सागर में हल्लाबोल: युवा कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने पर प्रदर्शन
Meenakshi Natarajan Nomination Rejected : राज्यसभा चुनाव में मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने के विरोध में सागर में युवा कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया। पुलिस के साथ धक्का-मुक्की हुई।
- Reported By: सरजू पटेल | Edited By: प्रीतेश जैन
युवा कांग्रेस का प्रदर्शन (फोटो सोर्स- नवभारत)
Sagar Youth Congress Protest: राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने के विरोध में सागर में युवा कांग्रेस ने जिला निर्वाचन कार्यालय और कलेक्ट्रेट का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर बैरिकेडिंग की गई थी तथा स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल और वाटर कैनन भी तैनात किए गए थे।
मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेशव्यापी आह्वान पर आयोजित इस प्रदर्शन में जिला युवा कांग्रेस और युवा कांग्रेस सागर विधानसभा के कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शनकारी स्थानीय पहलवान बब्बा मंदिर के सामने एकत्र हुए और नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट की ओर मार्च किया। प्रशासन की रोकथाम के बावजूद कार्यकर्ता जिला निर्वाचन कार्यालय और कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर पहुंचकर विरोध दर्ज कराने में सफल रहे।
लोकतांत्रिक व्यवस्था पर सीधा हमला
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किया जाना लोकतांत्रिक व्यवस्था पर सीधा हमला है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है और कांग्रेस लोकतंत्र की रक्षा के लिए अपना संघर्ष जारी रखेगी।
सम्बंधित ख़बरें
भोपाल में 15 साल से सड़क का इंतजार: नाराज रहवासियों ने कीचड़ भरी सड़क पर बो दिया धान, जल्द रोड बनवाने की मांग
मन की बात में PM मोदी ने किया MP का जिक्र, सीधी के 1500 तालाब और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों की सराहना की
जेन Z प्रदर्शन पर बोले कैलाश विजयवर्गीय- युवाओं के कंधे का इस्तेमाल कर देश को कमजोर करने की कोशिश
छतरपुर में नवविवाहिता की करंट लगने से मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज प्रताड़ना और हत्या का आरोप
अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी युवा कांग्रेस
वहीं युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप चौधरी ने कहा कि यह आंदोलन लोकतांत्रिक अधिकारों और संविधान की रक्षा के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस प्रदेशभर में इस मुद्दे को लेकर आंदोलन कर रही है और आगे भी अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी।
ये भी पढ़ें : दतिया: 44 डिग्री तापमान में कांग्रेस का उपवास धरना, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर जताया विरोध
भाजपा सरकार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
युवा कांग्रेस सागर विधानसभा अध्यक्ष सागर साहू सहित अन्य नेताओं ने भी भाजपा सरकार और निर्वाचन आयोग के निर्णय पर सवाल उठाए। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और अपना विरोध दर्ज कराया। मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त होने के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। सागर में हुए इस प्रदर्शन ने संकेत दिए हैं कि राज्यसभा चुनाव से जुड़ा यह विवाद आने वाले दिनों में और अधिक राजनीतिक चर्चा का विषय बन सकता है।
