Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 16 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कांग्रेस में अनुशासन तार तार। मंच पर आगे आने की होड़ कांग्रेस विधायक आतिफ पर सीनियर नेताओं से बदसलूकी का आरोप

MP Congress Gen Z Cyclothon Bhopal Drama: मध्य प्रदेश कांग्रेस की 'जेन-जी साइक्लोथॉन' के समापन कार्यक्रम में मंच पर हुआ हंगामा, विधायक आतिफ अकील पर सीनियर नेताओं को दिया धक्का देकर हटाया ।

  • Written By: सुधीर दंडोतिया
Updated On: Jul 16, 2026 | 02:42 PM

कांग्रेस विधायक आतिफ पर सीनियर नेताओं से बदसलूकी का आरोप

Follow Us
Follow Us:

MP Congress Indiscipline Bhopal Event: मध्य प्रदेश कांग्रेस द्वारा नीट (NEET) और अन्य सरकारी भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक के खिलाफ आयोजित की गई दो दिवसीय ‘जेन-जी साइक्लोथॉन’ (Gen-Z Cyclothon) का बुधवार को भोपाल में समापन हो गया। हालांकि, इस सफल आयोजन के अंतिम क्षणों में मंच पर हुई एक अनुशासनहीनता की घटना ने पूरी सुर्खियां बटोर लीं।

भोपाल में एलबीएस (LBS) अस्पताल के पास आयोजित समापन कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस विधायक आतिफ अकील पर अपनी ही पार्टी के बेहद वरिष्ठ नेताओं के साथ धक्का-मुक्की और बदसलूकी करने का गंभीर आरोप लगा है।

मंच पर आगे आने के लिए धक्का देने की चर्चा

प्रत्यक्षदर्शियों और सूत्रों के अनुसार, मंच पर नेताओं के जमावड़े के दौरान आगे की कतार में आने की होड़ मच गई। इसी दौरान भोपाल उत्तर से कांग्रेस विधायक आतिफ अकील ने मंच पर आगे आने के प्रयास में वहां मौजूद कांग्रेस के सीनियर नेता और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा तथा सुखदेव पांसे को कथित तौर पर धक्का दे दिया। इस घटना के बाद मंच पर कुछ देर के लिए असहज स्थिति पैदा हो गई। कांग्रेस के भीतर इस अनुशासनहीनता को लेकर दबी जुबान में काफी चर्चाएं हो रही हैं।

सम्बंधित ख़बरें

छिंदवाड़ा में भाजपा पार्षद लोकेश डेहरिया का निधन, चलते-चलते गिरे फिर मौत, हार्ट अटैक की आशंका

दतिया में गरजे नरोत्तम मिश्रा, कहा- ‘अशुतोष तिवारी में क्षमता नहीं, किसी और ने काटा टिकट’, किसकी ओर था इशारा?

दतिया विवाद को लेकर बरसे नरोत्तम मिश्रा, एसपी को दी चेतावनी- मैं भूलने वाला प्राणी नहीं हूं

इंदौर में सरकारी राशन की कालाबाजारी का शक, 18 टन चावल से भरा ट्राला पकड़ा, जांच में जुटा खाद्य विभाग

200 किलोमीटर की यात्रा और 60 से ज्यादा संवाद

इस विवाद से इतर, अगर अभियान की बात करें तो मध्य प्रदेश में यह साइक्लोथॉन काफी चर्चा में रही। इंदौर से शुरू होकर भोपाल तक दो दिनों में इस यात्रा ने करीब 200 किलोमीटर की दूरी तय की। इस अभियान में लगभग 2,000 साइकिल सवारों ने हिस्सा लिया। रास्ते में 60 से अधिक स्थानों पर आम जनता और युवाओं से सीधा संवाद स्थापित किया गया।

इस कार्यक्रम के जरिए कांग्रेस ने देश के युवाओं के लिए ‘केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा’ (KG to PG Free Education) का एक बड़ा अभियान भी शुरू किया है।

यह भी पढ़ें : दतिया विवाद को लेकर बरसे नरोत्तम मिश्रा, एसपी को दी चेतावनी- मैं भूलने वाला प्राणी नहीं हूं

9 अगस्त को दिल्ली में राहुल गांधी करेंगे महा-समापन

गौरतलब है कि भोपाल की तरह ही देश के कुल 28 प्रमुख शहरों में इस तरह की साइक्लोथॉन का आयोजन किया जा रहा है। मध्य प्रदेश से इसमें भोपाल, इंदौर और ग्वालियर शहरों को शामिल किया गया है। देशव्यापी चल रहे इस पूरे आंदोलन का भव्य समापन आगामी 9 अगस्त को दिल्ली में होगा। इस महा-समापन कार्यक्रम को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी संबोधित करेंगे, जहां वे पेपर लीक और युवाओं के रोजगार जैसे मुद्दों पर पार्टी का अगला रुख साफ करेंगे।

Mp congress cyclothon row mla atif aqueel accused of pushing senior leaders

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 16, 2026 | 02:42 PM

Topics:  

  • Congress
  • Congress MP
  • Jitu Patwari
  • Madhya Pradesh
  • Madhya Pradesh News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.