सागर में सर्वजीत लोधी की गिरफ्तारी पर सियासत तेज, मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने किया प्रहलाद पटेल के बयान का समर्थन
Sagar News Today : सागर जिला पंचायत सदस्य सर्वजीत लोधी की गिरफ्तारी पर सियासत तेज हो गई है। मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने प्रहलाद पटेल के बयान का समर्थन करते हुए कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं।
- Reported By: सरजू पटेल | Edited By: प्रीतेश जैन
मंत्री धर्मेंद्र लोधी और सर्वजीत लोधी (फोटो सोर्स- नवभारत)
Sarvjeet Lodhi Arrest Sagar: सागर जिला पंचायत सदस्य सर्वजीत लोधी की गिरफ्तारी के बाद प्रदेश की सियासत गरमा गई है। दो साल पुराने हत्या के प्रयास के मामले में हुई कार्रवाई को लेकर अब भाजपा नेताओं के बयान सामने आने लगे हैं। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के बाद अब प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति राज्य मंत्री धर्मेंद्र लोधी भी सर्वजीत लोधी के समर्थन में उतर आए हैं।
सागर प्रवास के दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने कहा कि केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल वरिष्ठ नेता हैं और उन्होंने जो भी बात कही है, वह सही ही कही होगी। उन्होंने प्रहलाद पटेल के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि वह उनके विचारों से सहमत हैं।
दो साल पुराने मामले में हुई गिरफ्तारी
दरअसल, सागर पुलिस ने हाल ही में जिला पंचायत सदस्य सर्वजीत लोधी को दो वर्ष पुराने हत्या के प्रयास के एक मामले में गिरफ्तार किया था। पुलिस कार्रवाई के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी के बाद केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस कार्रवाई पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि दो साल तक मामला लंबित रखने के बाद अचानक गिरफ्तारी करना उचित नहीं है और इस तरह की कार्रवाई से व्यक्ति को अपमानित महसूस हो सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
खंडवा : सोशल मीडिया पर पुलिस को चुनौती देने वाला अमन लाला गिरफ्तार, पुलिस ने बीच बाजार में निकाला जुलूस
उमरिया में जोहिला बांध के दो गेट खुले, पानी का अद्भुत नजारा देखने उमड़ी भीड़, पुलिस-प्रशासन अलर्ट
उमरिया: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में चीतल को केला खिलाना युवक को पड़ा भारी, वीडियो वायरल होने के बाद हुआ गिरफ्तार
नर्मदापुरम : मूंग खरीदी नीति के विरोध में किसानों का आंदोलन तेज, सरकार की सद्बुद्धि के लिए किया हवन
कांग्रेस ने साधा भाजपा पर निशाना
इस मामले को लेकर विपक्ष भी सरकार पर हमलावर है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि सर्वजीत लोधी की गिरफ्तारी के घटनाक्रम ने भाजपा के अंदर चल रही खींचतान को सामने ला दिया है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यह मामला अब केवल कानूनी नहीं रह गया है, बल्कि राजनीतिक मुद्दा बन चुका है।
ये भी पढ़ें : उमरिया में जोहिला बांध के दो गेट खुले, पानी का अद्भुत नजारा देखने उमड़ी भीड़, पुलिस-प्रशासन अलर्ट
आने वाले दिनों में बढ़ सकती है बयानबाजी
केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल और राज्य मंत्री धर्मेंद्र लोधी के समर्थन के बाद सर्वजीत लोधी की गिरफ्तारी का मामला सियासी चर्चा का केंद्र बन गया है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर भाजपा और विपक्ष के बीच बयानबाजी और तेज हो सकती है।
