दमोह: पानी से भरे गड्ढे में डूबने से 2 बच्चों की मौत, युवक पर पेट्रोल पंप निर्माण के लिए गड्ढा खुदवाने का आरोप
Damoh News: दमोह के सेमरा गांव में स्कूल के पास खोदे गए 15 फीट गहरे गड्ढे में डूबने से दो बच्चों की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, लापरवाही पर रजपुरा में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा।
- Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: सजल रघुवंशी
दमोह में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से दो बच्चों की मौत (सोर्स- सोशल मीडिया)
Damoh Children Drowned Accident: दमोह जिले के रजपुरा थाना के सेमरा गांव में सोमवार दोपहर पानी से भरे 15 फीट गहरे गड्ढे में डूबने से दो नाबालिक बच्चों की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है तो वहीं ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। उन्होंने कनछेदी जैन निवासी रजपुरा के ऊपर आरोप लगाया है कि उसके द्वारा पेट्रोल पंप निर्माण के लिए यह गड्ढा खुदवाया गया था। जो करीब 2 साल से खुला पड़ा था। जिसमें डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।
मृतक बच्चों की पहचान सोनू पिता लखन यादव उम्र 10 और भविष्य पिता संजू यादव उम्र 11 के रूप में हुई है। सोनू पांचवीं कक्षा में पड़ता था। जबकि भविष्य छठवीं कक्षा का छात्र था। दोनों के शव हटा सिविल अस्पताल में रखे हुए हैं।
करीब 15 फीट तक भरा हुआ था गड्ढे में पानी
पुलिस के द्वारा उचित कार्रवाई की बात कही गई है। मृत बच्चों के परिजनों ने आरोप लगाया है कि रजपुरा के कंछेदी जैन नामक व्यक्ति के द्वारा एक बहुत बड़ा गड्ढा गांव में खुदवाया था। 2 साल पहले यह गड्ढा खोदा था जो वर्तमान में पानी से भरा हुआ है। गांव वालों ने कई बार बोला कि गड्ढे को बंद करवा दो क्योंकि गांव में छोटे-छोटे बच्चे हैं, लेकिन उनके द्वारा इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। बारिश में गड्ढे में करीब 15 फीट पानी भरा हुआ है। स्कूल के सामने ही यह गड्ढा खुदा हुआ है। दोनों बच्चे सोमवार दोपहर वहां पर खेल रहे थे और उसमें डूबने से उनकी मौत हो गई।
सम्बंधित ख़बरें
डिंडौरी: हत्या कर जंगल भागे आरोपी को समनापुर पुलिस ने चंद घंटों में किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
Datia By Election; पीसी शर्मा का शिवराज पर बड़ा हमला, बोले— असली डकैत तो बीजेपी वाले हैं, देखें VIDEO
दतिया उपचुनाव: वोटिंग में महज तीन दिन शेष, CM मोहन यादव ने लिया मां पीतांबरा का आशीर्वाद- देखें VIDEO
जबलपुर के रिहायशी इलाके में टेंट शोरूम में भीषण आग, कई दमकल वाहन मौके पर; बिजली सप्लाई बंद
घर से स्कूल के लिए निकले थे बच्चे तभी हुआ हादस
परिजनों ने बताया कि बच्चे घर से स्कूल के लिए निकले थे। दोपहर 1:30 बजे जब स्कूल में लंच की छुट्टी हुई थी तभी यह दोनों बच्चे गड्ढे के पास पहुंच गए और खेलते समय यह घटना हो गई। वहां कुछ और बच्चे भी मौजूद थे जब उन्होंने इन दोनों बच्चों को डूबते हुए देखा तो जोर-जोर से चिल्ला कर आवाज लगाई। इसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और परिजनों को भी सूचना दी। सभी लोग मौके पर पहुंचे ग्रामीण गड्ढे में कूदे और दोनों बच्चों को गहराई से बाहर निकाल कर हटा सिविल अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया है।
परिजनों ने उठाई सख्त कार्रवाई की मांग
परिजनों की मांग है कि जिस व्यक्ति के द्वारा यह गंभीर लापरवाही की है उसे पर सख्त कार्रवाई की जाए। घटना की सूचना पर रजपुरा थाना प्रभारी के साथ हटा एसडीओपी कृष्णपाल सिंह सिविल अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली।
यह भी पढ़ें: डिंडौरी: हत्या कर जंगल भागे आरोपी को समनापुर पुलिस ने चंद घंटों में किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
परिजनों को उचित कानूनी कार्रवाई का भरोसा दिलाया। रजपुरा थाना प्रभारी शिवनारायण यादव ने बताया कि पेट्रोल पंप के लिए यह गड्ढा खुदवाया गया था। पानी से भरे गड्ढे में डूबने से दोनों बच्चों की मौत हो गई है। मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। परिजनों के द्वारा जो भी आरोप लगाये जा रहे हैं सभी तथ्यों की जांच की जाएगी।
