Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सागर में सनसनी मामला: फाइनेंस कंपनी की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने ऑफिस में खुद को लगाई आग! 90% झुलसा शख्स

Sagar News: सागर के मकरोनिया में महिंद्रा फाइनेंस कंपनी के ऑफिस में एक युवक ने खुद को आग लगा ली। वाहन जब्ती से परेशान युवक 90 प्रतिशत झुलस गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • Reported By: सरजू पटेल | Edited By: प्रीतेश जैन
Updated On: Jun 13, 2026 | 04:36 PM

युवक को इलाज के लिए ले जाते कर्मचारी (फोटो सोर्स- नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Sagar Finance Company Youth Suicide Attempt: सागर जिले के मकरोनिया थाना क्षेत्र से एक बेहद चौंकाने वाली और दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक फाइनेंस कंपनी के रवैए और कथित प्रताड़ना से परेशान होकर एक युवक ने कंपनी के दफ्तर के अंदर ही खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। इस आत्मघाती कदम में युवक करीब 90 प्रतिशत तक झुलस गया है, जिसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। वहीं, उसे बचाने की कोशिश में कंपनी का ब्रांच मैनेजर भी झुलस गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, राहतगढ़ निवासी नीलेश कुमार जैन ने मकरोनिया स्थित महिंद्रा फाइनेंस कंपनी से एक वाहन फाइनेंस कराया था। बताया जा रहा है कि आर्थिक तंगी या किसी अन्य कारण से वाहन की दो किस्त नहीं भर पाया। किस्तें न चुका पाने के कारण फाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंटों ने उसका वाहन जब्त कर लिया था।

कंपनी के अधिकारियों से तीखी बहस

नीलेश अपना वाहन वापस लेने और इस संबंध में बात करने के लिए कंपनी के मकरोनिया स्थित मुख्य कार्यालय पहुंचा था। यहां उसकी कंपनी के स्टाफ और अधिकारियों से तीखी कहासुनी हो गई। आरोप है कि कंपनी के कर्मचारियों ने उसकी बात सुनने के बजाय उसके साथ अभद्र व्यवहार किया।

सम्बंधित ख़बरें

इंदौर: ब्रिक्स कृषि सम्मेलन के अंतिम दिन पर्यावरण संरक्षण का संदेश, मेघदूत उपवन में बनी ‘ब्रिक्स वाटिका’

विदिशा में आफत की बारिश: आंधी से लटेरी में जनजीवन अस्त-व्यस्त, अस्पताल में घुसा पानी, बिजली आपूर्ति ठप

मीनाक्षी नटराजन के मुद्दे पर कांग्रेस का बड़ा हमला, पीसी शर्मा बोले- 62 विधायक एकजुट देखकर घबराई भाजपा

ग्वालियर: डबरा में पुलिस आरक्षक ने सरकारी आवास में लगाई फांसी, पत्नी को वीडियो कॉल कर कहा ‘बाय-बाय’

ऑफिस में मची अफरा-तफरी, मैनेजर भी झुलसा

इसी विवाद और प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर नीलेश ने शुक्रवार को एक खौफनाक कदम उठा लिया। वह अचानक ऑफिस पहुंचा और अपने साथ लाए पेट्रोल को खुद पर उड़ेलकर आग लगा ली। देखते ही देखते युवक आग की लपटों में घिर गया, जिससे पूरे दफ्तर में हड़कंप और अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद कर्मचारियों ने आनन-फानन में आग बुझाने का प्रयास किया। इस दौरान युवक को बचाने की जद्दोजहद में कंपनी के ब्रांच मैनेजर भी आग की चपेट में आ गए और झुलस गए।

अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा युवक

घटना के तुरंत बाद गंभीर रूप से झुलसे नीलेश को बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (BMC) ले जाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, युवक का शरीर 90 प्रतिशत तक जल चुका है। हालत अत्यंत नाजुक होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे शहर के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया है, जहां वह जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।

ये भी पढ़ें : रतलाम के पलसोड़ी में औद्योगिक क्षेत्र विवाद के दौरान पथराव, 4 पर FIR, एक दर्जन से अधिक लोग भेजे गए जेल

दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी

मामले में सागर पुलिस का कहना है कि मामला बेहद गंभीर है। घटनास्थल की बारीकी से जांच की जा रही है और कंपनी के कर्मचारियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। यदि प्रताड़ना या आत्महत्या के लिए उकसाने की बात सामने आती है, तो दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Sagar finance company office youth attempts suicide petrol fire

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 13, 2026 | 04:36 PM

Topics:  

  • Crime
  • Madhya Pradesh News
  • Sagar News
  • Suicide

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.