: CM मोहन यादव ने दो पहिया वाहन और पैदल चल कर किया शहर का भ्रमण; सिंहस्थ के निर्माण कार्यों का लिया जायजा
सवाल यह है कि आखिर आदिवासी अंचल के इन मासूम बच्चों को सुरक्षित और सुविधायुक्त स्कूल भवन कब मिलेगा"https://navbharatlive.com/maharashtra/nashik/dispute-in-the-akhadas-on-the-dates-of-simhastha-the-headache-of-the-district-administration-increased-due-to-the-start-of-discord-580514.html">जिला प्रशासन इन बच्चों की सुरक्षा और शिक्षा के लिए कब तक ठोस कदम उठाता है।
रात में बने भाजपा जिला उपाध्यक्ष, सुबह नाम हुआ गायब! शहडोल में संगठन की सियासत पर उठे सवाल; जानें पूरा मामला
Shahdol BJP Vice President Controversy: शहडोल जिले की भाजपा में संगठनात्मक राजनीति का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। नगर परिषद बकहो के भाजपा नेता और पार्षद पति सरोज यादव को पिछड़ा वर्ग मोर्चा की जिला कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष बनाया गया, लेकिन महज कुछ घंटों बाद जारी संशोधित सूची से उनका नाम हटा दिया गया।
रात में उपाध्यक्ष बनने वाले नेता का नाम सुबह सूची से गायब होने के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। अब सरोज यादव ने खुलकर आरोप लगाया है कि रसूखदार नेताओं के खिलाफ आवाज उठाने की सजा उन्हें पद से हटाकर दी गई है।
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की जिला कार्यकारिणी से जुड़ा है मामला
पूरा मामला भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा की जिला कार्यकारिणी की घोषणा से जुड़ा है। 5 जुलाई की रात जारी 30 सदस्यीय पदाधिकारियों की सूची में नगर परिषद बकहो निवासी भाजपा नेता सरोज यादव को तीसरे क्रम पर जिला उपाध्यक्ष बनाया गया था। लेकिन अगले ही दिन सुबह संशोधित सूची जारी हुई, जिसमें उनका नाम पूरी तरह हटा दिया गया।
बाकी सभी पदाधिकारी यथावत रहे, सिर्फ सरोज यादव का नाम हटा
खास बात यह रही कि बाकी सभी पदाधिकारी यथावत रहे और 30 सदस्यीय सूची घटकर 29 सदस्यीय हो गई। इस घटनाक्रम ने संगठन के भीतर कई सवाल खड़े कर दिए हैं और भारतीय जनता पार्टी की अंदरूनी राजनीति चर्चा का विषय बन गई है।
सरोज यादव ने नाम हटने के बाद लगाए यह गंभीर आरोप
सरोज यादव का आरोप है कि उन्होंने अपने वार्ड में एक ठेकेदार नेता द्वारा कराए जा रहे कथित गुणवत्ताहीन निर्माण कार्य का विरोध किया था। इसके अलावा एक प्रभावशाली नेता से जुड़े बिजली पोल के मामले में भी उन्होंने आपत्ति दर्ज कराई थी।
उनका कहना है कि पार्टी हित में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के खिलाफ आवाज उठाने की कीमत उन्हें पद से हटाकर चुकानी पड़ी। अब इस पूरे घटनाक्रम ने भाजपा की अंदरूनी खींचतान और संगठनात्मक फैसलों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि इस मामले में पार्टी संगठन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
शहडोल में बोतल में तेल नहीं मिला तो पेट्रोल पंप बना रणभूमि; कर्मचारियों पर चप्पल और अग्निशमन यंत्र से हमला
Shahdol Petrol Pump Violence: मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में पेट्रोल-डीजल की कमी के बीच एक पेट्रोल पंप पर जमकर हंगामा और मारपीट का मामला सामने आया है। बुढार रोड स्थित रायजादा एंड सन पेट्रोल पंप पर बोतल में पेट्रोल देने से इनकार करने पर कुछ युवकों ने कर्मचारियों के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार जिला कोतवाली थाना क्षेत्र के रायजादा एंड सन पेट्रोल पंप पर कुछ युवक बोतल में पेट्रोल भरवाने पहुंचे थे। सुरक्षा नियमों के तहत कर्मचारियों ने उन्हें बोतल में पेट्रोल देने से मना कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ और देखते ही देखते मामला गाली-गलौज और धक्का-मुक्की तक पहुंच गया। आरोप है कि युवकों ने कर्मचारियों के साथ बदसलूकी करते हुए मारपीट भी की।
सुरक्षा उपकरण को हथियार बनाने की कोशिश
