Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सागर में ट्रैफिक पुलिसकर्मी मांग रहा था 500 रुपये रिश्वत, मना करने पर काटा 7 हजार का चालान- देखें VIDEO

Traffic Police Viral Video: सागर में नो-एंट्री में खड़े ट्रक ड्राइवर का वीडियो वायरल, पुलिस पर ₹500 रिश्वत मांगने और न देने पर ₹7000 का चालान काटने का आरोप, विभागीय जांच शुरू।

  • Reported By: सरजू पटेल | Edited By: सजल रघुवंशी
Updated On: Jun 15, 2026 | 10:09 PM

ट्रैफिक पुलिस वायरल वीडियो (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Sagar Traffic Police Viral Video: मध्य प्रदेश के सागर में एक ट्रक ड्राइवर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ड्राइवर ने ट्रैफिक पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि नो-एंट्री में खड़े होने पर उससे 500 रुपए मांगे गए और जब उसने पैसे नहीं दिए तो उसका 7 हजार रुपए का चालान काट दिया गया। अब यह वीडियो शहरभर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

बताया जा रहा है कि यह वीडियो 10 जून का है। वीडियो में एक बाइक पर दो पुलिसकर्मी नजर आ रहे हैं, जिनमें एक खाकी वर्दी में और दूसरा ट्रैफिक पुलिस की यूनिफॉर्म में दिखाई दे रहा है। इसी दौरान ट्रक ड्राइवर पीछे से वीडियो बनाते हुए अपनी नाराजगी जाहिर करता नजर आ रहा है।

ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने मांगी 500 रूपये की रिश्वत

ड्राइवर वीडियो में कहता सुनाई दे रहा है कि उसकी गाड़ी शहर में सामान खाली करने आई थी। इसी बीच नो-एंट्री का समय शुरू हो गया और वह बाहर नहीं निकल पाया। आरोप है कि इसी दौरान ट्रैफिक पुलिसकर्मी उसके पास पहुंचे और 500 रुपए की मांग की।

सम्बंधित ख़बरें

शाजापुर के पोस्ट मैट्रिक हॉस्टल में खाना बनाते समय फटा प्रेशर कुकर, महिला रसोइया घायल; CCTV में कैद हुई घटना

पन्ना में JK सीमेंट के खिलाफ फूटा गुस्सा, घंटा-थाली बजाकर सड़क पर उतरे युवा; तहसील कार्यालय बना रणक्षेत्र

इंदौर में लोकायुक्त टीम ने जाल बिछाकर आपूर्ति अधिकारी राहुल शर्मा को दबोचा; डेढ़ लाख रुपये की मांगी थी रिश्वत

तेज रफ्तार बोलेरो बनी ‘काल’, नर्मदापुरम में जीप पलटने से मासूम बच्चे समेत 5 लोगों की मौत; दो गंभीर रूप से घायल

मध्यप्रदेश के सागर में एक ट्रक ड्राइवर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है नो-एंट्री में खड़े होने पर उससे 500 रुपए मांगे गए और जब उसने पैसे नहीं दिए तो उसका 7 हजार रुपए का चालान काट दिया गया#madhyapradesh #sagar #viralvideo pic.twitter.com/p3g0HbKNKy — NavBharat Live (@TheNavbharatliv) June 15, 2026

नहीं दी रिश्वत तो काट दिया 7 हजार का चालान

ड्राइवर का दावा है कि जब उसने पैसे देने से मना कर दिया तो उसके वाहन का 7 हजार रुपए का चालान कर दिया गया। चालान कटने से नाराज ड्राइवर ने वीडियो के जरिए अपनी भड़ास निकाली और दूसरे ट्रक चालकों को भी सागर पुलिस से बचकर रहने की सलाह दी। करीब 1 मिनट 39 सेकंड के इस वीडियो में ड्राइवर ने ट्रैफिक पुलिस पर वसूली जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें: मऊगंज के देवतालाब मंदिर में सरेआम गुंड़ागर्दी; पुलिस वाहन के सामने हमलावरों ने युवकों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कोई ड्राइवर के आरोपों की जांच की मांग कर रहा है तो कोई ट्रैफिक नियमों के पालन की बात कह रहा है। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और कई सवाल खड़े कर रहा है। क्या वाकई ड्राइवर से पैसे मांगे गए थे या फिर नियम तोड़ने पर कार्रवाई की गई? इसका जवाब जांच के बाद ही सामने आएगा। अब सभी की नजरें पुलिस प्रशासन की प्रतिक्रिया पर टिकी हुई हैं।

Sagar traffic police viral video on social media

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 15, 2026 | 08:20 PM

Topics:  

  • Madhya Pradesh
  • MP News
  • Sagar News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.