सागर में शादी से 3 दिन पहले युवती लापता, परिजनों ने भाजपा नेता के रिश्तेदार पर लगाया आरोप
Girl Missing Before Wedding: सागर में शादी से 3 दिन पहले दुल्हन लापता हो गई। युवती के परिजनों ने भाजपा नेता के रिश्तेदार पर आरोप लगाया है। इधर युवती ने वीडियो जारी कर मर्जी से घर छोड़ने की बात कही है।
- Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: प्रीतेश जैन
युवती ने जारी किया वीडियो (फोटो सोर्स- नवभारत)
Sagar missing girl case: सागर जिले के बीना क्षेत्र के गढ़ा गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां शादी से ठीक तीन दिन पहले एक युवती के लापता होने से हड़कंप मच गया। यह मामला नई बस्ती पुलिस चौकी क्षेत्र का बताया जा रहा है।
परिजनों ने भाजपा नेता के रिश्तेदार पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसके बाद मामला राजनीतिक तूल पकड़ता जा रहा है। युवती की मां ने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए बीना एसडीओपी से निष्पक्ष जांच की मांग की है।
पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप
परिजनों के अनुसार, नंदनी की शादी 14 फरवरी को तय थी और घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। लेकिन शादी से तीन दिन पहले गांव का ही युवक लोकेश उपाध्याय उसे अपने साथ ले गया। परिवार का आरोप है कि आरोपी का संबंध भाजपा मंडल अध्यक्ष के परिवार से है, जिसके चलते पुलिस कार्रवाई में ढिलाई बरत रही है। मां शारदा लोधी का कहना है कि जब वे शिकायत लेकर नई बस्ती चौकी पहुंचे तो पुलिस ने केवल आश्वासन दिया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसी से नाराज होकर परिवार ने उच्च अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है।
सम्बंधित ख़बरें
देवास फैक्ट्री ब्लास्ट मामले में अधिकारियों पर गिरी गाज, एसडीएम और नायब तहसीलदार सस्पेंड
मध्य प्रदेश में 10 से 16 जून के बीच दस्तक दे सकता है मानसून, ज्यादातर जिलों में सामान्य बारिश की संभावना
MP सरकार का बड़ा फैसला, शहीद पुलिस और होमगार्ड कर्मियों के परिवारों को कॉलेजों में मिलेगा विशेष आरक्षण
RGPV Bhopal News: MP में नाम बदलने की राजनीति पर घमासान: RGPV को 3 हिस्सों में बांटने की तैयारी,भड़की कांग्रेस
नंदनी के वीडियो से उलझा मामला
इस बीच मामले में नया मोड़ तब आया जब युवती नंदनी लोधी का एक वीडियो सामने आया, जिसमें उसने मां द्वारा लगाए जा रहे आरोपों को निराधार बताया है। उसने कहा कि परिवार के लोग उसे बेचने का सौदा कर रहे थे इसलिए उसने अपनी मर्जी से घर छोड़ा है। साथ ही उसने खुलासा किया कि उसने 3 महीने पहले ही कोर्ट मैरिज कर ली है। नंदनी के मुताबिक लोकेश का इस मामले से कोई संबंध नहीं है।
ये भी पढ़ें : MP सरकार का बड़ा फैसला, शहीद पुलिस और होमगार्ड कर्मियों के परिवारों को कॉलेजों में मिलेगा विशेष आरक्षण
भाजपा नेता ने आरोपों को नकारा
वहीं भाजपा नेता ने खुद को इस पूरे विवाद से अलग बताते हुए कहा है कि उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं है और उन्हें राजनीतिक रूप से फंसाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि लोकेश उनके परिवार का है, लेकिन वह भाई नहीं है। युवती के वीडियो और परिजनों के आरोपों के बीच पुलिस अब इस मामले की सच्चाई जानने में जुटी हुई है।