विवाद बढ़ने के बाद पेट्रोल पंप पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आरोपियों ने कर्मचारियों को चप्पलों से पीटने के साथ मौके पर मौजूद अग्निशमन सुरक्षा उपकरण उठाकर हमला करने का भी प्रयास किया। घटना के दौरान वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया। पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में भी पूरी घटना कैद हो गई, जो अब जांच का महत्वपूर्ण आधार बन रहे हैं।
वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया। पेट्रोल पंप प्रबंधन ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296(ख), 115(2), 351(3) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें: महाकाल के दर पर VIP कल्चर हावी! अक्षय आनंद के गर्भगृह वाली सोशल मीडिया पोस्ट से छिड़ी बहस; जानें पूरा मामला
तेल संकट के बीच बढ़ रही लोगों की परेशानी
शहडोल में इन दिनों पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति प्रभावित होने से कई पेट्रोल पंपों पर ईंधन की कमी बनी हुई है। इसके चलते लोग बोतलों और डिब्बों में पेट्रोल भरवाने की कोशिश कर रहे हैं, जो सुरक्षा की दृष्टि से बेहद खतरनाक है। विशेषज्ञों का मानना है कि ज्वलनशील पदार्थों को असुरक्षित तरीके से ले जाना किसी बड़े हादसे को न्योता दे सकता है। ऐसे में प्रशासन लोगों से संयम बरतने और सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील कर रहा है।
निलंबित प्रधान आरक्षक विवेकानंद मामला: शहडोल पुलिस ने निलंबन को लेकर जारी किया स्पष्टीकरण
Shahdol Vivekanand Suspension: सोशल मीडिया पर लोकप्रिय शहडोल के पुलिस आरक्षक विवेकानंद तिवारी के निलंबन को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच शहडोल पुलिस ने विस्तृत तथ्यात्मक जानकारी जारी करते हुए विभागीय कार्रवाई की पृष्ठभूमि स्पष्ट की है।
शहडोल पुलिस के अनुसार, विवेकानंद यातायात थाना शहडोल में पदस्थ थे। विभाग का कहना है कि लंबे समय से विभिन्न स्रोतों से यह जानकारी प्राप्त हो रही थी कि उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी लोकप्रियता का उपयोग निजी आय के स्रोत के रूप में करना शुरू कर दिया था। पुलिस का दावा है कि इसके लिए उन्होंने निजी तौर पर वीडियोग्राफर एवं अन्य व्यक्तियों की सेवाएं भी ली थीं। इन तथ्यों की पुष्टि की प्रक्रिया जारी है।
सोशल मीडिया गतिविधियों में समय दिया
पुलिस द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि किसी भी शासकीय कर्मचारी से अपेक्षा की जाती है कि वह निर्धारित समय पर ड्यूटी पर उपस्थित होकर शासन को निर्धारित सेवाएं प्रदान करे। आरोप है कि विवेकानंद द्वारा कई अवसरों पर शासकीय दायित्वों का निर्वहन करने के बजाय निजी वीडियो निर्माण और सोशल मीडिया गतिविधियों में समय दिया गया, जो शासकीय कार्य की श्रेणी में नहीं आता।
पुलिस के सोशल मीडिया सेल में जा सकते हैं
बयान में यह भी कहा गया है कि यदि विवेकानंद सोशल मीडिया और जनजागरुकता संबंधी कार्यों में रुचि रखते हैं तो वे पुलिस अधीक्षक कार्यालय की मीडिया सेल अथवा पुलिस मुख्यालय भोपाल की सोशल मीडिया सेल में अपनी सेवाएं देने के लिए आगे आ सकते हैं, जिससे उनकी प्रतिभा का उपयोग शासन की योजनाओं और जनजागरुकता अभियानों में किया जा सके।
लोकप्रियता शासकीय दायित्वों से मुक्त नहीं करती
शहडोल पुलिस ने कहा कि किसी कर्मचारी की लोकप्रियता उसे शासकीय दायित्वों से मुक्त नहीं करती। विभाग के अनुसार, बिना सूचना अनुपस्थित रहना, ड्यूटी के समय निजी गतिविधियों में संलग्न होना तथा निजी लाभ के लिए व्यावसायिक स्वरूप की सोशल मीडिया गतिविधियां संचालित करना पदीय दायित्वों की उपेक्षा माना जाता है।
शासकीय काम के बिना वेतन प्राप्त करना संभव नहीं
पुलिस ने विवेकानंद के समर्थकों और प्रशंसकों से अपील की है कि वे उन्हें शासकीय नियमों के अनुरूप अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित करें। बयान के अंत में कहा गया है कि बिना शासकीय कार्य के वेतन प्राप्त करना न तो वैधानिक रूप से संभव है और न ही नैतिक रूप से उचित।
