सागर में सनसनीखेज गोलीकांड: चेहरे पर मारी गोली, युवक की मौत, पुराने विवाद में हत्या की आशंका
Youth Shot Dead in Sagar: सागर के मोतीनगर में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी ने युवक के चेहरे पर गोली मारी थी। पुरान रंजिश के चलते वारदात की आशंका है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
- Reported By: शिवम दत्त तिवारी | Edited By: प्रीतेश जैन
अस्पताल में मृतक के परिजन (फोटो सोर्स- नवभारत)
Sagar Firing Case: सागर शहर के मोतीनगर थाना क्षेत्र में गुरुवार रात हुए गोलीकांड से इलाके में सनसनी फैल गई। विवेकानंद वार्ड के मछरयाई इलाके में एक युवक को बेहद करीब से चेहरे पर गोली मार दी गई। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
मृतक की पहचान मयंक साहू के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार गुरुवार रात करीब 10:30 से 11 बजे के बीच गायत्री तिराहा के पास मयंक साहू और आरोपी यश सोनी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने कथित तौर पर बेहद नजदीक से मयंक के चेहरे पर गोली दाग दी।
इलाज के दौरान युवक की मौत
गोली चलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोग घायल मयंक को तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
सम्बंधित ख़बरें
Nashik News: सातपुर में एटीएम कार्ड बदलकर हजारों की ठगी, गिरोह ने महिला समेत दो बुजुर्गों को बनाया निशाना
कूरियर पार्सल में छिपाकर भेजी जा रही थी 11 किलो ड्रग्स, NCB ने अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पकड़ा
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
इंदौर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: 640 लीटर संदिग्ध घी जब्त, 21 खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही मध्य प्रदेश पुलिस के अधिकारी और मोतीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है।
ये भी पढ़ें : भोपाल में फेथ क्रिकेट अकादमी का संचालक राघवेंद्र तोमर गिरफ्तार, पूर्व DPG एच.एम. जोशी के साथ धोखाधड़ी का आरोप
पुराने विवाद में हत्या की आशंका
पुलिस की शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि मृतक और आरोपी दोनों के खिलाफ पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं। आशंका जताई जा रही है कि पुराने विवाद और इलाके में वर्चस्व की लड़ाई को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से तनाव चल रहा था, जिसके चलते यह खूनी वारदात हुई। फिलहाल पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। वहीं घटना के बाद स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।
