Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

खरीफ सीजन की शुरुआत में ही किसानों पर आफत! ई-टोकन व्यवस्था का सर्वर ठप, खाद के लिए मची त्राहि-त्राहि

Fertilizer POS Machine Server Down: खरीफ सीजन की बुवाई के बीच ई-टोकन सर्वर ठप होने से खाद वितरण बाधित, सोसायटियों पर किसानों की लंबी कतारें, कालाबाजारी की आशंका पर प्रशासन सख्त।

  • Reported By: विजेंद्र सिंह राणा | Edited By: सजल रघुवंशी
Updated On: Jun 12, 2026 | 10:13 PM

Kharif Season Fertilizer Crisis (Source- Social Media)

Follow Us
Follow Us:

Kharif Season Fertilizer Crisis: खरीफ सीजन की शुरुआत होते ही किसानों की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। खेतों में बुवाई का समय है और खाद की सख्त जरूरत के बीच, प्रशासन द्वारा लागू की गई ई-टोकन व्यवस्था किसानों के लिए राहत की जगह आफत साबित हो रही है सर्वर डाउन होने और तकनीकी खामियों के कारण किसानों को समय पर खाद नहीं मिल पा रही है, जिससे उनके बीच भारी आक्रोश है।

​सोसायटियों पर उमड़ रही भीड़, घंटो इंतजार

​सहकारी समितियों और खाद वितरण केंद्रों पर सुबह 6 बजे से ही किसानों की लंबी कतारें लग रही हैं। ई-टोकन मशीन (POS) में अंगूठे का निशान न मिलने और नेटवर्क की कछुआ चाल के कारण एक टोकन जनरेट होने में आधा-आधा घंटा लग रहा है। कई किसानों का कहना है कि वे तीन-चार दिनों से चक्कर काट रहे हैं, लेकिन खाली हाथ लौटने को मजबूर हैं । किसानों ने कहा कि खेतों में नमी सूख रही है और हम यहां लाइनों में खड़े हैं अगर समय पर यूरिया और डीएपी (डीएपी) नहीं मिला, तो हमारी पूरी फसल बर्बाद हो जाएगी सरकार की यह डिजिटल व्यवस्था हमें बर्बाद कर रही है।

​ब्लैक मार्केटिंग की आशंका

​सरकारी खाद वितरण केंद्रों पर टोकन व्यवस्था के कारण किसान लंबे समय तक इंतजार करने को मजबूर हैं। वहीं, कई क्षेत्रों से खाद की काला बाजारी की शिकायतें भी सामने आ रही हैं। समय पर खाद नहीं मिलने से परेशान किसानों को मजबूरी में निजी दुकानों का रुख करना पड़ रहा है, जहां उन्हें निर्धारित कीमत से अधिक दाम चुकाने पड़ रहे हैं। इससे किसानों की आर्थिक परेशानी बढ़ रही है और खेती-किसानी के कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।

सम्बंधित ख़बरें

मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना अंतर्गत वैष्णो देवी जाएंगे; श्रद्धालु मंत्री सारंग ने वितरित किए यात्रा टिकट

फर्जी निवेश के नाम पर उज्जैन में 1.77 करोड़ की साइबर ठगी, म्यूल खाताधारक भोपाल से गिरफ्तार; जानें पूरा मामला

सागर के केसली से 14 जून को मध्य प्रदेश की लाड़ली बहनों को सौगात, CM मोहन यादव ट्रांसफर करेंगे 37वीं किस्त

भोपाल ATS की बड़ी कार्रवाई, काजी कैंप से दबोचा गया संदिग्ध जिहादी; जानें क्या है पाकिस्तान कनेक्शन

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना अंतर्गत वैष्णो देवी जाएंगे; श्रद्धालु मंत्री सारंग ने वितरित किए यात्रा टिकट

​प्रशासन का दावा, जमीनी हकीकत अलग

​हालांकि, कृषि विभाग के अधिकारियों का दावा है कि जिले में खाद की कोई कमी नहीं है और तकनीकी समस्याओं को जल्द ही दुरुस्त कर लिया जाएगा लेकिन जमीनी हकीकत प्रशासन के दावों को मुंह चिढ़ा रही है। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही ई-टोकन व्यवस्था को सुचारू नहीं किया गया या खाद का सीधा वितरण शुरू नहीं हुआ, तो वे उग्र आंदोलन और चक्काजाम करने को मजबूर होंगे।

Sehore kharif season fertilizer crisis fertilizer pos machine server down

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 12, 2026 | 10:13 PM

Topics:  

  • Madhya Pradesh
  • MP News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.