ये भी पढ़ें : प्रीतम लोधी का बड़ा खुलासा: 65 केस झेले, जेल गया लेकिन विचारधारा नहीं छोड़ी, कांग्रेस पर प्रताड़ना का आरोप
विवेकानंद ने सोशल मीडिया में किया था दावा
इससे पहले निलंबित विवेकानंद तिवारी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दावा किया था कि उन्होंने मोबाइल और वॉट्सएप ग्रुप के जरिए मेडिकल लीव ली थी, जबकि पुलिस विभाग का कहना है कि वह बिना बताए ड्यूटी से अनुपस्थित रहे, जिसके चलते उन्हें सस्पेंड किया गया है।
Shahdol News: निलंबित प्रधान आरक्षक विवेकानंद तिवारी ने शेयर किए दस्तावेज, कहा- बिना सूचना दिए छुट्टी नहीं ली
Vivekanand Tiwari Suspension Case: सोशल मीडिया पर सड़क सुरक्षा और यातायात जागरूकता से जुड़े वीडियो के लिए चर्चित शहडोल यातायात विभाग के प्रधान आरक्षक विवेकानंद तिवारी के निलंबन मामले ने नया मोड़ ले लिया है। बिना सूचना के ड्यूटी से गैरहाजिर रहने के आरोप में निलंबित किए गए विवेकानंद तिवारी ने अब सोशल मीडिया पर अपना पक्ष सार्वजनिक करते हुए मेडिकल दस्तावेज और विभागीय व्हाट्सएप ग्रुप में दी गई सूचना के स्क्रीनशॉट साझा किए हैं।
तिवारी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया है कि वह बिना सूचना के अनुपस्थित नहीं थे। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ महीनों से वह मानसिक तनाव, अनिद्रा, घबराहट और बेचैनी जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। 19 मई 2026 को स्वास्थ्य खराब होने पर उन्होंने मोबाइल फोन के माध्यम से यातायात थाना को सूचना दी थी कि वह मेडिकल कॉलेज में इलाज कराने जा रहे हैं।
ग्रुप में शेयर की थी मेडिकल पर्ची
उनका कहना है कि मनोचिकित्सक से परामर्श लेने के बाद उन्हें एक सप्ताह आराम करने और दवाइयां लेने की सलाह दी गई थी। उन्होंने दावा किया कि मेडिकल पर्ची उसी दिन विभाग के व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर कर दी गई थी, जिसमें पुलिस अधीक्षक भी शामिल हैं। इसके बावजूद उनकी ड्यूटी जय स्तंभ चौक पर लगाई गई और बाद में उन्हें गैरहाजिर दर्ज कर लिया गया।
सोशल मीडिया पोस्ट में विवेकानंद तिवारी ने लिखा कि उन्होंने 13 सालों की सर्विस पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाई है। तिवारी ने कहा कि उन्होंने केवल सात दिन की मेडिकल छुट्टी मांगी थी, लेकिन छुट्टी पूरी होने से पहले ही उनके खिलाफ दो प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गईं। तिवारी ने इसे अमानवीय बताते हुए कहा कि वह विभाग की गरिमा का सम्मान करते हैं, लेकिन मजबूरी में उन्हें अपने दस्तावेज सार्वजनिक करने पड़े।
एसपी ने किया था निलंबित
गौरतलब है कि शहडोल पुलिस अधीक्षक रामजी श्रीवास्तव ने प्रधान आरक्षक विवेकानंद तिवारी को निलंबित कर दिया था। आदेश में उल्लेख किया गया था कि तिवारी 19 मई 2026 से लगातार ड्यूटी से अनुपस्थित हैं। साथ ही आरोप लगाया गया कि वह विभिन्न स्थानों पर वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर निजी लाभ एवं प्रचार के उद्देश्य से अपलोड कर रहे थे, जो पुलिस रेग्यूलेशन 64 और सेवा की सामान्य शर्तों का उल्लंघन है।
ये भी पढ़ें : दोस्ती की मिसाल: मुस्लिम युवक ने हिंदू दोस्त का रीति-रिवाज से किया अंतिम संस्कार, नम हुईं लोगों की आंखें
सोशल मीडिया पर मिल रहा समर्थन
विवेकानंद तिवारी द्वारा अपना पक्ष सार्वजनिक करने के बाद उनके समर्थक और फॉलोअर्स सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई लोगों ने उनके द्वारा साझा किए गए दस्तावेजों के आधार पर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं विभागीय कार्रवाई और तिवारी के दावों को लेकर चर्चा तेज हो गई है। फिलहाल मामला जांच के दायरे में है और विभागीय स्तर पर आगे की कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है।
