MBBS इंटर्नस की मांगो को लेकर उमंग सिंघार ने CM मोहन यादव को लिखा पत्र; शीघ्र निर्णय लेने का किया आग्रह
Umang Singhar Letter: MP में MBBS इंटर्न डॉक्टरों के स्टाइपेंड पर घमासान, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने CM मोहन यादव को लिखा पत्र, स्टाइपेंड बढ़ाक ₹30,000 प्रतिमाह करने और सालाना वृद्धि की उठाई मांग।
- Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: सजल रघुवंशी
उमंग सिंघार ने सीएम मोहन यादव को लिखा पत्र (सोर्स- सोशल मीडिया)
Umang Singhar Letter To CM Mohan Yadav: मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर प्रदेश के शासकीय एवं निजी चिकित्सा महाविद्यालयों में कार्यरत एमबीबीएस इंटर्न चिकित्सकों के स्टाइपेंड में वृद्धि करने की मांग की है।
उमंग सिंघार ने कहा है कि इंटर्न चिकित्सक अस्पतालों में 24 घंटे आपातकालीन सेवाएं, वार्ड प्रबंधन, मरीजों की देखभाल सहित अनेक महत्वपूर्ण चिकित्सकीय दायित्वों का निर्वहन करते हैं, लेकिन उन्हें वर्तमान में मात्र ₹14,337 प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जा रहा है, जो उनकी जिम्मेदारियों और बढ़ती महंगाई की तुलना में बेहद कम है।
मांगो पर संवेदनशीलता से विचार किया जाना चाहिए- उमंग सिंघार
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को लिखे पत्र में कहा है कि प्रदेश के एमबीबीएस इंटर्न चिकित्सकों की ओर से प्राप्त मांगों पर संवेदनशीलता के साथ विचार किया जाना चाहिए। उन्होंने अनुरोध किया है कि प्रदेश में इंटर्न चिकित्सकों का स्टाइपेंड अन्य राज्यों के अनुरूप बढ़ाकर न्यूनतम ₹30,000 प्रतिमाह किया जाए। साथ ही एमबीबीएस पाठ्यक्रम की बढ़ी हुई फीस और वर्तमान स्टाइपेंड के बीच संतुलन स्थापित करते हुए समुचित वृद्धि सुनिश्चित की जाए।
सम्बंधित ख़बरें
दमोह: पानी से भरे गड्ढे में डूबने से 2 बच्चों की मौत, युवक पर पेट्रोल पंप निर्माण के लिए गड्ढा खुदवाने का आरोप
डिंडौरी: हत्या कर जंगल भागे आरोपी को समनापुर पुलिस ने चंद घंटों में किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
Datia By Election; पीसी शर्मा का शिवराज पर बड़ा हमला, बोले— असली डकैत तो बीजेपी वाले हैं, देखें VIDEO
दतिया उपचुनाव: वोटिंग में महज तीन दिन शेष, CM मोहन यादव ने लिया मां पीतांबरा का आशीर्वाद- देखें VIDEO
3600 एमबीबीएस इंटर्न चिकित्सक इस मुद्दे से प्रभावित
पत्र में यह भी मांग की गई है कि बढ़ती महंगाई को देखते हुए इंटर्न चिकित्सकों के स्टाइपेंड में प्रतिवर्ष वृद्धि की व्यवस्था लागू की जाए, ताकि उन्हें समय-समय पर महंगाई के अनुरूप राहत मिल सके। उमंग सिंघार ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि मध्य प्रदेश में लगभग 3,600 एमबीबीएस इंटर्न चिकित्सक इस मुद्दे से प्रभावित हैं।
उमंग सिंघार ने सीएम से इस मुद्दे पर शीघ्र निर्णय लेने का किया आग्रह
उमंग सिंघार ने कहा कि इंटर्न चिकित्सक प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और उनकी जायज मांगों पर सकारात्मक निर्णय लिया जाना जनहित, चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के हित में आवश्यक है।
यह भी पढ़ें: दमोह: पानी से भरे गड्ढे में डूबने से 2 बच्चों की मौत, युवक पर पेट्रोल पंप निर्माण के लिए गड्ढा खुदवाने का आरोप
नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि इंटर्न चिकित्सकों की मांगों पर शीघ्र निर्णय लेते हुए उनके स्टाइपेंड में उचित वृद्धि की जाए, जिससे उनका मनोबल बढ़े और प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं भी अधिक प्रभावी बन सकें।
