Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 11 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

इंदौर विकास प्राधिकरण की फर्जी एनओसी बनाकर नक्शा पास कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार

Indore Crime News: इंदौर पुलिस ने आईडीए के नाम से फर्जी अनापत्ति प्रमाण पत्र तैयार कर धोखाधड़ीपूर्वक भवन का नक्शा पास कराने की कोशिश करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया।

  • Reported By: अंशुल मुकाती
Updated On: Jul 11, 2026 | 06:42 AM

इंदौर विकास प्राधिकरण का कार्यालय (फोटो सोर्स - सोशल मीडिया )

Follow Us
Follow Us:

Indore Police Expose Fake NOC Scam: इंदौर में फर्जी दस्तावेज तैयार कर सरकारी प्रक्रिया में धोखाधड़ी करने वाले एक गिरोह का तुकोगंज पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इंदौर विकास प्राधिकरण के नाम से फर्जी अनापत्ति प्रमाण पत्र तैयार कर नगर एवं ग्राम निवेश कार्यालय से आवासीय नक्शा स्वीकृत कराने का प्रयास करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया है और अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की जांच शुरू कर दी है।

भू-अर्जन अधिकारी की शिकायत पर दर्ज हुआ मामला

पुलिस के अनुसार, इंदौर विकास प्राधिकरण के भू-अर्जन अधिकारी की शिकायत पर थाना तुकोगंज में अपराध दर्ज किया गया। आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धाराओ के तहत प्रकरण कायम किया गया।

फर्जी NOC से नक्शा पास कराने की थी साजिश

जांच में सामने आया कि आरोपियों ने योजना क्रमांक 97/4, ग्राम हुक्माखेड़ी स्थित सर्वे नंबर 95/1/5/2, 95/1/5/3 एवं 96 की भूमि पर आवासीय नक्शा स्वीकृत कराने के लिए इंदौर विकास प्राधिकरण के अधिकारी के नाम से फर्जी एनओसी तैयार की। इसके बाद इस दस्तावेज को नगर एवं ग्राम निवेश कार्यालय, इंदौर में प्रस्तुत कर धोखाधड़ीपूर्वक नक्शा पास कराने का प्रयास किया गया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर पूरे फर्जीवाड़े का खुलासा कर दिया।

सम्बंधित ख़बरें

शहडोल के सरकारी स्कूल में सांस्कृतिक मंच पर लग रही पाठशाला; गैस सिलेंडर के साए में मासूम बच्चे कर रहे पढ़ाई

CM मोहन यादव ने दो पहिया वाहन और पैदल चल कर किया शहर का भ्रमण; सिंहस्थ के निर्माण कार्यों का लिया जायजा

सीहोर: जर्जर भवन में जान जोखिम में डाल पढ़ने को मजबूर नौनिहाल, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा!

दतिया उपचुनाव: BJP के फैसले से बवाल, नरोत्तम मिश्रा समर्थकों ने लगाया जाम; छह जगहों पर हो रहा भारी प्रदर्शन

तीन आरोपी गिरफ्तार, रिमांड पर पूछताछ जारी

इंदौर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सानिया शेख, राजा सिंह तथा पंकज व्यास निपानिया को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों को जिला न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड लिया गया है। रिमांड के दौरान पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा इससे पहले भी कहीं इसी तरह की धोखाधड़ी को अंजाम दिया गया है या नहीं।

यह भी पढें:जीतू पटवारी के भाई को इंदौर पुलिस ने अचानक किया गिरफ्तार; राजनीतिक हलकों में हलचल तेज

थाना तुकोगंज पुलिस ने गठित की थी टीम

थाना प्रभारी जितेंद्र चौहान के नेतृत्व में गठित इंदौर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत विवेचना जारी है और जांच के आधार पर अन्य आरोपियों के खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Fake ida noc scam indore three arrested building approval fraud

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 11, 2026 | 06:42 AM

Topics:  

  • Indore News
  • Madhya Pradesh
  • Madhya Pradesh News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.