Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 8 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

खंडवा : सोशल मीडिया पर पुलिस को चुनौती देने वाला अमन लाला गिरफ्तार, पुलिस ने बीच बाजार में निकाला जुलूस

Khandwa Crime News : खंडवा में सोशल मीडिया पर पुलिस को चुनौती देने वाला बदमाश अल बख्श उर्फ अमन लाला गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी का जुलूस भी निकाला है।

  • Reported By: नितिन झवर | Edited By: प्रीतेश जैन
Updated On: Jul 08, 2026 | 09:44 AM

पुलिस गिरफ्त में आरोपी (फोटो सोर्स- नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Khandwa Police Action On Aman Lala: खंडवा में सोशल मीडिया पर पुलिस को चुनौती देने और अभद्र टिप्पणी करने वाला आदतन बदमाश अल बख्श उर्फ अमन लाला आखिरकार पुलिस के शिकंजे में आ गया। स्कॉर्पियो में हूटर बजाते हुए पुलिसकर्मियों के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल कर वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस ने कुछ ही घंटों में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी का जुलूस निकाला। इस दौरान वही बदमाश, जो कुछ समय पहले सोशल मीडिया के जरिए पुलिस को चुनौती दे रहा था, कान पकड़कर माफी मांगता नजर आया। आरोपी ने सार्वजनिक रूप से कहा, “अपराध करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है।”

स्कॉर्पियो में हूटर बजाते हुए बनाया था वीडियो

जानकारी के अनुसार खंडवा शहर में अल बख्श उर्फ अमन लाला लंबे समय से अपराध गतिविधियों में शामिल रहा है। आरोपी पर लूट, मारपीट सहित कई गंभीर मामलों में अपराध दर्ज हैं। बताया जा रहा है कि घटना वाली रात आरोपी अपने साथियों के साथ स्कॉर्पियो वाहन में हूटर बजाते हुए शहर में घूम रहा था। इसी दौरान पुलिस वाहन को देखकर उसने हूटर की आवाज और तेज कर दी तथा पुलिसकर्मियों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की। इसके बाद आरोपी ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जो कुछ ही समय में वायरल हो गया।

सम्बंधित ख़बरें

उमरिया में जोहिला बांध के दो गेट खुले, पानी का अद्भुत नजारा देखने उमड़ी भीड़, पुलिस-प्रशासन अलर्ट

उमरिया: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में चीतल को केला खिलाना युवक को पड़ा भारी, वीडियो वायरल होने के बाद हुआ गिरफ्तार

नर्मदापुरम : मूंग खरीदी नीति के विरोध में किसानों का आंदोलन तेज, सरकार की सद्बुद्धि के लिए किया हवन

ओरछा में 18-19 जुलाई को होगी भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में पहली मीटिंग

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर हुई कार्रवाई

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला पुलिस अधीक्षक के संज्ञान में पहुंचा। इसके बाद तत्काल कोतवाली थाना पुलिस को आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए। पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में आरोपी अल बख्श उर्फ अमन लाला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कानून के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की।

जुलूस में मांगता दिखा माफी

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी का जुलूस निकाला। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपी कान पकड़कर माफी मांगता नजर आया। जिस बदमाश ने कुछ घंटे पहले सोशल मीडिया पर पुलिस को चुनौती दी थी, वही पुलिस कार्रवाई के बाद लोगों के सामने अपनी गलती स्वीकार करता दिखाई दिया।

कई गंभीर मामलों में दर्ज हैं अपराध

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेंद्र तारनेकर ने बताया कि आरोपी अल बख्श उर्फ अमन लाला के खिलाफ लूट, मारपीट सहित कई गंभीर अपराध पहले से दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर पुलिस के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने और कानून व्यवस्था प्रभावित करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ आगे भी नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

ये भी पढ़ें : दमोह में सरकारी रिकॉर्ड से 12 तालाब हुआ गायब; नालों को तालाब दिखाकर लाखो रुपए का हुआ महा-भ्र्ष्टाचार

अपराधियों को पुलिस का सख्त संदेश

खंडवा पुलिस की इस कार्रवाई को अपराधियों के लिए सख्त संदेश माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले और अपराध के दम पर दहशत फैलाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से इस्तेमाल करें और किसी भी तरह की आपत्तिजनक या गैरकानूनी गतिविधि से बचें।

Khandwa police action aman lala arrest social media video

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 08, 2026 | 09:44 AM

Topics:  

  • Khandwa News
  • Madhya Pradesh News
  • MP Police

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.