Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ममेरे भाई बने कसाई…सागर में संपत्ति विवाद का खूनी खेल; पाइप-रॉड से पीट-पीटकर युवक की ली जान

Sagar Murder Case: सागर के मोतीनगर में संपत्ति विवाद के चलते ममेरे भाइयों ने 40 वर्षीय अतुल जड़िया की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने 3 संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

  • Written By: सजल रघुवंशी
Updated On: Jun 02, 2026 | 10:03 PM

सागर में ममरे भाई बने कसाई (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Sagar Motinagar Atul Jadiya Murder Case: मध्य प्रदेश के सागर शहर में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां संपत्ति विवाद इतना बढ़ गया कि ममेरे भाईयों ने एक युवक को पाइप और लोहे की रॉड से बेरहमी से पीट डाला। हमला इतना खौफनाक था कि युवक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है। यह दिल दहला देने वाली घटना सागर के मोतीनगर थाना क्षेत्र स्थित रविशंकर वार्ड की है। मृतक की पहचान 40 वर्षीय अतुल जड़िया के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम अतुल अपने घर के पास मौजूद थे, तभी उनके ममेरे भाइयों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

अतुल पर पाइप और लोहे की रॉड से किया हमला

विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने अतुल पर पाइप और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपियों ने युवक पर लगातार वार किए और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के दौरान इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जब आसपास के लोग बीच-बचाव करने पहुंचे तो आरोपियों ने उन्हें भी धमकाया और पीछे हटने के लिए कहा। हमलावरों का गुस्सा इतना ज्यादा था कि वे घायल युवक पर लगातार हमला करते रहे।

सम्बंधित ख़बरें

‘जनता को न हो किसी प्रकार की कमी’, जल की आपूर्ति सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता; सीएम मोहन यादव ने कही बड़ी बात

Indore News: एसपी ने लागू किया छुट्टी का नया नियम, आईजी ने 4 दिन में ही आदेश को किया निरस्त; जानें पूरा मामला

‘खुद को भाग्यशाली समझें कि केरल में हैं…’, मोनालिसा-फरमान पर कोर्ट ने की टिप्पणी, बुधवार को आएगा फैसला

RCB को लगातार 2 बार चैंपियन बनाने के बाद अब MPL में गदर मचाएंगे रजत पाटीदार; संभालेंगे इस धाकड़ टीम की कप्तानी

मौके पर पहुंची मोतीनगर थाना पुलिस

सूचना मिलते ही मोतीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल अतुल को तत्काल बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक और आरोपियों के बीच लंबे समय से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद ने मंगलवार को खूनी रूप ले लिया और एक व्यक्ति की जान चली गई।

मृतक के परिजनों में आक्रोश और शोक का माहौल

घटना के बाद मृतक के परिजनों में आक्रोश और शोक का माहौल है। वहीं मोहल्ले के लोगों में भी डर और दहशत देखी जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते विवाद का समाधान हो जाता तो शायद यह घटना टाली जा सकती थी। मोतीनगर थाना प्रभारी जसवंत सिंह राजपूत के अनुसार पुलिस ने मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है और घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: ‘जनता को न हो किसी प्रकार की कमी’, जल की आपूर्ति सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता; सीएम मोहन यादव ने कही बड़ी बात

जांच के आधार पर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी- पुलिस

सागर पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, जिसकी रिपोर्ट भी जांच का महत्वपूर्ण हिस्सा होगी। यह घटना एक बार फिर यह सवाल खड़ा करती है कि संपत्ति और जमीन-जायदाद के विवाद किस तरह रिश्तों को खत्म कर रहे हैं। जहां परिवारों में बातचीत और समझौते से समाधान निकल सकता है, वहीं कई बार ऐसे विवाद हिंसा और अपराध में बदल जाते हैं।

Sagar motinagar cousin brothers killed atul jadiya

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 02, 2026 | 10:03 PM

Topics:  

  • Madhya Pradesh
  • MP News
  • Sagar News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.