Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील का असर, प्रशिक्षण शिविर में बस से पहुंचे भाजपा नेता

Sehore BJP Training Camp: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील का असर होने लगा है। आष्टा से कई भाजपा नेता बस में सवार होकर सीहोर में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने पहुंचे।

  • Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: प्रीतेश जैन
Updated On: May 25, 2026 | 03:14 PM

बस में सवार भाजपा नेता (फोटो सोर्स- नवभारत)

Follow Us
Close
Follow Us:

Sehore BJP Leaders Bus Journey: सीहोर जिले में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में पर्यावरण संरक्षण और सादगी की अनोखी मिसाल देखने को मिली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाने और पर्यावरण संरक्षण की अपील का असर अब जमीनी स्तर पर भी दिखाई देने लगा है। इसी संदेश को आगे बढ़ाते हुए आष्टा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लग्जरी गाड़ियों को छोड़ सामूहिक रूप से बस से सफर कर प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लिया।

आमतौर पर राजनीतिक कार्यक्रमों में नेताओं का काफिला निजी और लग्जरी वाहनों से पहुंचता है, लेकिन इस बार भाजपा नेताओं ने वीआईपी संस्कृति से अलग हटकर सादगी और अनुशासन का संदेश दिया। आष्टा विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर, देवास-शाजापुर संसदीय क्षेत्र के सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता अपनी निजी कारें घर पर छोड़कर एक साधारण बस में सवार होकर सीहोर पहुंचे।

ईंधन बचाने बस से सफर

भाजपा नेताओं ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ईंधन संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को लेकर लगातार देशवासियों से अपील की जा रही है। इसी प्रेरणा से सभी कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से बस से यात्रा करने का निर्णय लिया, ताकि ईंधन की बचत हो और प्रदूषण कम किया जा सके।

सम्बंधित ख़बरें

शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना: प्रशिक्षण शिविर में बिगड़ी 5 युवकों की तबीयत, एक की हालत गंभीर

सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक

Dhar Bhojshala: हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस संगठन ने सीएम मोहन यादव को लिखा पत्र, धार्मिक कॉरिडोर बनाने की मांग की

अवैध संबंध से उजड़ा परिवार: पत्नी की हत्या के बाद पति ने खाया जहर, महिला के प्रेमी ने भी कर ली खुदकुशी

पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया

कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस पहल से न केवल पर्यावरण संरक्षण का संदेश गया, बल्कि सामूहिक यात्रा से संगठन में एकता और समरसता की भावना भी मजबूत हुई। बस यात्रा के दौरान सभी कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि एक साथ बैठे, चर्चा की और संगठनात्मक विषयों पर संवाद भी किया।

स्थानीय लोगों ने की सराहना

इस पहल की जिलेभर में सराहना हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जनप्रतिनिधियों द्वारा इस तरह का उदाहरण प्रस्तुत करना समाज के लिए सकारात्मक संदेश है। भाजपा नेताओं ने कहा कि छोटे-छोटे प्रयासों से ही बड़े बदलाव संभव हैं और पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी जरूरत बन चुका है।

ये भी पढ़ें : अवैध संबंध से उजड़ा परिवार: पत्नी की हत्या के बाद पति ने खाया जहर, महिला के प्रेमी ने भी कर ली खुदकुशी

बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंचे

सीहोर में आयोजित यह प्रशिक्षण शिविर भाजपा संगठन की गतिविधियों और आगामी रणनीतियों को लेकर आयोजित किया गया था, जिसमें जिलेभर से बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। हालांकि इस आयोजन में नेताओं का बस से पहुंचना चर्चा का मुख्य केंद्र बना रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील के बाद कई भाजपा नेता इस तरह सफर करते दिख रहे हैं।

Sehore training camp pm modi fuel saving appeal bjp leaders bus journey

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 25, 2026 | 03:14 PM

Topics:  

  • BJP
  • Madhya Pradesh News
  • Narendra Modi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.