सागर के केसली से 14 जून को मध्य प्रदेश की लाड़ली बहनों को सौगात, CM मोहन यादव ट्रांसफर करेंगे 37वीं किस्त
Ladli Behna Yojana 37th Installment: सागर के केसली से 14 जून को मुख्यमंत्री मोहन यादव जारी करेंगे लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त, साथ ही ₹350 करोड़ के विकास कार्यों की मिलेगी सौगात।
- Reported By: सरजू पटेल | Edited By: सजल रघुवंशी
14 जून को जारी होगी लाड़ली बहना की किस्त (सोर्स- डिजाइन इमेज)
Sagar Kesli CM Mohan Yadav Visit: मध्यप्रदेश के सागर जिले के केसली से 14 जून को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश की लाड़ली बहनों को बड़ा उपहार देने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री यहां से लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त जारी करेंगे, जिसके तहत प्रदेश की 1.25 करोड़ से अधिक महिलाओं के खातों में एक क्लिक के जरिए 1500 रुपए की राशि ट्रांसफर की जाएगी।
इसके साथ ही करीब 350 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का यह दौरा देवरी विधानसभा क्षेत्र के केसली में प्रस्तावित है। कार्यक्रम को लेकर प्रशासन और भाजपा संगठन दोनों ही स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में लोगों के कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।
14 जून को जारी होगी लाड़ली बहना की 37वीं किस्त
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का यह दौरा खास इसलिए भी माना जा रहा है क्योंकि वे सीधे प्रदेश की लाखों महिलाओं से संवाद करेंगे और लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त जारी करेंगे। इस योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का प्रयास लगातार जारी है। देवरी विधायक बृजबिहारी पटेरिया ने बताया कि मुख्यमंत्री लगभग तीन घंटे तक केसली में रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। करीब 350 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले इन कार्यों में सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण परियोजनाएं शामिल हैं।
सम्बंधित ख़बरें
भोपाल ATS की बड़ी कार्रवाई, काजी कैंप से दबोचा गया संदिग्ध जिहादी; जानें क्या है पाकिस्तान कनेक्शन
खुद को कुंवारा बताकर विदिशा के युवक ने भोपाल में रचाया ढोंग, आदिवासी युवती से बनाए संबंध; आरोपी गिरफ्तार
ब्लैकमेलिंग के जाल में फंसा था मंडला का पुलिसकर्मी, आत्महत्या मामले में दो नर्स गिरफ्तार; जानें पूरा मामला
‘छप्पर फाड़ कर मिली जीत’, राज्यसभा चुनाव में जीत के बाद भोपाल BJP दफ्तर में जश्न; CM मोहन यादव ने कही बड़ी बात
छात्र हित योजनाओं और चिकित्सा सुविधा को मिलेगी गति
स्वास्थ्य क्षेत्र में अस्पताल भवनों और चिकित्सा सुविधाओं को मजबूती मिलेगी, वहीं शिक्षा के क्षेत्र में नए निर्माण कार्य और छात्र हित की योजनाओं को गति मिलेगी। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क और संपर्क मार्गों के विकास से आवागमन और व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री कार्यक्रम के दौरान हितग्राही महिलाओं से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव भी सुन सकते हैं। प्रशासन ने सुरक्षा, पार्किंग, पेयजल और बैठने की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।
यह भी पढ़ें: भोपाल ATS की बड़ी कार्रवाई, काजी कैंप से दबोचा गया संदिग्ध जिहादी; जानें क्या है पाकिस्तान कनेक्शन
गांव-गांव जाकर दिया जा रहा लोगों को आमंत्रण
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दे रहे हैं। इसे देवरी और केसली क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक अवसर माना जा रहा है। 14 जून को केसली से न सिर्फ लाड़ली बहनों के खातों में सम्मान राशि पहुंचेगी, बल्कि विकास की नई सौगातों के साथ क्षेत्र के भविष्य को भी नई दिशा मिलने की उम्मीद है।
