Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 3 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

RSS का रजिस्ट्रेशन नहीं, अयोध्या में भ्रष्टाचार: दिग्विजय सिंह ने मोहन भागवत और चंपत राय पर साधा निशाना

​Digvijaya Singh Statement: सीहोर में दिग्विजय सिंह का आरएसएस पर बड़ा हमला, संगठन के रजिस्ट्रेशन और चंदे पर उठाए सवाल, राम मंदिर ट्रस्ट के चंपत राय को कहा 'सबसे भ्रष्ट'।

  • Reported By: विजेंद्र सिंह राणा | Edited By: सजल रघुवंशी
Updated On: Jun 19, 2026 | 10:20 AM

दिग्विजय सिंह (सोर्स- सोशल मीडिया))

Follow Us
Follow Us:

​Digvijaya Singh In Sehore: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय पर तीखा हमला बोला है। सीहोर पहुंचे दिग्विजय सिंह ने मीडिया से बातचीत में संघ की कार्यप्रणाली, उसके पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) और वित्तीय पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े किए।

​पूर्व मुख्यमंत्री ने देश के स्थापित नियमों और कानूनी व्यवस्था का हवाला देते हुए कहा कि भारत में किसी भी समिति, संगठन या बड़े आयोजन के लिए पंजीकरण, सदस्यता सूची और बैंक खाता होना अनिवार्य है। उन्होंने आरोप लगाया
​कि आरएसएस एक ऐसी संस्था है जिसका कोई आधिकारिक पंजीयन नहीं है। जब संस्था का रजिस्ट्रेशन ही नहीं है, तो वहां जो करोड़ों रुपये का चंदा और पैसा इकट्ठा होता है, वह आखिर जाता कहां है? इसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए।

​मोहन भागवत के तर्क पर कसा तंज

​आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के पुराने बयानों पर कटाक्ष करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि भागवत जी तर्क देते हैं कि वे रजिस्ट्रेशन इसलिए नहीं कराते क्योंकि हिंदू धर्म का कोई पंजीयन नहीं होता। इस पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि अब आप ही बताइए, हमारा हिंदू धर्म हजारों साल पुराना है, तब रजिस्ट्रेशन कहां होता था? आज के दौर में ये लोग इस तरह के बेतुके तर्क देकर कानूनी जवाबदेही से बच रहे हैं।

सम्बंधित ख़बरें

ग्वालियर: सब राहुल गांधी के इशारे पर हुआ…पप्पू यादव की हिंदू विरोधी एक्टिंग से भड़का बजरंग दल; किया प्रदर्शन

मुरैना: शराब ठेकेदार और आबकारी अधिकारियों के कथित ऑडियो-वीडियो वायरल, विभाग पर घूसखोरी के आरोप

सिस्टम की बड़ी लापरवाही..पन्ना में बारिश में बर्बाद हुआ लाखों का अनाज, खुले में सड़ रहा हजारों क्विंटल धान

सागर: जंगल में मिला रहस्यमयी खजाना? राजा बाबा दरबार में सोना, गहने और प्राचीन मूर्तियों की चर्चा से उमड़ी भीड़

​चंपत राय को बताया ‘सबसे भ्रष्ट’

​दिग्विजय सिंह के निशाने पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय भी रहे। उन्होंने अयोध्या में चल रहे निर्माण कार्यों में वित्तीय अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए कहा कि वहां भ्रष्टाचार का अड्डा बना हुआ है। चंपत राय इस पूरे कार्य के प्रभारी बने हुए हैं, जबकि वे सबसे भ्रष्ट व्यक्ति हैं।

यह भी पढ़ें: ‘पप्पू-चप्पू सब एक लाइन में…’, CM मोहन यादव का कांग्रेस पर अब तक का सबसे तीखा राजनीतिक हमला- देखें VIDEO

​वर्तमान राजनैतिक व्यवस्था पर जताई चिंता

देश और प्रदेश की वर्तमान राजनैतिक व प्रशासनिक स्थिति पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने साफ कहा कि उन्होंने अपने दशकों लंबे राजनैतिक जीवन में आज जैसी बदतर हालत और व्यवस्था में इतनी गिरावट पहले कभी नहीं देखी है।

Digvijaya singh in sehore target rss chief mohan bhagwat and champat rai

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 17, 2026 | 10:16 PM

Topics:  

  • Champat Rai
  • Digvijaya Singh
  • Madhya Pradesh
  • MP News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.