MP News: शहडोल में SECL की बंगवार कोयला खदान में बड़ा हादसा; छत धंसने से मलबे में दबे कई मजदूर, 2 की मौत
Shahdol SECL Bangwar Mine Accident: मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में स्थित एसईसीएल की बंगवार भूमिगत कोयला खदान में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। खदान के भीतर छत का हिस्सा अचानक धंसने से दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह से अधिक श्रमिक घायल हो गए।
घायलों में चार मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद खदान क्षेत्र में हड़कंप मच गया और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
स्टापिंग वॉल निर्माण के दौरान हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना दूसरी पाली के दौरान दोपहर करीब साढ़े तीन बजे हुई। उस समय खदान के अंदर मजदूर स्टापिंग वॉल निर्माण का कार्य कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अचानक खदान की छत का कमजोर हिस्सा टूटकर नीचे आ गिरा। मिट्टी और चट्टानों के भारी मलबे की चपेट में कई मजदूर आ गए। हादसा इतना अचानक हुआ कि श्रमिकों को बचने का मौका तक नहीं मिला। घटना के तुरंत बाद खदान के भीतर मौजूद कर्मचारियों ने अधिकारियों को सूचना देकर राहत और बचाव कार्य शुरू कराया।
रेस्क्यू में देरी और सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
हादसे के बाद सोहागपुर एरिया की रेस्क्यू टीम को मौके पर बुलाया गया। हालांकि स्थानीय लोगों और श्रमिकों ने आरोप लगाया कि बचाव दल समय पर नहीं पहुंचा। रेस्क्यू टीम ने मलबे में फंसे छह मजदूरों को बाहर निकाला। इस बीच खदान प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि श्रमिकों से पर्याप्त सुरक्षा उपकरणों के बिना जोखिम भरे कार्य कराए जा रहे थे। वहीं यह भी कहा जा रहा है कि हादसे के लगभग एक घंटे बाद तक स्थानीय एमपी पुलिस को इसकी सूचना नहीं दी गई।
चार गंभीर घायलों को किया गया रेफर
घायलों को तत्काल एंबुलेंस के माध्यम से केंद्रीय चिकित्सालय बुढ़ार और जिला अस्पताल शहडोल जिला पहुंचाया गया। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक कई मजदूरों के सिर, हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। चार श्रमिकों की हालत नाजुक होने के कारण उन्हें निजी अस्पताल रेफर किया गया है। डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है।
यह भी पढ़ें: MP News: जबलपुर में बंद मकान से आ रही थी बदबू, दरवाजा खुला तो किचन में मिला महिला का शव; जानें पूरा मामला
जांच शुरू, प्रभावित क्षेत्र किया गया सील
हादसे के बाद खदान प्रबंधन ने प्रभावित क्षेत्र को सील कर दिया है। अधिकारियों ने छत धंसने के कारणों की तकनीकी जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में निर्माण कार्य के दौरान ऊपर की परत कमजोर होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल खदान की संरचनात्मक स्थिति, सुरक्षा मानकों और वेंटिलेशन सिस्टम की जांच की जा रही है। प्रशासन और एसईसीएल प्रबंधन ने पूरे मामले की विस्तृत जांच कर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
शहडोल के मशहूर ट्रैफिक पुलिसकर्मी विवेकानंद तिवारी सस्पेंड, करोड़ों व्यूज बटोरने वाले आरक्षक पर SP की कार्रवाई
Shahdol Traffic Police Vivekanand Tiwari Suspended: मध्य प्रदेश पुलिस में ऐसे तो कई पुलिस अधिकारी और कर्मचारी हैं जिनके काम और व्यवहार के चलते आमजन खासे प्रभावित होकर उन्हें सोशल मीडिया के प्लेटफार्म फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब में फॉलो करते हैं। यही वजह हैं कि पुलिस अधिकारियों के व्यूअर्स की संख्या लाखों नहीं करोड़ों में पहुंच जाती हैं।
ऐसे ही सोशल मीडिया में यातायात के प्रति जागरूक करने वाले शहडोल यातायात कर्मी विवेकानंद तिवारी जिनकी खासी लोकप्रियता सोशल मीडिया के फेसबुक,इंस्टाग्राम सहित यूट्यूब में हैं, उन्हें शहडोल पुलिस अधीक्षक रामजी श्रीवास्तव ने ड्यूटी में बिना बताए गायब रहने के चलते निलंबित कर रक्षित केंद्र शहडोल संबद्ध किया गया हैं।
