सागर: हत्या की कोशिश के मामले में जिला पंचायत सदस्य सर्वजीत लोधी गिरफ्तार, मंत्री प्रह्लाद पटेल ने की निंदा
Prahlad Patel Reaction: सागर में 2 साल पुराने हत्या के प्रयास के मामले में जिला पंचायत सदस्य सर्वजीत लोधी गिरफ्तार किया गया है। मंत्री प्रह्लाद पटेल ने कार्रवाई का विरोध जताते हुए पुलिस पर सवाल उठाए।
- Reported By: सरजू पटेल | Edited By: प्रीतेश जैन
पुलिस गिरफ्त में सर्वजीत लोधी (फोटो सोर्स- नवभारत)
Sagar Sarvjeet Lodhi Arrest: सागर जिले की राजनीति से जुड़ा एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। करीब दो साल पुराने हत्या के प्रयास के मामले में लंबे समय से फरार बताए जा रहे भाजपा नेता और जिला पंचायत सदस्य सर्वजीत लोधी को बांदरी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रह्लाद पटेल ने इस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए इसकी निंदा की है।
पुलिस के अनुसार, साल 2024 में बांदरी थाना क्षेत्र स्थित सौरभ ढाबा पर सर्वजीत लोधी और उनके साथियों पर फायरिंग एवं मारपीट करने का आरोप लगा था। इस मामले में उनके खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया था। थाना प्रभारी सुमेर सिंह ने बताया कि आरोपी लंबे समय से फरार था, जिसे अब गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।
मंत्री ने की पुलिस की निंदा
इधर, सर्वजीत लोधी की गिरफ्तारी के बाद कैबिनेट मंत्री प्रह्लाद पटेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पुलिस कार्रवाई का विरोध जताया। उन्होंने अपनी पोस्ट में आरोप लगाया कि यह कार्रवाई उनकी छवि खराब करने के उद्देश्य से की गई है और इसकी निंदा की।
सम्बंधित ख़बरें
एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, देर रात ड्रग सप्लाई करने आए थे आरोपी
सीहोर में ओवरब्रिज निर्माण पर फूटा गुस्सा, लोगों ने किया चक्काजाम, विधायक सुदेश राय ने ठेकेदार को लगाई फटकार
दतिया में 11 जुलाई को आजाद समाज पार्टी का शक्ति प्रदर्शन, राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद करेंगे विशाल जनसभा
Datia By-Election: जीतू पटवारी के बयान पर नरोत्तम मिश्रा का पलटवार, बोले- 35 हजार वोटों से हार चुके हैं पटवारी
सागर जिले में जिला पंचायत सदस्य एवं लोधी क्षत्रिय महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष प्रिय @SarvjeetSingh_1 की सागर पुलिस द्वारा गिरफ्तारी दुर्भाग्यपूर्ण है ।दो वर्षों से इस प्रकरण में असमंजस बनाए रखना और फिर गिरफ्तार करना !?यह सिर्फ़ अपमानित करने की कोशिश है ।मै ऐसी कार्यवाही की… pic.twitter.com/J1puUdqmBV — Prahlad Singh Patel ( वृक्ष से जल, जल से जीवन) (@prahladspatel) July 5, 2026
पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल
हालांकि, इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल सागर पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर उठ रहा है। यदि सर्वजीत लोधी के खिलाफ वर्ष 2024 से हत्या के प्रयास का मामला दर्ज था और पुलिस उन्हें फरार बता रही थी, तो उनकी गिरफ्तारी अब तक क्यों नहीं हो सकी?
ये भी पढ़ें : सीहोर में ओवरब्रिज निर्माण पर फूटा गुस्सा, लोगों ने किया चक्काजाम, विधायक सुदेश राय ने ठेकेदार को लगाई फटकार
कोर्ट में पेशी की तैयारी
स्थानीय स्तर पर यह चर्चा भी रही कि इस दौरान वे जिला पंचायत की बैठकों और कई राजनीतिक कार्यक्रमों में लगातार शामिल होते रहे। ऐसे में यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि जब आरोपी सार्वजनिक रूप से सक्रिय था, तब पुलिस ने पहले कार्रवाई क्यों नहीं की और अब अचानक गिरफ्तारी क्यों की गई? फिलहाल पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जबकि इस गिरफ्तारी को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर बहस तेज हो गई है।
