पिता समान चाचा बना ‘हैवान’, सागर में 9 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी की कोशिश; पुलिस ने आरोपी को दबोचा
Police Arrest Accused Of Child Abuse: MP के सागर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक चाचा ने अपनी 9 साल की भतीजी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
- Written By: सजल रघुवंशी
सागर में भतीजे के साथ चाचा ने किया दुष्कर्म का प्रयास (सोर्स- सोशल मीडिया)
Sagar Rahatgarh Child Abuse Case: चाचा का मर्तबा एक पिता के समान ही माना जाता है यानि भतीजी भी बेटी जैसी ही होती है लेकिन सागर जिले के राहतगढ़ थाना क्षेत्र से रिश्तों को कलंकित किये जाने का मामला सामने आया है। जहां एक सगे चाचा ने ही अपनी भतीजी के साथ जबरन गलत काम करने की कोशिश की, इस तरह के आरोप परिजनों ने लगाते हुए शिकायत की। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता की उम्र साढ़े नौ साल है।
वहीं इस मामले में सबसे ज्यादा हैरान करने वाली एक और भी बात सामने आई है। ऐसा आरोप है की बीते 17 और 18 मई की दरमियानी रात चाचा ने भतीजी के साथ जबरन गलत काम करने की कोशिश की, साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी।
चाचा की हैवानियत से सहम गई थी बच्ची
बता दें कि चाचा का हैवानियत से बच्ची सहम गई और डर की वजह से परिजनों को उसने यह बात नहीं बताई लेकिन जब वह परेशान और गुमसुम रहने लगी तो परिजनों ने उससे पूछताछ की जहां डरी सहमी बच्ची ने उसके साथ हुई आपबीती सुनाते हुए पूरा घटनाक्रम बताया। जिससे परिजन दंग रह गए। जिसके बाद बीते दिन सागर स्थित महिला थाने में परिजनों ने एक आवेदन दिया।
सम्बंधित ख़बरें
जबलपुर में मिशनरी स्कूल में शिक्षकों ने नहीं बदला धर्म तो नौकरी से निकाला; SP दफ्तर के बाहर प्रदर्शन
MP के जरियारी गांव में खूनी जमीन विवाद, पड़ोसी ने महिला को पीटा फिर छत से नीचे फेंका; आरोपी पर मामला दर्ज
कान्हा नेशनल पार्क पहुंचीं उर्फी जावेद, बोल्ड फैशन छोड़ पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश; VIDEO वायरल
पन्ना में मौत का कुआं, अजयगढ़ के बीहरपुरवा में धंसी मिट्टी; 5 मजदूरों की मलबे में दबकर दर्दनाक मौत
पुलिस ने की कार्रवाई, आरोपी चाचा गिरफ्तार
महिला थाना पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाई करते हुए अपराध की जीरो एफआईआर दर्ज कर राहतगढ़ थाने भेजी। जिसके बाद वरिष्ठ अधिकारीयों के निर्देशानुसार टीम गठित की गयी। और मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को कुछ घंटों में ही गिरफ्तार किया। साथ ही उससे पूछताछ की गई। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले में आगे की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें: जबलपुर में मिशनरी स्कूल में शिक्षकों ने नहीं बदला धर्म तो नौकरी से निकाला; SP दफ्तर के बाहर प्रदर्शन
पीड़िता के परिबार को न्याय मिलने की उम्मीद
मासूमों के खिलाफ बढ़ते ऐसे अपराध और वह भी अपनों के द्वारा, समाज की सोच पर एक गहरा घाव छोड़ते हैं। राहत की बात यह है कि मध्य प्रदेश पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी को चंद घंटों में दबोच लिया है, जिससे पीड़िता के परिवार को जल्द न्याय मिलने की उम्मीद जगी है।