सेवा नियमों के उल्लंघन के आरोप में हुई कार्रवाई
जारी आदेश के अनुसार आरक्षक विवेकानंद तिवारी पर सेवा नियमों के उल्लंघन के आरोप लगाए गए हैं। जानकारी के मुताबिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो बनाकर निजी प्रचार एवं लाभ के उद्देश्य से सामग्री अपलोड करने तथा पुलिस रेगुलेशन 64 (सेवा की सामान्य शर्तों) का उल्लंघन पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई है।
सेवा नियमों का पालन प्राथमिकता- पुलिस विभाग
पुलिस विभाग ने अनुशासन और सेवा नियमों के पालन को प्राथमिकता बताते हुए स्पष्ट किया है कि विभागीय नियमों के विरुद्ध कार्य करने वाले कर्मचारियों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। मामले को लेकर जिले में चर्चा का माहौल बना हुआ है। पुलिस अधीक्षक रामजी श्रीवास्तव ने यातायात आरक्षक विवेकानंद तिवारी को गत 15 दिनों से बिना सूचना के ड्यूटी से गैरहाजिर रहने पर विभिन्न स्थानों पर वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम व अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से निजी लाभ एवं प्रचार के लिए अपलोड किए जाने को पुलिस रेग्यूलेशन 64 के सेवा की सामान्य शर्तों का उलंघन मानते हुए निलंबित कर दिया है।
यह भी पढ़ें: महाकाल मंदिर में मोबाइल चोरी, सुरक्षा टीम की मुस्तैदी से आरोपी को दबोचा; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
आदेश में अनुपस्थित रहने का उल्लेख
आदेश पत्र में हवाले से यह साफ उल्लेख है कि यातायात आरक्षक 229 विवेकानंद तिवारी 19 मई से 2026 से कर्तव्य से लगातार अनुपस्थित हैं। साथ ही अलग अलग स्थानों पर जाकर निजी लाभ और प्रचार के लिए सोशल मीडिया के प्लेटफार्म में वीडियो अपलोड किया जा रहा हैं।
ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी: हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 6, कमिश्नर ने की घायलों से मुलाकात, मुआवजे का एलान
Anuppur Tractor Trolley Accident: उमरिया और अनूपपुर जिले की सीमा पर शुक्रवार देर रात हुए दर्दनाक ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 22 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों का उपचार शहडोल मेडिकल कॉलेज में जारी है। घटना की सूचना मिलते ही शहडोल संभाग की कमिश्नर सुरभि गुप्ता देर रात मेडिकल कॉलेज पहुंचीं और घायलों का हालचाल जाना।
जानकारी के अनुसार, जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के ग्राम बिजौरा, सरई चौकी, थाना कारणपठार क्षेत्र तथा उमरिया जिले की सीमा के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई।
हादसे में 6 लोगों की मौत, 22 घायल
हादसे के समय ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार ग्रामीण पूजा-अर्चना के लिए पड़मनिया से ग्राम बिजौरा जा रहे थे। इसी दौरान वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 22 लोग घायल हो गए। घायलों को तत्काल स्थानीय प्रशासन और ग्रामीणों की मदद से शहडोल मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।
कमिश्नर ने की घायलों से मुलाकात
कमिश्नर सुरभि गुप्ता ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर उपचाररत घायलों से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी घायलों को बेहतर एवं उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। इस दौरान कमिश्नर ने घायलों के परिजनों से भी मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की।
ये भी पढ़ें : सीहोर में बड़ा हादसा: श्रीमद्भागवत कथा के दौरान गिरा पंडाल, दबने से 30 श्रद्धालु घायल, मची अफरा-तफरी
मुख्यमंत्री ने किया मुआवजे का एलान
