Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 16 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

स्कूल बैग से निकली फुफकारती नागिन! मासूम ने चेन खोली और क्लास में मच गई चीख-पुकार

Sagar School Snake Rescue: MP के सागर में नर्सरी छात्र के स्कूल बैग से नागिन निकलने से स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। शिक्षक ने सूझबूझ दिखाकर सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया, सभी बच्चे सुरक्षित हैं।

  • Reported By: सरजू पटेल | Edited By: शिवम दत्त तिवारी
Updated On: Jul 16, 2026 | 06:14 PM

स्कूल बैग से निकली फुफकारती नागिन (Image- Navbharat News Network)

Follow Us
Follow Us:

Snake Found in School Bag: सागर जिले के रहली विकासखंड के चांदपुर शासकीय प्राथमिक स्कूल से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने कुछ देर के लिए पूरे स्कूल में दहशत फैला दी। नर्सरी के एक मासूम छात्र ने जैसे ही अपना स्कूल बैग खोला, उसमें से फुफकारती हुई नागिन बाहर निकल आई। यह नज़ारा देखकर क्लासरूम में चीख-पुकार मच गई और बच्चे जान बचाकर बाहर भाग निकले।

बैग की चेन खोलते ही निकली नागिन

जानकारी के अनुसार, नर्सरी का छात्र भास्कर अहिरवार रोज़ की तरह स्कूल पहुंचा था। पढ़ाई शुरू होने पर वह अपने बैग से किताब निकालने लगा। लेकिन जैसे ही उसने बैग की चेन खोली, उसमें छिपी करीब डेढ़ फीट लंबी नागिन अचानक बाहर निकल आई।

नागिन को देखते ही मासूम छात्र बुरी तरह घबरा गया और बैग वहीं छोड़कर बाहर भाग निकला। कुछ ही सेकंड में पूरी क्लास में अफरा-तफरी मच गई। डर के कारण सभी बच्चे क्लासरूम से बाहर निकल आए और स्कूल परिसर में हड़कंप की स्थिति बन गई।

सम्बंधित ख़बरें

कॉलेज के बाहर अश्लील हरकतों से परेशान छात्राएं पहुंचीं कलेक्टर कार्यालय, प्रशासन पर लगे लापरवाही के आरोप

एनजीटी (NGT) के आदेशों का सीहोर में खुलेआम उल्लंघन, नर्मदा के सीने पर माफिया का तांडव, प्रशासन ‘मौन’

लॉर्ड्स में रचा इतिहास: मंत्री विश्वास सारंग ने किया भारतीय महिला क्रिकेटर क्रांति गौड़ का सम्मान

कांग्रेस में अनुशासन तार तार। मंच पर आगे आने की होड़ कांग्रेस विधायक आतिफ पर सीनियर नेताओं से बदसलूकी का आरोप

शिक्षक की सूझबूझ से बची सबकी जान

घटना की सूचना मिलते ही स्कूल के शिक्षक अभय यादव तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिना घबराए सूझबूझ और साहस का परिचय दिया। पहले बच्चों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया, फिर बेहद सावधानी के साथ बैग को उठाकर स्कूल परिसर से बाहर ले गए।

जैसे ही बैग को सड़क पर रखा गया, उसमें छिपी नागिन बाहर निकल आई। शिक्षक अभय यादव ने सुरक्षित तरीके से उसका रेस्क्यू किया और उसे प्लास्टिक के डिब्बे में कैद कर लिया। बाद में नागिन को उसके प्राकृतिक आवास में सुरक्षित छोड़ दिया गया।

यह भी पढ़ें- राजधानी भोपाल में पिता ने बेटी को मारा: गड़े खजाने के लालच में वारदात, 3 महीने बाद खुला राज

शिक्षक अभय यादव का कहना है कि यदि समय रहते सावधानी नहीं बरती जाती, तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी छात्र या शिक्षक को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। शिक्षक की सूझबूझ, हिम्मत और तत्परता ने एक संभावित बड़ी दुर्घटना को टाल दिया। इस घटना के बाद स्कूल में कुछ समय तक दहशत का माहौल रहा, लेकिन सभी बच्चे सुरक्षित हैं और अब स्कूल में सामान्य स्थिति बहाल हो चुकी है।

Nursery student school bag snake found sagar madhya pradesh teacher rescue

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 16, 2026 | 06:14 PM

Topics:  

  • Madhya Pradesh
  • Sagar News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.