राज्यसभा चुनाव विवाद: सागर में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका
MP Congress News : मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द करने के विरोध में सागर में युवा कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने CEC का पुतला फूंका और चुनाव आयोग पर निष्पक्षता को लेकर सवाल उठाए।
- Reported By: सरजू पटेल | Edited By: प्रीतेश जैन
कांग्रेस का प्रदर्शन (फोटो सोर्स- नवभारत)
Sagar Congress Protest: मध्यप्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर प्रदेश की राजनीति में घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस की अधिकृत राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द किए जाने के विरोध में सागर में युवा कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। भगवानगंज चौराहे पर आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन कर अपना आक्रोश जताया।
प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। मौके पर भारी पुलिस बल के साथ वॉटर कैनन भी तैनात की गई थी। मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेशव्यापी आह्वान पर सागर जिला युवा कांग्रेस ने जिला अध्यक्ष संदीप चौधरी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की तथा भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पुतले फूंके।
नामांकन अलोकतांत्रिक तरीके से रद्द किया
कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि पार्टी की अधिकृत राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन अलोकतांत्रिक तरीके से रद्द किया गया है। साथ ही दिल्ली में हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी को भी लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया गया।
सम्बंधित ख़बरें
उज्जैन: शिप्रा नदी में डूबने से 2 लोगों की मौत, भांजे को बचाने नदी में कूदे मामा की भी गई जान
सीहोर के कपिल परमार का एशियन पैरा गेम्स 2026 के लिए चयन, जापान में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व
सागर में सनसनी मामला: फाइनेंस कंपनी की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने ऑफिस में खुद को लगाई आग! 90% झुलसा शख्स
इंदौर: ब्रिक्स कृषि सम्मेलन के अंतिम दिन पर्यावरण संरक्षण का संदेश, मेघदूत उपवन में बनी ‘ब्रिक्स वाटिका’
संवैधानिक मूल्यों पर सीधा प्रहार
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने कहा कि किसी राजनीतिक दल के अधिकृत प्रत्याशी का नामांकन रद्द किया जाना लोकतांत्रिक परंपराओं और संवैधानिक मूल्यों पर सीधा प्रहार है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र को कमजोर करने वाले ऐसे फैसलों का हर स्तर पर विरोध करेगी।
चुनाव आयोग निष्पक्ष नहीं
वहीं शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग निष्पक्षता से कार्य नहीं कर रहा है और विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है। युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप चौधरी ने इसे लोकतंत्र की हत्या बताते हुए कहा कि संगठन इस मुद्दे पर लगातार संघर्ष जारी रखेगा।
ये भी पढ़ें : उज्जैन: शिप्रा नदी में डूबने से 2 लोगों की मौत, भांजे को बचाने नदी में कूदे मामा की भी गई जान
चुनाव लोकतंत्र की आधारशिला
मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव एडवोकेट निखिल चौकसे ने कहा कि निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव लोकतंत्र की आधारशिला हैं। यदि चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठने लगें तो यह गंभीर चिंता का विषय है।प्रदर्शन में कांग्रेस और युवा कांग्रेस के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। राज्यसभा चुनाव को लेकर शुरू हुआ यह विवाद अब प्रदेश की राजनीति में नया मुद्दा बनता नजर आ रहा है।
