MP के जरियारी गांव में खूनी जमीन विवाद, पड़ोसी ने महिला को पीटा फिर छत से नीचे फेंका; आरोपी पर मामला दर्ज
Land Dispute Case Jariyari: जरियारी गांव में जमीन विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट और उसे छत से धक्का देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह घटना 23 मई की है।
- Written By: सजल रघुवंशी
जरियारी गांव में खूनी जमीन विवाद (सोर्स- सोशल मीडिया)
Jariyari Village Land Dispute Assault Case: जरियारी गांव में जमीन विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट और उसे छत से धक्का देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना का वीडियो मंगलवार सुबह सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार घटना 23 मई की सुबह करीब 6 बजे की बताई जा रही है। पीड़ित महिला अपने घर की छत पर मौजूद थीं। इसी दौरान पड़ोसी रमेश पटेल भी अपनी छत पर पहुंच गया। दोनों मकानों की छतें आपस में जुड़ी हुई हैं। बताया जा रहा है कि लंबे समय से चल रहे जमीन बंटवारे के विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।
आरोपी ने गाली-गलौच करते हुए किया डंडे से हमला
महिला का आरोप है कि विवाद के दौरान रमेश पटेल ने गाली-गलौज करते हुए डंडे से हमला कर दिया। जब उन्होंने विरोध किया तो आरोपी ने उन्हें छत से धक्का दे दिया। महिला सीढ़ियों से नीचे जा गिरीं, जिससे उनके दोनों घुटनों और सिर में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद परिजनों ने महिला को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
सम्बंधित ख़बरें
दतिया उपचुनाव में कांग्रेस ने दो बार के विधायक घनश्याम तिवारी को दिया टिकट; उम्मीदवारी के बाद क्या बोले- VIDEO
इंदौर में पत्नी की बेरहमी से हत्या, बेटी को झूठ बोलकर फरार हुआ आरोपी पति-VIDEO
उज्जैन के उत्कृष्ट विद्यालय में बवाल, इंटर्न शिक्षिका पर अभद्रता और शिक्षक पर छात्रों से मारपीट का आरोप-VIDEO
कॉलेज छात्रा ने किराए के कमरे में लगाई फांसी, दीवार पर लिखे सुसाइड नोट में परिचितों को ठहराया जिम्मेदार
घटना का वीडियो आया सामने
अब मध्य प्रदेश के जरियारी गांव इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला और गंभीर हो गया है। वीडियो में विवाद और महिला के साथ धक्का-मुक्की की घटना दिखाई देने की बात कही जा रही है। ग्रामीणों के बीच भी इस घटना को लेकर काफी आक्रोश देखा जा रहा है।
यह भी पढ़ें: कान्हा नेशनल पार्क पहुंचीं उर्फी जावेद, बोल्ड फैशन छोड़ पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश; VIDEO वायरल
इन धाराओं के तहत आरोपी पर दर्ज हुआ मामला
पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी रमेश पटेल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296(a), 115(2) और 351(3) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है तथा वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि गांव में लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था, लेकिन इस तरह हिंसक घटना होने से लोग दहशत में हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों से पूछताछ शुरू कर दी है।