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हादसे पर दुख जताते हुए X पर लिखा अनूपपुर जिले में पुष्पराजगढ़ के ग्राम बिजौरा में श्रद्धालुओं को लेकर मंदिर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से हुई सड़क दुर्घटना में लोगों के असामयिक निधन एवं घायल होने का समाचार अत्यंत दुखद है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। राज्य शासन की ओर से मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं एवं घायलों का उपचार जारी है।
अनूपपुर जिले में पुष्पराजगढ़ के ग्राम बिजौरा में श्रद्धालुओं को लेकर मंदिर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से हुई सड़क दुर्घटना में लोगों के असामयिक निधन एवं घायल होने का समाचार अत्यंत दुखद है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।
राज्य शासन की ओर से मृतकों के परिजनों को…
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) May 30, 2026
मृतकों के परिजनों को मिलेंगे 8-8 लाख रुपए
प्रशासन ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक मृतक के परिजनों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से 4 लाख रुपए और संबल योजना के अंतर्गत 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इस प्रकार प्रत्येक मृतक के परिवार को कुल 8 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाएगी। घटना के बाद प्रशासनिक अमला राहत एवं बचाव कार्यों में जुटा रहा। इधर हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
Shahdol Police Viral Video: शहडोल जिले में कानून-व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत राजेंद्र टॉकीज के पास, एसपी बंगले के समीप उस वक्त हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब एक निलंबित पुलिसकर्मी को महिला चाट संचालिका ने सरेआम पीट दिया, घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जानकारी के मुताबिक, सस्पेंडेड पुलिसकर्मी रिंकू सिंह शराब के नशे में धुत होकर सड़क पर हंगामा कर रहा था और राहगीरों को परेशान कर रहा था, आरोप है कि उसने पास में चाट का ठेला लगाने वाली महिला से भी अभद्रता की, मौके पर मौजूद लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब वायरल हो चुका है।
महिला ने सिखाया सबक
मिली जानकारी के मुताबिक निलंबित पुलिसकर्मी रिंकू सिंह शराब के नशे में बुरी तरह चूर था। वह सड़क से गुजर रहे लोगों को रोककर उनसे अभद्र व्यवहार कर रहा था और गाली-गलौज कर रहा था। इसी बीच उसने पास में चाट का ठेला लगा रही एक महिला के साथ भी बदसलूकी की। हालांकि महिला ने चुप रहने के बजाय साहस दिखाया और बीच सड़क पर ही पुलिसकर्मी को सबक सिखाते हुए उसकी जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान आसपास मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे और कई लोगों ने पूरे घटनाक्रम को अपने मोबाइल कैमरों में रिकॉर्ड कर लिया।
शहडोल में स्सपेंडेट पुलिसकर्मी का हाई-वोल्टेज ड्रामा pic.twitter.com/o8QpXRPRHl
— Sajal Raghuwanshi (@SajalRaghuwans4) May 6, 2026
शहडोल पुलिस ने लिया हिरासत में
सूचना मिलते ही मध्य प्रदेश की शहडोल पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे सस्पेंडेड पुलिसकर्मी को अपने साथ ले गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।गौरतलब है कि जिले में बीच सड़क मारपीट और हंगामे की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जो कानून-व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर चिंता खड़ी करती हैं।
यह भी पढ़ें: जबलपुर के सबसे बड़े फ्लाईओवर से गिरा कंक्रीट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO तो जागा PWD
रिंकू सिंह का विवादों से पुराना नाता
बताया जा रहा है कि रिंकू सिंह पहले भी विवादों में रह चुका है और पुलिस लाइन में फायरिंग के मामले में उसे निलंबित किया गया था, इसके बावजूद वह खुलेआम शराब के नशे में उत्पात मचाते नजर आ रहा है, जिससे पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।